Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot
    Zudio Franchise Cost In India

    Zudio Franchise Cost In India: निवेश और मुनाफे की जानकारी

    जून 13, 2025
    Moj App Se Paise Kaise Kamaye

    Moj App Se Paise Kaise Kamaye 2025: 10 आसान तरीके

    जून 13, 2025
    student paise kaise kamaye

    Student Paise Kaise Kamaye? Earn Money Without Investment For Students

    जून 13, 2025
    FacebookX (Twitter)Instagram
    FacebookX (Twitter)Instagram
    EarnMoneyGuru
    • Home
    • Earn Money
    • Business Ideas
    • Success Story
    • Web Stories
    EarnMoneyGuru
    Home»Success Story»Online टाइल्स बेचकर कमाए 1 करोड़! जानिए कैसे बिंदिया मेहता ने बनाई करोड़ों की कंपनी

    Online टाइल्स बेचकर कमाए 1 करोड़! जानिए कैसे बिंदिया मेहता ने बनाई करोड़ों की कंपनी

    Jyoti SinghBy Jyoti Singhमई 19, 2025कोई टिप्पणी नहीं5 Mins Read
    Bindia Mehta's Success Story
    Share
    FacebookTwitterLinkedInPinterestEmailCopy Link

    सफलता ये नहीं देखती है, कि आप औरत हैं या मर्द। वो देखती है तो बस आपकी मेहनत और लगन। अगर संघर्षशील परिस्थितियों में भी आप मेहनत करने से पीछे नहीं हटते हैं, तो आपको सक्सेस जरुर मिलती है। संघर्ष से सफलता की कहानियों की इस सीरीज में आज हम आपके लिए लाएं है, एक ऐसी महिला की कहानी, जिसने नौकरी छोड़कर, अपने घर के पारंपरिक बिजनेस को ट्रेंड के अनुसार बदला और करोड़ों की कमाई की। 

    WhatsApp ChannelJoin Now
    Telegram Group Join Now

    यह कहानी बिंदिया मेहता की जिन्होंने एक परंपरागत उद्योग में कदम रखकर इसे आधुनिक ट्रेंड्स के साथ जोड़ा। बिंदिया ने न केवल टाइल्स इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए एक मिसाल पेश की, बल्कि उन्होंने यह भी साबित किया कि तकनीक और नवाचार से पारंपरिक व्यवसायों को एक नई दिशा दी जा सकती है। 

    बिंदिया मेहता ने आखिर कैसे अपने बिजनेस को नई दिशा दी?, उनके सामने क्या-क्या चुनौतियां आई, इन परिस्थितियों का उन्होंने कैसे सामना किया?, और कैसे आज वो करोड़पति बनी? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़े।

    Table of Contents

    Toggle
    • व्यापारियों के घर पैदा हुई बिंदिया मेहता
    • परेशान होकर छोड़ी नौकरी 
      • पारिवारिक टाइल्स के बिजनेस में रखा कदम
      • लड़की होने की वजह से हुई कई परेशानियां 
      • ट्रेंड को देखकर शुरु किया ऑनलाइन टाइल्सस का बिजनेस 
      • ढाई लाख रुपए के निवेश से शुरु की Tiles Kraft  
      • क्या है Tiles Kraft का बिजनेस मॉडल   
      • कंपनी का सालाना बिजनेस 1 करोड़ रुपये 
      • प्रेरणा

    व्यापारियों के घर पैदा हुई बिंदिया मेहता

    बिंदिया मेहता का जन्म अहमदाबाद के मोरबी में हुआ। यहां उनके दादा और पिता का टाइल्स का बिजनेस है। बिंदिया अपने माता-पिता की एकलौती औलाद थी, तो 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने मोरबी में ही की। 12 वीं वो हायर एजुकेशन के लिए अहमदाबाद चली गईं। अहमदाबाद से स्टडी कम्प्लीट करने के बाद उनका प्लेसमेंट एक मल्टीनेशनल कंपनी में हो गया। जहां उन्होंने एक-डेढ़ साल तक नौकरी की।

    परेशान होकर छोड़ी नौकरी 

    जिस मल्टीनेशनल कंपनी में बिंदिया जॉब कर रही थी, वहां उन्होंने फील्ड वर्क करना पड़ता था। जिस वजह से उन्हें काफी दिक्कत हो रही थी। प्रमोशन के समय भी कंपनी ने उन्हें आउट ऑफ स्टेशन ट्रांसफर करनी की बात कही। जिसके लिए उनके परिवार वाले राजी नहीं हुई आखिरका जॉब में हो रही परेशानियों को देखते हुए साल 2020-21 में बिंदिया जॉब छोड़कर मोरबी आ गई। 

    पारिवारिक टाइल्स के बिजनेस में रखा कदम

    Bindia Mehta

    नौकरी छोड़कर बंदिया घर तो आ गईं, लेकिन घर पर उनका मन नहीं लग रहा था। ऐसे में उन्होंने अपने पिता के साथ टाइल्स स्टोर पर आना-जाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उन्होंने टाइल्स की चीजों को समझना भी शुरू कर दिया। एक दिन आखिरकार उन्होंने तय किया कर लिया कि वो अपने पारिवारिक बिजनेस में ही अपना करियर बनाएंगी।

    यह भी पढ़े: अशोक गुप्ता (अमृतम) की सफलता की कहानी: कभी घर-घर जाकर बेचते थे मंजन, आज हैं कोरोडों की आयुर्वेदिक कंपनी के मालिक

    लड़की होने की वजह से हुई कई परेशानियां 

    टाइल्स के बिजनेस में महिला का होना थोड़ा असामान्य था। लड़की होने की वजह से शुरु-शुरु में उन्हें थोडी परेशानी भी हुई। दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में बिंदिया ने बताया कि,  जब ऑफिस में लोग उनके पापा से मिलने आते थे और वो वहां रहती थी, तो वे लोग नजर मिलाकर बात भी नहीं कर पाते थे। और उन्हें दूसरे केबिन में जाना पड़ता था। 

    शुरु-शुरु में तो लोगों को यकीन भी नहीं होता था कि एक लड़की टाइल्स इंडस्ट्री में काम कर सकती है, या बिजनेस बना सकती है। जो भी आता, वो यही कहता- इस कंपनी के साहेब कहां हैं? हालांकि बिंदिया इस बात को नजरअंदाज करते हुए अपने करियर में आगे बढ़ती गईं।  

    ट्रेंड को देखकर शुरु किया ऑनलाइन टाइल्सस का बिजनेस 

    टाइल्स के बिजनेस में कुछ अलग करने की चाह में बिंदिया ने ऑनलाइन एक्सप्लोर करना शुरू किया कि क्या कोई ऐसी कंपनी है जो ऑनलाइन टाइल्स बेच रही है? ऑनलाइन मार्केट में उन्होंने ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं देखा । पूरी मार्केट रिसर्च करने के बाद आखिरकार उन्होंने अपने बिजनेस को ऑनलाइन ले जाने का निर्णय लिया। 

    ढाई लाख रुपए के निवेश से शुरु की Tiles Kraft  

    Bindia Mehta TileKraft

    बिंदिया ने ढाई लाख रुपये का निवेश करते हुए अपने दोस्त की मदद से Tiles Kraft नाम की एक वेबसाइट बनाई। इस वेबसाइट में उन्होंने लोगों को दिखाया कि टाइल्स या सिरेमिक लगने के बाद घर का लुक कैसा होगा। 

    मार्केटिंग की बात करें तो अपनी वेबसाइट के लिए उन्होंने माउथ-टू-माउथ पब्लिसिटी का इस्तेमाल किया। शुरु-शुरु में उन्हें अपने दोस्त के रेफरेंस से उन्हें कुछ क्लाइंट मिले । इस तरह से उन्होंने अपने बिजनेस को आगे बढ़ाया।  

    अगर आपको ऐसी और कहानियां पढ़नी हैं, तो जरूर पढ़िए:
    गौरव तनेजा की सफलता की कहानी: 1 घंटे का 1 करोड़ कमाते हैं गौरव तनेजा, आखिर इतनी ज्यादा कमाई के पीछे का राज क्या है? यहां पढ़िए

    क्या है Tiles Kraft का बिजनेस मॉडल   

    बिंदिया ने इस चीज को समझा कि यह इंडस्ट्री हाथ से छूकर, नजर से देखकर पसंद करने की इंडस्ट्री है। इस बात के सॉल्यूशन के लिए उन्होंने फील एंड टच का एक कैटलॉग तैयार किया। जिसमें ओरिजिनल टाइल्स के सैंपल अटैच्ड हैं। लोग जो भी ऑर्डर मंगवाना चाहते हैं, उन्हें कंपनी के द्वारा पहले ये सैंपल भेजते हैं, फिर ऑर्डर के मुताबिक प्रोडक्ट डिस्पैच होता है।

    कंपनी का सालाना बिजनेस 1 करोड़ रुपये 

    Tiles Kraft को अपना पहला प्रोजेक्ट अहमदाबाद से ही मिला था, जिसकी कीमत 33 हजार रुपये थी। इसके बाद धीरे-धीरे लोगों को उनका काम पसंद आने लगा और उन्हें ज्यादा प्रोजेक्ट मिलने लगे। बिदिंया ने बताया है कि अब तक वो 100 से ज्यादा क्लाइंट के साथ काम कर चुकी हैं, और उनकी कंपनी साल का 1 करोड़ रुपये का बिजनेस कर रही हैं। 

    यह भी पढ़े: The Good Doll की सफलता की कहानी: फटे-पुराने कपड़ों से शुरु किया अनोखा बिजनेस, आज साल का 75 लाख रुपये कमा रहा है ये कपल

    प्रेरणा

    बिंदिया मेहता की कहानी आज के सभी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। उन्होंने ये साबित किया है कि नए विचार और साहस के साथ किसी भी पारंपरिक व्यवसाय में क्रांति लाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने यह भी साबित किया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकती हैं, चाहे वह कितना भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हो। उनकी सफलता उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो समाज की बाधाओं को तोड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं। 

    Jyoti Singh

      Jyoti Singh is a dedicated content creator at EarnMoneyGuru, where she shares well-researched insights on earning methods, business ideas, and inspiring success stories. With a strong focus on practical value and clarity, she makes complex money topics simple and actionable for everyday readers.

      Related Posts

      What a burger Success Story

      What a Burger की सफलता की कहानी: जानें कैसे एक पायलेट ने मैकडॉनल्ड्स को चुनौती देकर खड़ा किया करोड़ों का कारोबार

      जून 7, 2025
      sangharsh se safalta ki kahani

      Top 10 संघर्ष से सफलता की कहानी: जो बदल देंगी आपका नजरिया

      जून 6, 2025
      Sanjeev Bikhchandani Success Story

      नौकरी छोड़ने पर जिसे सबने नकारा, पत्नी का साथ पाकर उसी ने खड़ी कर दी 50,000 करोड़ की कंपनी

      जून 2, 2025
      Leave A Reply Cancel Reply

      Don't Miss
      Zudio Franchise Cost In India
      Business Ideas

      Zudio Franchise Cost In India: निवेश और मुनाफे की जानकारी

      Moj App Se Paise Kaise Kamaye

      Moj App Se Paise Kaise Kamaye 2025: 10 आसान तरीके

      जून 13, 2025
      student paise kaise kamaye

      Student Paise Kaise Kamaye? Earn Money Without Investment For Students

      जून 13, 2025
      Instagram Se Paise Kaise Kamaye

      Instagram Se Paise Kaise Kamaye: 2025 में 10 आसान तरीके

      जून 13, 2025
      About Us
      About Us

      Discover the secrets to earning money online in Hindi with Earn Money Guru. Your expert guide to financial empowerment and success.

      FacebookX (Twitter)InstagramPinterest
      Quick Links
      • आचार नीति
      • सुधार नीति
      • गोपनीयता नीति
      • GDPR नीति
      • संपर्क करें
      Earn Money Apps
      • Paise Kamane Wali Website
      • Paisa Kamane Wala Apps
      • Paisa Jitne Wala Game
      • Video Dekhkar Paise Kamane Wala App
      • Ludo Se Paise Kamane Wala Game
      • Daily 100 Rupees Earning App Without Investment
      • Bubble Shooter Paise Kamane Wala Game
      • Roj 500 Kaise Kamaye

       

      Earn Money Online
      • Internet Se Paise Kaise Kamaye
      • Affiliate Marketing Se Paise Kaise Kamaye
      • Meesho Se Paise Kaise Kamaye
      • Gaon Mein Ghar Baithe Paise Kaise Kamaye
      • Online Survey Karke Paise Kaise Kamaye
      • Turant Paise Kaise Kamaye
      • Typing Karke Paise Kaise Kamaye
      • Social Media Se Paise Kaise Kamaye

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.