Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot
    Instagram Par Views Kaise Badhaye

    [Free] Instagram Par Views Kaise Badhaye? 2025 में 1 Million Views पाने का तरीका

    मई 21, 2025
    Free Fire Se Paise Kaise Kamaye

    Free Fire Kya Hai? Free Fire Khel Ke Paise Kaise Kamaye 2025

    मई 20, 2025
    Ghar Baithe Jobs

    Ghar Baithe Job for Female: महिलाओं के लिए घर बैठे जॉब 2025

    मई 20, 2025
    FacebookX (Twitter)Instagram
    FacebookX (Twitter)Instagram
    EarnMoneyGuru
    • Home
    • Earn Money
    • Business Ideas
    • Success Story
    • Web Stories
    EarnMoneyGuru
    Home»Success Story»सोनाली गुज्जर की सफलता की कहानी: कभी करती थी बच्चों को संभालने का काम आज हैं 2 कंपनियों की CEO

    सोनाली गुज्जर की सफलता की कहानी: कभी करती थी बच्चों को संभालने का काम आज हैं 2 कंपनियों की CEO

    Jyoti SinghBy Jyoti Singhअप्रैल 9, 2025कोई टिप्पणी नहीं4 Mins Read
    Sonali Gujjar Success Story
    Share
    FacebookTwitterLinkedInPinterestEmailCopy Link

    सपने उन्हीं के पूरे होते हैं, जो उन्हें पूरा करने की हिम्मत रखते हैं। अपने सपनों को पाने की इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे, एक ऐसी लड़की की, जो मात्र 10 वीं पास हैं, उन्हें ठीक से इंग्लिश बोलना भी नहीं आता, पर अपनी मेहनत और लगन से आज वो 2 इवेंट कंपनियों को चला रही हैं। 

    WhatsApp ChannelJoin Now
    Telegram Group Join Now

    ये कहानी है The Nihar Event and Exhibition Company की CEO सोनाली गुज्जर की। महाराष्ट्र के एक छोटे से गाँव से ताल्लुक रखने वाली एक साधारण लड़की ने अपने दृढ़ निश्चय और मेहनत से सफलता की नई मिसाल पेश की। आज वो करोड़ों रुपये कमा रही हैं, लेकिन उनका ये सफल आसान नहीं था। उनके रास्तें में बहुत सी कठिनाईयां आई, पर उन्होंने हर कठिनाई को नए अवसर में बदला। आखिर कैसे एक 10वीं पास लड़की ने 18 करोड़ की कंपनी शुरु की, चलिए जानते हैं।

    Table of Contents

    Toggle
    • काम की तलाश में गांव छोड़कर मुंबई आई
    • अलग-अलग जगहों पर काम किया
      • शादी के बाद जीवन बदला, पर नौकरी में सफलता नहीं मिली 
      • 2021 में शुरु किया खुद का बिजनेस 
      • 18 करोड़ की मालकिन हैं सोनाली 
      • लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं सोनाली गुज्जर 

    काम की तलाश में गांव छोड़कर मुंबई आई

    महाराष्ट्र के देवगढ़ गांव में रहने वाली सोनाली गुज्जर बेहद ही साधारण परिवार से थी। बचपन से ही उन्होंने गरीबी देखी, और इससे उबरने के लिए उन्होंने 10वीं पास करने का बाद नौकरी करने का फैसला लिया। गांव का घर छोड़कर वो अपनी बहन के पास मुंबई आ गई, जहां उन्होंने 6 महीनें तक नौकरी की लताश की। लेकिन 10वीं पास होने और अंग्रेजी ना आने की वजह से उन्हें कहीं भी नौकरी नहीं मिली। हताश होकर वो वापस गांव चली गई, पर गांव में माता-पिता और छोटी बहनों की हालत देखकर वो वापस नौकरी की तलाश में मुंबई आ गई। 

    अलग-अलग जगहों पर काम किया

    Sonali Gujjar
    Image Creadit: Sonali Gujjar’s LinkedIn

    दुबारा मुंबई आने के बाद सोनाली को एक घर में बुजुर्ग महिला को संभालने का काम मिला, जिसके बदले उन्हें 5000 रुपये और 2 वक्त का खाना मिलता था। सोनाली ने कुछ महीने ये काम किया, पर यहां उनका मन नहीं लगा, तो उन्होंने ये नौकरी छोड़ दी। इसके बाद जूहू में उन्होंने एक बच्चे को संभालने का काम किया। कुछ महीनों बाद सोनाली ने ये जॉब भी छोड़ दी और वो एक डायमंड कंपनी में स्टॉफ के तौर पर 9 से 5 तक की नौकरी करने लगी। 

    शादी के बाद जीवन बदला, पर नौकरी में सफलता नहीं मिली 

    नौकरी के दौरान ही 2012 में 21 साल की उम्र में सोनाली की शादी हो गई। सोनाली के ससुराल पक्ष ने उन्हें कभी भी काम करने से नहीं रोका। शादी के बाद भी सोनाली ने कुछ समय तक डायंमड कंपनी के काम किया। कछ समय बाद सोनाली ने वोडाफोन कंपनी में सिम बेचने का काम किया, लेकिन कुछ समय बाद वोडाफोन कंपनी बंद हो गई, और सोनाली ने एक इवेंट कंपनी में काम करना शुरु कर दिया । 

    सोनाली ने अलग-अलग जगहों पर काम किया, लेकिन नौकरी में उनकी किस्मत बहुत ज्यादा अच्छी नहीं थी। जिस इवेंट कंपनी में सोनाली काम कर रही थी, वहां उन्हें 2 दिन की छुट्टी करने पर नौकरी से निकाल दिया गया। इस बात सो वो काफी परेशान हो गई थी, पर उन्होंने हार नहीं मानी । 

    2021 में शुरु किया खुद का बिजनेस 

    नौकरी से निकाले जाने के बाद सोनाली के हौंसले कम नहीं हुए। इस बार उन्होंने खुद की कंपनी शुरु करने का विचार किया। वो एक वकील से मिली और खुद की कंपनी शुरु करने की तैयारी करनी लगी। 

    आखिरकार 2021 में अपने पार्टनर फिरोज के साथ मिलकर सोनाली ने The Nihar Event and Exhibition Company कंपनी की शुरुआत की, जो एग्जीबिशन के लिए स्टैंड और कस्टम डिजाइन बनाने का काम करती है। 

    18 करोड़ की मालकिन हैं सोनाली 

    सोनाली आज अपनी कंपनी की CEO हैं, भारत के अलावा दुबई में भी उनकी एक कंपनी (Nihar Global Exibition Organizers LLC) है। सोनाली मार्केटिंग व ऑपरेशन्स में कुशलता के साथ इनोवेशन को बढ़ावा दे रही हैं। सोनाली की कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता से कंपनी ने 2024 तक 18 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल किया। उनकी कंपनी में आज 22 ज्यादा लोग काम कर रहे हैं, जिन्हें वो परिवार की तरह मानती हैं। 

    नौकरी में जो परेशानियां सोनाली से सही,  अपने कर्मचारियों को वो उस तरही की परेशानियां कभी नहीं होने देती हैं। अपनकी कंपनी की शुरुआत के 3 साल बाद ही सोनाली ने मुंबई में डेढ़ करोड़ का घर खरीद कर अपने सपनों को पूरा किया है। 

    लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं सोनाली गुज्जर 

    सोनाली की सफलता की प्रेरक कहानी आज समाज की लाखों महिलाओं को उनके सपनों को पाने के लिए संघर्ष करने की ओर प्रेरित करती हैं। सोनाली ने दिखा दिया  है कि किसी भी छोटी शुरुआत को बड़ी सफलता में बदला जा सकता है, बशर्ते उसे पाने के लिए आपको अपने सपनों के लिए जी-जान से मेहनत करनी होगी। 

    Jyoti Singh

      Jyoti Singh is a dedicated content creator at EarnMoneyGuru, where she shares well-researched insights on earning methods, business ideas, and inspiring success stories. With a strong focus on practical value and clarity, she makes complex money topics simple and actionable for everyday readers.

      Related Posts

      Bindia Mehta's Success Story

      Online टाइल्स बेचकर कमाए 1 करोड़! जानिए कैसे बिंदिया मेहता ने बनाई करोड़ों की कंपनी

      मई 19, 2025
      inspirational story in hindi

      PG बंद हुआ, तलाक हुआ… फिर भी नहीं रुकी ये महिला, आज Cloud Kitchen से कमा रही है लाखों

      मई 19, 2025
      anish popli procmart success story

      BHEL की नौकरी छोड़ी, घाटा झेला, अब बना ली 625 करोड़ की कंपनी: जानिए Anish Popli की कहानी

      मई 19, 2025
      Leave A Reply Cancel Reply

      Don't Miss
      Instagram Par Views Kaise Badhaye
      Social

      [Free] Instagram Par Views Kaise Badhaye? 2025 में 1 Million Views पाने का तरीका

      Free Fire Se Paise Kaise Kamaye

      Free Fire Kya Hai? Free Fire Khel Ke Paise Kaise Kamaye 2025

      मई 20, 2025
      Ghar Baithe Jobs

      Ghar Baithe Job for Female: महिलाओं के लिए घर बैठे जॉब 2025

      मई 20, 2025
      Instagram Par Like Kaise Badhaye

      Instagram Par Free Like Kaise Badhaye: Like Badhane Wala Apps 2025

      मई 20, 2025
      About Us
      About Us

      Discover the secrets to earning money online in Hindi with Earn Money Guru. Your expert guide to financial empowerment and success.

      FacebookX (Twitter)InstagramPinterest
      Quick Links
      • आचार नीति
      • सुधार नीति
      • गोपनीयता नीति
      • GDPR नीति
      • संपर्क करें
      Earn Money Apps
      • Paise Kamane Wali Website
      • Paisa Kamane Wala Apps
      • Paisa Jitne Wala Game
      • Video Dekhkar Paise Kamane Wala App
      • Ludo Se Paise Kamane Wala Game
      • Daily 100 Rupees Earning App Without Investment
      • Bubble Shooter Paise Kamane Wala Game
      • Roj 500 Kaise Kamaye

       

      Earn Money Online
      • Internet Se Paise Kaise Kamaye
      • Affiliate Marketing Se Paise Kaise Kamaye
      • Meesho Se Paise Kaise Kamaye
      • Gaon Mein Ghar Baithe Paise Kaise Kamaye
      • Online Survey Karke Paise Kaise Kamaye
      • Turant Paise Kaise Kamaye
      • Typing Karke Paise Kaise Kamaye
      • Social Media Se Paise Kaise Kamaye

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.