Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot
    1 महीने में एक लाख कैसे कमाए

    1 महीने में एक लाख कैसे कमाए: 2025 के नए तरीके

    मई 28, 2025
    Turant Paise Kaise Kamaye

    तुरंत पैसा कैसे कमाए: 20 बेहतरीन तरीके | घर बैठे Paise Kaise Kamaye!

    मई 28, 2025
    गांव में घर बैठे पैसे कैसे कमाए

    गांव में घर बैठे पैसे कैसे कमाए? 2025 में गांव में पैसे कमाने का आसान तरीका!

    मई 28, 2025
    FacebookX (Twitter)Instagram
    FacebookX (Twitter)Instagram
    EarnMoneyGuru
    • Home
    • Earn Money
    • Business Ideas
    • Success Story
    • Web Stories
    EarnMoneyGuru
    Home»Success Story»Shark Tank India 2025: 10 बड़े फैसले और डील्स, जहां शार्क्स ने जमकर पैसा लगाया

    Shark Tank India 2025: 10 बड़े फैसले और डील्स, जहां शार्क्स ने जमकर पैसा लगाया

    Jyoti SinghBy Jyoti Singhमई 21, 2025कोई टिप्पणी नहीं16 Mins Read
    Top 10 Trending Deal in Shark Tank 2025 Brands
    Share
    FacebookTwitterLinkedInPinterestEmailCopy Link

    बिजनेस और स्टार्टअप्स की दुनिया में शार्क टैंक इंडिया एक ऐसा रियलटी शो है, जो हर साल सबसे ज्यादा सुर्खियां बटौरता है। इस शो के हर सीजन में आपको नए-नए बिजनेस आइडिया, इनोवेटिव प्रोडक्ट्स और युवा एंटरप्रेन्योर्स की दमदार पिचेस देखने को मिलती हैं, जो न केवल दर्शकों को एंटरटेन करती हैं बल्कि इंस्पायर भी करती हैं। 

    WhatsApp ChannelJoin Now
    Telegram Group Join Now

    शार्क टैंक इंडिया सीजन 4, 2025 भी कुछ ऐसा रहा है। यहां आपको रोज युवा एंटरप्रन्योर अपनी बेहतरीन सोच और जबरदस्त बिजनेस मॉडल के दम पर शार्क्स से शानदार डील हासिल कर रहे हैं। सीजन में अब तक बहुत से सारे स्टार्टअप फंड हासिंल कर चुके हैं, वहीं कुछ ब्रांड्स ने अपने अनोखे प्रोडक्ट्स से सभी को चौंका भी रहे हैं।  

    ऐसे में आज के आर्टिकल में हम आपको 2025 के टॉप 10 ट्रेंडिंग और सबसे ज्यादा चर्चित डील्स के बारे में बताएंगे। जो इन्वेस्टर्स को इम्प्रेस करने में कामयाब रहीं और मार्केट में तहलका मचा रही हैं। अगर आपको भी जानना है कि 2025 में ऐसे कौन-कौन से ब्रांड हैं, जिनपर शार्क्स ने जमकर पैसा लगाया है,  तो आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़े…

    Table of Contents

    Toggle
    • शार्क टैंक इंडिया 2025 की 10 धमाकेदार डील्स, जहां शार्क्स ने जमकर बरसाया पैसा – 
      • 1. The Naturik co
      • 2. MetaShot 
      • 3. EM5
      • 4. Aseem Shakti
      • 5. BL Fabric 
      • 6. WomanLikeU 
      • 7. Nurturing Green
      • 8. Fitknees – Ashva 
      • 9. FAE Beauty 
      • 10. RBD 
      • निष्कर्ष 

    शार्क टैंक इंडिया 2025 की 10 धमाकेदार डील्स, जहां शार्क्स ने जमकर बरसाया पैसा – 

    1. The Naturik co

    The Naturik co
    image by Sony liv

    यह एक फूड प्रोसेसिंग कंपनी है, जिसकी स्थापना पंचकूला ( हरियाणा ) के साहिल वोहरा और उनकी पत्नी ईशा वोहरा ने की है। यह कंपनी बिना शुगर, मैदा, पाम ऑयल और प्रिजर्वेटिव के चील, मसाला खिचड़ी, स्प्राउट्स जैसे बहुत से प्रोडक्ट बनाती है। इस कंपनी के प्रोडक्ट को आप मात्र कुछ मिनटों में ही तैयार कर सकते हैं।  

    The Naturik co की शुरुआत 20 मार्च 2023 को हुई थी। कंपनी की शुरुआत के पहले ही साल में यानी की 2023-24 में कंपनी ने 87 लाख रुपये की कमाई की। वहीं इसी साल कंपनी ने पहले क्वार्टर में 92 लाख और दूसरे क्वार्टर में 1.60 करोड़ रुपये कमाएं। इस कंपनी का 51 फीसदी बिजनेस ऑफलाइन और 49 फीसदी ऑनलाइन है। वर्तमान में यह प्रोडक्ट दिल्ली-NCR की 40 दुकानों पर देखने को मिल जाएगा। अनुमाल लगाया जा रहा है कि इस साल कंपनी 5.82 करोड़ रुपये का रेवेन्यु कमा लेगी। 

    शार्क्स के साथ कितने रुपये में फाइनल हुई डील?  

    शार्क टैंक इंडिया सीजन 4 में इस स्टार्टअप कंपनी ने 2 फीसदी इक्विटी के बदले 50 लाख रुपये की फंडिंग मागीं। यह एक शानदार डील थी, जिसपर सभी शार्क्स ( जजों ) ने पैसा लगाना चाहा। अमन ने उन्होंने 5 फीसदी के बदले 1 करोड़, विनीता ने 2.5 फीसदी के बदले 50 लाख, अनुपम ने 10 फीसदी के बदले 2 करोड़, कुणाल ने 20 फीसदी के बदले 4 करोड़ और पीयूष ने 50 लाख के बदले 2.5 फीसदी इक्विटी की मांग की। आखिरकार शो के पांचो जजों ने 22.22 फीसदी इक्विटी के बदले 4 करोड़ रुपये पर डील साइन की। 

    संस्थापक :  साहिल वोहरा और उनकी पत्नी ईशा वोहरा

    शार्क टैंक डील : 22.22 फीसदी इक्विटी के लिए 4 करोड़ रुपये 

    निवेश करने वाले शार्क : अमन, अनुपम, विनीता, कुणाल और पीयूष ( ऑल-5 शार्क डील )

    यह भी पढ़े: Top 10 संघर्ष से सफलता की कहानी

    2. MetaShot 

     MetaShot 
    image by Sony liv

    Metashot बैंग्लोर की एक कंपनी है, जिसकी स्थापना प्रिंस थॉमस, रंजीत बेहरा और अजीत सन्नी ने मिलकर की थी। यह दुनिया का पहला मिक्स रिएलिटी क्रिकेट गेम है, जिससे आप घर बैठे-बैठे क्रिकेट खेलने का मजा ले सकते हैं। यह एक सेंसर बैट है, जिसे आप अपनो मोबाइल या टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं, और हर तरह के शॉट को इन्जॉय कर सकते हैं। 

    इस कंपनी की शुरुआत 2021 में हुई थी। बिजनेस को शुरु करने में बहुत सी चुनौतियां आईं, लेकिन फाउंडर से हर चुनौती का समाधान निकाला। अब तक कंपनी 18 हजार बैट बेच चुकी है। वर्तमान में इस बैट की कीमत 5,500 रुपये है। कंपनी का ARR 12 करोड़ रुपये है। मौजूदा वक्त में कंपनी  हर महीने 80 लाख से 1 करोड़ रुपये कमा रही है। 

    शार्क्स के साथ कितने रुपये में फाइनल हुई डील?  

    2025, शार्क टैंक इंडिया सीजन 4 में यह कंपनी फंड लेने पहुंची, जहां उन्होंने 1.5 फीसदी इक्विटी के बदले 80 लाख रुपये की फंडिंग मांगी। अनुपम ने 5 फीसदी के बदले 1.5 करोड़, और 2 फीसदी इक्विटी के बदले 80 लाख और 1 फीसदी रॉयल्टी की मांग की। वहीं विनीता ने 2 फीसदी के बदले 50 लाख और 30 लाख का लोन 3 साल के लिए 10 फीसदी ब्याज पर देने का ऑफर दिया। काफी देर चर्चा करने के बाद विनीता और अनुपम ने 5 फीसदी इक्विटी के बदले 1.6 करोड़ रुपयी की डील फाइनल कर दी। 

    संस्थापक :  प्रिंस थॉमस, रंजीत बेहरा और अजीत सन्नी

    शार्क टैंक डील : 5 फीसदी इक्विटी के बदले 1.6 करोड़ रुपये

    निवेश करने वाले शार्क : विनीता और अनुपम

    यह भी पढ़े: प्रेरणा से भरी 5 कहानियां

    3. EM5

    EM5
    image by Sony liv

    यह एक परफ्यूम ब्रांड है, जिसे इंदौर के रहने वाले शशांक चौरे ने 2022 में डेवलेप किया है। EM5 अलग-अलग तरह के कैंडल, बॉडी मिस्ट, बीयर्ड बाम, सॉलिड परफ्यूम और लिक्विड परफ्यूम बेचती है। 2022-23 में कंपनी ने 1.69 करोड़ रुपये का रेवेन्यु जनरेट किया, जिसमें उन्हें 3.25 लाख रुपये का नुकसान हुआ। वहीं अलगे साल यानी की 2023-24 में कंपनी का रेवेन्यु 8.35 करोड़ रुपये का हो गया, जिसमें कंपनी को प्रॉफिट हुआ। 

    EM5 ने अक्टूबर 2024 में 9.5 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट किया, जिसमें कंपनी को 44 लाख रुपये का मुनाफा हुआ। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल कंपनी का कुल रेवेन्यु 21 करोड़ रहेगा। वहीं आने वाले 5 सालों में कंपनी 500 करोड़ का टर्नओवर हांसिल कर लेगी। 

    शार्क्स के साथ कितने रुपये में फाइनल हुई डील? 

    यह ब्रांड शार्क टैंक इंडिया सीजन 4 में भी दिखाई दिया। जहां फाउंडर्स ने 2 फीसदी हिस्सेदारी के बदले 70 लाख रुपये की फंडिंग मांगी। वरुण दुआ ने उन्हें 5 फीसदी इक्विटी के बदले 70 लाख रुपये और 1 फीसदी रॉयल्टी का ऑफर दिया। वहीं अनुपम ने 3 ऑफर दिए। पहला वरुण वाला ऑफर, दूसरा 70 लाख रुपये 6 फीसदी इक्विटी के बदले। वहीं तीसरा ऑफर था 1 करोड़ रुपये पर 10 फीसदी हिस्सेदारी।

    अमन ने भी 6 फीसदी इक्विटी के लिए 70 लाख रुपये की पेशकश की। इसी के साथ उन्होंने EM5 को एक और प्रस्ताव दिया, वो था 10 प्रतिशत इक्विटी के लिए 1 करोड़ रुपये। अंत में शशांक ने अमन गुप्ता के 10 प्रतिशत इक्विटी के सौदे के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकार कर लिए। 

    संस्थापक :  शशांक चौरे

    शार्क टैंक डील : 10 फीसदी इक्विटी के बदले 1 करोड़

    निवेश करने वाले शार्क : अमन गुप्ता 

    यह भी पढ़े: बिंदिया मेहता की सफलता की कहानी

    4. Aseem Shakti

    Aseem Shakti

    यह एक ऐसा जबरदस्त ब्रांड है, जिसने ऐसी साड़ी बनाई है जिसे आप 15 सेकेंड में पहन सकते है। इस साड़ी में जेब भी है, जिसमें आप अपना सामान रख सकते हैं। इस स्टार्टअप की शुरुआत 2018 में हुई थी और तब से लेकर अब तक यह कंपनी लगभग 10 हजार साड़ियां बेच चुकी है। 

     Aseem Shakti की फाउंडर स्वाति ने इस स्टार्टअप से बहुत सारी महिलाओं को नौकरी दी है। स्वाति ने खुद अपने करियर की शुरुआत टीचर के रुप में की थी। इस दौरान उन्होंने UPSC की तैयारी भी की। अपने आस-पास की गरीब महिलाओं को देखकर स्वाति अक्सर उनके लिए कुछ करने का सोचती थीं। एक दिन उन्होंने फैशन में कुछ करने का सोचा, और इसी से सोच से जन्मा असीम शक्ति ब्रांड। 

    कंपनी की तरफ से बिची जाने वाली साडियों की कीमत 3100 रुपये से लेकर 6000 रुपये तक के बीच में है। पहले ही साल कंपनी ने 19 लाख की कमाई की। इसके बाद उन्होंने अगले साल 22 लाख, फिर उसके अगले साल 65 लाख रुपये की सेल की। कंपनी ने अक्टूबर 2024 तक 1.3 करोड़ रुपये की सेल की थी। 

    शार्क्स के साथ कितने रुपये में फाइनल हुई डील? 

    शार्क टैंक सीजन 4 में स्वाति ने अपने स्टार्टअप के लिए 2.5 फीसदी इक्विटी के लिए 50 लाख रुपये की फंडिंग मांगी थी। अनुपम ने अपनी कंपनी की चैरिटी वाली आर्म के जरिए कंपनी को 10 फीसदी इक्विटी के बदले 50 लाख रुपये की फंडिंग दी। 

    संस्थापक : स्वाति 

    शार्क टैंक डील : 10 फीसदी इक्विटी के बदले 50 लाख 

    निवेश करने वाले शार्क : अनुपम 

    यह भी पढ़े: सोनाली गुज्जर की सफलता की कहानी

    5. BL Fabric 

    BL Fabric 

    गुजरात के रहने वाले मयूर भरतभाई ने 2021 में BL Fabric स्टार्टअप की शुरुआत की। यह स्टार्टअप सैमी-स्टिच्ड लहंगों के साथ कढ़ाई, सीक्वेंस वर्क, थ्रेड वर्क और ज़री वर्क जैसी सुविधा भी उपलब्ध करवाता है। यह कंपनी ट्रेंड और फैशन को फॉलो करते हुए फेब्रिक तैयार करती है, जहां आप अपनी पसंद के अनुसार लहंगों को कस्टमाइज भी करवा सकते हैं। 

    कंपनी को लगभग सभी ऑर्डर ऑनलाइन प्राप्त होते हैं। फिलहाल BL Fabric की कुल नेटवर्थ 50 करोड़ रुपये हैं। 2022 में BL Fabric ने 1.42 करोड़ रुपये की बिक्री पर 4% मुनाफा कमाया था, 2023 में सेल बढ़कर 1.85 करोड़ हुई, वहीं मुनाफा भी बढ़कर 5% हो गया। सितंबर 2024 में कंपनी की बिक्री 5 करोड़ के आसपास थी, जिससे कंपनी का मुनाफा 10 प्रतिशत तक बढ़ गया था। कंपनी के फाउंडर का अनुमान है कि साल 2024-2025 में उनका रेवेन्यू 15-18 करोड़ हो जाएगा। 

    शार्क्स के साथ कितने रुपये में फाइनल हुई डील?  

    शार्क टैंक सीजन 4 में BL Febric ने 50 करोड़ के वैल्युएशन पर 2 फीसदी इक्विटी के बदले 1 करोड़ रुपये मांगे। जिसपर 4 फीसदी इक्विटी के बदले 1 करोड़ रुपये देकर रितेश और कुणाल दोनों ने ही इस स्टार्टअप में निवेश किया।

    संस्थापक :  मयूर भरतभाई

    शार्क टैंक डील : 5 फीसदी इक्विटी के बदले 1 करोड़ रुपये 

    निवेश करने वाले शार्क :  रितेश और कुणाल

    यह भी पढ़े: BL Fabric की सफलता की कहानी

    6. WomanLikeU 

    WomanLikeU 
    image by Sony liv

    यह एक फैशन ब्रांड है, जो महिलाओं को उनकी शेप के अनुसार कपड़े उपलब्ध करवाता है। 2022 में अबु जोहैब जिलानी और दिल्ली की श्रीजल ने मिलकर इस ब्रांड की शुरुआत की थी। WomanLikeU की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको एक बॉडी शेप कैल्कुलेटर मिल जाएगा, जहां कुछ जानकारिया देकर आप अपनी शेप के अनुसार कपड़ो का चुनाव कर सकती हैं।

    शुरुआत में यह ब्रांड केवल  स्विमवियर कपड़े बेचता था, लेकिन जैसे-जैसे कंपनी आगे बढ़ते गई, उन्होंने कई और कैटेगरी इसमें एड कर दी। अब आपको इस वेबसाइट पर स्विमवियर के साथ-साथ, ड्रेसेस, को-ऑर्ड सेट और इशेंशियल्स भी मिल जाएंगे। कंपनी की कमाई की बात करें तो 2022-23 में कंपनी ने 34 लाख रुपये और  2023-24 में 4.7 करोड़ रुपये की कमाई की है। कंपनी का लक्ष्य है कि इस पूरे साल में वह 11 करोड़ रुपेय की कमाई कर लेगी। 

    शार्क्स के साथ कितने रुपये में फाइनल हुई डील?  

    2025 के शार्क टैंक सीजन 4 में WomanLikeU ने दस्तख दी। इस स्टार्टअप ने 2 फीसदी इक्विटी के बदले 1 करोड़ की फंडिंग मांगी । शार्क टैंक जज अमन ने कंपनी के फाउंडर्स को 3% इक्विटी के बदले 1 करोड़ रुपये और 2 % रॉयल्टी का ऑफर दिया, जिसे कंपनी ने स्वीकार कर लिया और यह डील अमन के खाते में चली गई। 

    संस्थापक :  अबु जोहैब जिलानी और श्रीजल 

    शार्क टैंक डील : 3% इक्विटी के बदले 1 करोड़ रुपये और 2 % रॉयल्टी 

    निवेश करने वाले शार्क : अमन गुप्ता

    यह भी पढ़े: Shark Tank India में दिखा WomanLikeU का जलवा

    7. Nurturing Green

    Nurturing Green

    अन्नू ग्रोवर ने अपनी मां की सीख से Nurturing Green की स्थापना की थी। यह एक ऐसा ब्रांड है, जो लोगों को गिफ्ट के तौर पर इंडोर प्लांट के ऑप्शन उपलब्ध करवाता है। दरअसल, जब अन्नू विदेश में थे, तो उन्होंने एक बार अपनी मां को बुके भिजवाया। जब उन्होंने दूसरे दिन अपनी मां से बात की, तो उन्हें पता चला की उनकी मां ने वह बुके फेक दिया है। इसके बाद उन्होंने सोचा कि क्यों ना तोहफे में बुके की जगहे प्लांट दिया जाए। ताकि उसे फेकना ना पड़े। 

    इसी सोच के साथ 2009 में अन्नू वापस भारत आए, और प्लांट बेचने का बिजनेस शुरु कर दिया। कंपनी की शुरुआत से ही कंपनी ने करोड़ो का मुनाफा कमाया। साल 20-24-25 में इस स्टार्टअप ने 17 करोड़ रुपये की सेल की है। 2026 तक इस कंपनी का बिजनेस 100 करोड़ रुपये तक होने का अनुमान है। 

    शार्क्स के साथ कितने रुपये में फाइनल हुई डील?  

    Nurturing Green के फाउंडर अन्नू ग्रोवर ने 1 फीसदी इक्विटी के बदले 1 करोड़ रुपये की डिमांड की। विनीता ने उन्हे1.25 फीसदी के बदले 50 लाख रुपये और 50 लाख रुपये 10 फीसदी की दर पर 3 साल के लिए लोन दिया। इस तरह से उन्हें कुल मिलाकर 1 करोड़ रुपये की फंडिंग प्राप्त हुई। 

    संस्थापक : अन्नू ग्रोवर

    शार्क टैंक डील : 1.25 फीसदी के बदले 50 लाख रुपये और 50 लाख रुपये 10 फीसदी की दर पर 3 साल के लिए लोन दिया। 

    निवेश करने वाले शार्क : विनीता

    यह भी पढ़े: Nurturing Green Shark Tank

    8. Fitknees – Ashva 

    Fitknees - Ashva 

    गाजियाबाद की रहने वाली अनमोल अजय सक्सेना ने इस स्टार्टअप की शुरुआत की थी। Fitknees एक ऐसा मेडिकल डिवाइस है, जिससे डेटा एनालिसिस करके आपके घुटनों की हेल्थ का पता लगाया जाता है। यह एक क्लीनिकली वेलिडेटेड है साथ ही यह IOS सर्टिफाइड भी है। मौजूदा वक्त में यह डिवाइस 115 से भी अधिक ऑर्थोपेडिक अस्पतालों और फिजियोथेरेपी सेंटर में उपलब्ध है। इस डिवाइस की मदद से आप महज 10 मिनट में अपने घुटनों की हेल्थ का पता लगा सकते हैं। 

    2024 में Ashva के द्वारा Fitknees की स्थापना की गई थी। पहले ही साल कंपनी ने 50 लाख रुपये कीक सेल की थी, लेकिन उन्हें 77 लाख रुपये का नुकसान हुआ। इसके बाद कंपनी ने सितंबर तक 45 लाख रुपये की सेल की थी, जिसपर उन्हें 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। हालांकि कंपनी ने 1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक 17.5 लाख रुपये की सेल की थी, जिसमें उन्होंने मुनाफा कमाया था। 

    शार्क्स के साथ कितने रुपये में फाइनल हुई डील?  

    2025 के शार्क टैंक इंडिया सीजन 4 में इस स्टार्टअप ने 1.25 फीसदी इक्विटी के बदले 50 लाख रुपये की फंडिंग मांगी। पीयूष, अनुपम, नमिता और कुणाल इस डील से आउट हो गए, वहीं विनिता ने 4 फीसदी इक्विटी के बदले 50 लाख रुपये का ऑफर दिया, जिसपर फाउंडर राजी हो गए और यह डील डन हो गई। 

    संस्थापक : अनमोल अजय सक्सेना

    शार्क टैंक डील : 4 फीसदी इक्विटी के बदले 50 लाख रुपये

    निवेश करने वाले शार्क : विनीता 

    यह भी पढ़े: गौरव तनेजा की सफलता की कहानी

    9. FAE Beauty 

    FAE Beauty 

    करिश्मा केवलरमानी, को बचपन से ही मेकअप का काफी ज्यादा शौक था। लेकिन कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने एक कंपनी में का किया। नौकरी में मन नहीं लगा तो उन्होंने खुद का स्टार्अप खोलने का निर्णय किया। बिजनेस की समझ के लिए उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ फिल्मों के सेट पर जाकर मेकअप आर्टिस्ट का काम करना शुरु किया। 

    आखिरकार 2019 में करिश्मा ने FAE Beauty की स्थापना की। यह एक ब्यूटी ब्रांड है, जो हर स्किन टाइप के लिए उनके अकॉर्डिंग ब्यूटी प्रोडक्ट उपलब्ध करवाता है। अपने ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए उन्होंने “नो फोटोशॉप पॉलिसी” अपनाई। 

    बिजनेस की शुरुआत आसान नहीं थी, पहले ही साल कंपनी को 30 लाख की सेल पर 80 लाख का नुकसान हुआ। इसके बाद उन्हें 70 लाख की सेल पर 1.5 करोड़ और बाद में 3.3 करोड़ की सेल पर 2.5 करोड़ का नुकासान हुआ। घाटे से परेशान होकर करिश्मा ने हार नहीं मानी, आखिरकार अक्टूबर 2024 में उन्हें 10 करोड़ की सेल पर 1.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। आने वाले सालों में कंपनी का प्रॉफिट बढ़ने की उम्मीद है। 

    शार्क्स के साथ कितने रुपये में फाइनल हुई डील?  

    करिश्मा केवलरमानी अपने ब्रांड FAE Beauty के साथ शार्क टैंक सीजन 4 में नजर आईं। यहां उन्होंने अपने ब्रांड के लिए 100 करोड़ रुपये के वैल्युएशन पर 1 फीसदी इक्विटी के बदले 1 करोड़ रुपये की मांग की। करिश्मा ने 66.67 करोड़ रुपये के वैल्युएशन पर अमन और नमिता के साथ 1.5 फीसदी इक्विटी के बदले 1 करोड़ रुपये पर डील पक्की की। 

    संस्थापक : करिश्मा केवलरमानी (Karishma Kewalramani)

    शार्क टैंक डील : 1.5 फीसदी की हिस्सेदारी पर 1 करोड़ रुपये 

    निवेश करने वाले शार्क : अमन और नमिता

    यह भी पढ़े: करिश्मा केवलरमानी की सफलता की कहानी

    10. RBD 

    RBD
    image by Sony liv

    जयपुर के रहने वाले भूपेंद्रर कुमार टेलर और देवेंद्र कुमार टेलर ने मिलकर दिसंबर 2020 में RBD की स्थापना की थी। दोनों ने इस स्टार्टअप का नाम अपने दादाजी राम बिलास दर्जी के नाम पर रखा। यह स्टार्टअप कई तरह की मशीनें बनाता है, जो किसानों का वक्त और पैसा दोनों बचाने का काम करती हैं। वर्तमान समय में इनकी पावर रीपर, चाफ कटर, ब्रश कटर जैसी मशीनें सबसे ज्यादा  बिकती हैं। 

    यह स्टार्टअफ पूरी तरह से D2C ( डायरेक्ट टू कस्टमर ) पर फोकस करता है। कंपनी का सारा बिजनेस ऑनलाइन है। पिछले साल कंपनी ने 14.37 करोड़ रुपये की सेल्स की थी। वहीं इस साल यानी की 2024-25 में कंपनी ने सितंबर यानी की पहली छमाही में 9.34 करोड़ रुपये की सेल की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल में कंपनी 22-25 करोड़ रुपये तक की सेल कर लेगी। 

    शार्क्स के साथ कितने रुपये में फाइनल हुई डील?  

    2025 में यह स्टार्टअप शार्क टैंक इंडिया, सीजन 4 में नजर आया। जहां स्टार्टअप के फाउंडर्स ने 1 फीसदी इक्विटी के बदले 1 करोड़ रुपये मांगे। कुणाल, अनुपम और अमन इस स्टार्टअप से आउट हो गए। वहीं नमिता और रितेश ने इन्हें 1 फीसदी इक्विटी के बदले 50 लाख और 5 साल के लिए 9 फीसदी ब्याज पर 50 लाख रुपये का लोन दिया। फाउंडर इस बात के लिए राजी हो गए, और यह डील नमिता और रितेश के खाते में आ गई। 

    संस्थापक : भूपेंद्र कुमार टेलर और देवेंद्र कुमार टेलर

    शार्क टैंक डील : 1 फीसदी इक्विटी के बदले 50 लाख रुपये और 5 साल के लिए 9 % ब्याज पर 50 लाख रुपये का लोन 

    निवेश करने वाले शार्क : नमिता और रितेश 

    यह भी पढ़े: शुभम सिंह की सफलता की कहानी

    निष्कर्ष 

    आज के आर्टिकल में हमने आपको शार्क टैंक इंडिया 2025 में अब तक के टॉप 10 ब्रांड्स की जानकारी दी है, जिन्होंने ना सिर्फ शार्क्स (जजों) का दिल जीता, बल्कि उनसे फंडिंग भी प्राप्त की। ये टॉप ब्रांड्स न केवल अपनी अभिनव सोच और दृढ़ संकल्प के कारण सफल हुए हैं, बल्कि उन्होंने उद्योगों में नए मानक भी स्थापित किए हैं। 

    इन ब्रांड्स ने साबित कर दिया है कि सही रणनीति और दूरगामी दृष्टिकोण के साथ बड़ी से बड़ी सफलता को हांसिल किया जा सकता है। उम्मीद है, इन टॉप 10 ब्रांड्स की कहानियां आपको भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। अगर आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें। धन्यवाद। 

    Jyoti Singh

      Jyoti Singh is a dedicated content creator at EarnMoneyGuru, where she shares well-researched insights on earning methods, business ideas, and inspiring success stories. With a strong focus on practical value and clarity, she makes complex money topics simple and actionable for everyday readers.

      Related Posts

      gaurav taneja success story

      गौरव तनेजा की सफलता की कहानी: 1 घंटे का 1 करोड़ कमाते हैं गौरव तनेजा, आखिर इतनी ज्यादा कमाई के पीछे का राज क्या है? यहां पढ़िए…

      मई 21, 2025
      Bindia Mehta's Success Story

      Online टाइल्स बेचकर कमाए 1 करोड़! जानिए कैसे बिंदिया मेहता ने बनाई करोड़ों की कंपनी

      मई 19, 2025
      inspirational story in hindi

      PG बंद हुआ, तलाक हुआ… फिर भी नहीं रुकी ये महिला, आज Cloud Kitchen से कमा रही है लाखों

      मई 19, 2025
      Leave A Reply Cancel Reply

      Don't Miss
      1 महीने में एक लाख कैसे कमाए
      Earn Money

      1 महीने में एक लाख कैसे कमाए: 2025 के नए तरीके

      Turant Paise Kaise Kamaye

      तुरंत पैसा कैसे कमाए: 20 बेहतरीन तरीके | घर बैठे Paise Kaise Kamaye!

      मई 28, 2025
      गांव में घर बैठे पैसे कैसे कमाए

      गांव में घर बैठे पैसे कैसे कमाए? 2025 में गांव में पैसे कमाने का आसान तरीका!

      मई 28, 2025
      Rozdhan App Se Paise Kaise Kamaye

      Roz Dhan App Se Paise Kaise Kamaye: बिना इन्वेस्टमेंट हर महीने ₹15,000 तक कमाएं!

      मई 28, 2025
      About Us
      About Us

      Discover the secrets to earning money online in Hindi with Earn Money Guru. Your expert guide to financial empowerment and success.

      FacebookX (Twitter)InstagramPinterest
      Quick Links
      • आचार नीति
      • सुधार नीति
      • गोपनीयता नीति
      • GDPR नीति
      • संपर्क करें
      Earn Money Apps
      • Paise Kamane Wali Website
      • Paisa Kamane Wala Apps
      • Paisa Jitne Wala Game
      • Video Dekhkar Paise Kamane Wala App
      • Ludo Se Paise Kamane Wala Game
      • Daily 100 Rupees Earning App Without Investment
      • Bubble Shooter Paise Kamane Wala Game
      • Roj 500 Kaise Kamaye

       

      Earn Money Online
      • Internet Se Paise Kaise Kamaye
      • Affiliate Marketing Se Paise Kaise Kamaye
      • Meesho Se Paise Kaise Kamaye
      • Gaon Mein Ghar Baithe Paise Kaise Kamaye
      • Online Survey Karke Paise Kaise Kamaye
      • Turant Paise Kaise Kamaye
      • Typing Karke Paise Kaise Kamaye
      • Social Media Se Paise Kaise Kamaye

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.