Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot
    AI Se Paise Kaise Kamaye

    AI Se Paise Kaise Kamaye 2025 में: 10 आसान तरीके

    मई 16, 2025
    Cartoon Video Kaise Banaye

    Cartoon Video Kaise Banaye Aur Kamaye Lakho: सीखें कार्टून वीडियो बनाकर लाखों रुपये कैसे कमाएं जाते हैं?

    मई 16, 2025
    IPO Se Paise Kaise Kamaye

    IPO Kya Hota Hai? IPO Se Paise Kaise Kamaye?

    मई 16, 2025
    FacebookX (Twitter)Instagram
    FacebookX (Twitter)Instagram
    EarnMoneyGuru
    • Home
    • Earn Money
    • Business Ideas
    • Success Story
    • Web Stories
    EarnMoneyGuru
    Home»Earn Money»Groww App Kya Hai? Groww App Se Paise Kaise Kamaye 2025: 7 भरोसेमंद तरीके!

    Groww App Kya Hai? Groww App Se Paise Kaise Kamaye 2025: 7 भरोसेमंद तरीके!

    Jyoti SinghBy Jyoti Singhमई 2, 2025कोई टिप्पणी नहीं12 Mins Read
    Groww App Se Paise Kaise Kamaye
    Share
    FacebookTwitterLinkedInPinterestEmailCopy Link

    अगर आप इंटरनेट पर Groww App Se Paise Kaise Kamaye? सर्च करते हुए इस आर्टिकल तक पहुंच गए हैं, तो यहीं रुक जाइए। आपकी तलाश अब खत्म हो चुकी है। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको ग्रो ऐप से पैसे कमाने के तरीकें बताएंगें, इसी के साथ हम आपको बताएंगे कि Groww App  क्या है? Groww App पर अकाउंट कैसे बनाया जाता है? Groww App पर इन्वेस्टमेंट के तरीके कौन-कौन से हैं?

    WhatsApp ChannelJoin Now
    Telegram Group Join Now

    ऐसे में अगर आप ग्रो ऐप से जुड़ी ये तमाम जानकारियां हासिल करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल पूरा जरुर पढ़े…

    Table of Contents

    Toggle
    • Groww App Kya Hai?
      • Groww App कैसे डाउनलोड़ करें:
      • Groww App पर अकाउंट बनाने के लिए जरुरी दस्तावेज:
      • Groww App पर डीमैट अकाउंट कैसे बनाएं? 
    • Groww App से पैसे कैसे कमाए
      • 1. शेयर खरीद और बेचकर कमाएं पैसे
      • 2. म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट करके कमाएं पैसे – 
      • 3. डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्ट करके कमाएं पैसे – 
      • 4. Groww App पर ट्रेडिंग करके कमाएं पैसे – 
      • 5. FD में निवेश करके कमाएं पैसे – 
      • 6. Groww App को रेफर करके कमाएं पैसे – 
      • 7. US स्टॉक में इन्वेस्ट करके कमाएं पैसे – 
    • Groww App में इन्वेस्टमेंट के फायदें – 
      • क्या Groww App सुरक्षित है? 
      • निष्कर्ष – 
    • FAQs: यहां पाएं Groww App से जुड़े सभी सवालों के जवाब
      • Q.1 – Groww से पैसे कैसे कमाएं?
      • Q. 2 – Groww ऐप में फंड कैसे एड करें? 
      • Q. 3 – ग्रो में कितना चार्ज होता है?
      • Q. 4 – म्यूचुअल फंड कितने समय तक रखने चाहिए? 
      • Q. 5 – ग्रो ऐप पर कितने प्रकार की ट्रेडिंग की जा सकती है?

    Groww App Kya Hai?

    Groww एक ब्रोकरेज ऐप है, जिसके माध्यम से आप म्यूचुअल फंड, स्टॉक्स, IPO, डिजिटल गोल्ड, और अन्य ऑप्शन्स में निवेश कर सकते हैं। ग्रो एक बेहतरीन ऐप है, जिसे ऐसे निवेशको के लिए डिजाइन किया गया है, जो अपने स्मार्टफोन की मदद से सरल और सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और पैसे कमाना चाहते हैं।

    ऐप का नाम Groww : Stocks, Mutual Fund, IPO
    प्रकार ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म 
    फाउंडर ईशान बंसल,ललित केशरे, नीरज सिंह और हर्ष जैन 
    डाउनलोड़ 5Cr+
    रेटिंग्स4.4 स्टार 
    उपलब्धता एंड्रायड और IOS 
    कहां से डाउनलोड़ करें क्लिक करें

    Groww App कैसे डाउनलोड़ करें:

    प्ले स्टोर से आप इस ऐप को आसानी से डाउनलोड़ कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ प्लेस्टोर पर जाना है, वहां groww ऐप सर्च करना है, और एप को डाउनलोड़ कर लेना है। इसके अलावा आप Groww.in पर जाकर भी इसे डाउनलोड़ कर सकते हैं। 

    Groww App पर अकाउंट बनाने के लिए जरुरी दस्तावेज:

    • पैन कार्ड 
    • आधार /पासपोर्ट/ वोटर आईडी  
    • बैंक अकाउंट्स की डिटेल्स 
    • सिग्नेचर 

    यह भी पढ़े: Upstox Se Paise Kaise Kamaye

    Groww App पर डीमैट अकाउंट कैसे बनाएं? 

    ग्रो ऐप डीमैट अकाउंट खोल सकते हैं। इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

    • गूगल प्लेस्टोर से Groww App डाउनलोड़ करें।
    • ‘continue with Google’ पर क्लिक करें और ऐप में मोबाइल नंबर दर्ज करें। 
    • अब आपके फोन में एक OTP आएगा, जिसे एप में दर्ज करें। 
    • Pancard के ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी सामान्य जानकारी जैसे – अपना नाम, जेंडर, व्यवसाय, सालाना कमाई, माता-पिता का नाम आदि दर्ज करें। 
    • इस ऐप में आपसे ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट का अनुभव पूछा जाएगा, अगर आपको कोई अनुभव नहीं है तो आप 0 पर क्लिक करें। 
    • अब आपको जिस बैंक अकाउंट से ट्रेडिंग करनी है, उसकी डिटेल्स ( बैंक का नाम, IFSC कोड़, अकाउंट नंबर, ब्रांच का नाम इत्यादि) भरनी होंगी। 
    • अकाउंट नंबर वैरिफाई होने के बाद आपको KYC करना होगा। 
    • KYC की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए डिजिलॉकर के साथ Groww ऐप को लिंक करें और ‘Authenticate Aadhar’ पर क्लिक करें।
    • आधारकार्ड की जानकारी भरें, जिसके बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, इसे ऐप में दर्ज करें। 
    • अब फेस वैरिफिकेशन के लिए आपको अपने कैमरे में सैल्फी लेनी होगी। ध्यान रखें की आपकी फोटो एकदम क्लियर होनी चाहिए, हो सके तो प्लेन बैकग्राउंड में फोटो क्लिक करें। 
    • फोटो वैरिफाई होने के बाद Proceed To Signature पर क्लिक करें। 
    • सिग्नेचर करने के बाद इसे संबिट कर दें। 
    • अब आपके सामने नॉमिनी फॉर्म ओपन होगा, जिसमें आपको अपने नॉमिनी की जानकारियां अपलोड़ करनी है। जैसे – आपका उसके साथ रिश्ता, नाम, एड्रेस, उम्र इत्यादि। आप 1 से ज्यादा नॉमिनी भी बना सकते हैं। 
    • अब आपके फोन में 1 और OTP आएगा, इसे ऐप में दर्ज करें। 
    • ब्रोकर के वैरिफिकेशन के बाद आपका अकाउंट ओपन हो जाएगा।  इस प्रक्रिया में 48-72 घंटे भी लग सकते हैं। 

    Groww App से पैसे कैसे कमाए

    1. शेयर खरीद और बेचकर कमाएं पैसे

    शेयर खरीद और बेचकर Groww App Se Paise Kaise Kamaye

    Groww एक ब्रोकरेज App है जहां आप किसी भी कंपनी के शेयर्स खरीदकर और बेचकर पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको शेयर मार्केट की नॉलेज होना बहुत जरुरी है। अगर आप शेयर मार्केट की A to Z जानकारी लेना चाहते हैं , तो आप हमारा आर्टिकल Share Market Se Paise Kaise Kamaye पढ़ सकते हैं।

    शेयर मार्केट से पैसा कमाने के लिए आपको कम कीमत पर किसी भी कंपनी के शेयर्स को खरीदना होगा, और फिर जैसे ही उसकी कीमत बढ़ती है, आप उन्हें बेचकर मुनाफा कमा सकता है। आपको किस कंपनी के शेयर्स में इन्वेस्ट करना है, इसके लिए आप बिजनेस न्यूज, सेल्फ एनालिसिस, कंपनियों के फैसले, शेयर मार्केट के रुझान आदि पर फोकस कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़े: स्टूडेंट लाइफ में पैसे कैसे कमाए

    2. म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट करके कमाएं पैसे – 

    म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट करके Groww Se Paise Kaise Kamaye

    अगर आप ग्रो ऐप से पैसे कमाना चाहते हैं, तो आप म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट कर सकते हैं। आपकी इन्वेस्टमेंट पर आपको जो भी प्रॉफिट होगा, वो आपकी कमाई होगी। वर्तमान समय में म्युचुअल फंड इन्वेस्टमेंट के लिए बेस्ट ऑप्शन माने जा रहे हैं, क्योंकि इसमें आपको इंटरेस्ट रेट भी ज्यादा मिलता है, और इसमें घाटे की संभावना भी कम रहती है। अगर आप गहन रिसर्च करके म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो आप इससे 30% से 40% तक का मुनाफा कमा सकते हैं। 

    म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट करने के दो तरीकें है – 

    • SIP –  ग्रो ऐप पर आप मात्र 100 रुपये से अपनी SIP शुरु कर सकते हैं। ये आपको हर महीने जमा करवानी होती है, जो अपने आप आपके बैंक अकाउंट से कट जाएगी। म्युचुअल फंड में हर कंपनी का लॉकिंग पीरीयड ( निवेश का समय) अलग-अलग होता है। आप 1 साल तक भी SIP जमा करवा सकते हैं, या आप चाहें तो 10-20 सालों तक भी जमा कर सकते हैं। SIP में ज्यादा लाभ कमाने के लिए आप इसका निवेश समय 15-20 साल का रखें।  
    • Lumsusm – यह SIP से काफी अलग है। इसमें आप छोटे-छोटे निवेश की जगह एक बार में ही बड़ा निवेश कर देते हैं। फिर इसे आपको एक लॉकिंग पीरीयड (3-5 साल या ज्यादा) तक अपने अकाउंट में रखना होता है। जिसपर आपको इंटरेस्ट मिलता रहता है। जो कि आपकी इन्वेस्टमेंट से अतिरिक्च कमाई है। 

    3. डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्ट करके कमाएं पैसे – 

    डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्ट करके ग्रो ऐप से पैसे कैसे कमाए

    आजकल आप डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्ट करके भी पैसे कमा सकते हैं। ग्रो ऐप पर आप छोटी निवेश राशि में भी गोल्ड खरीद सकते हैं, जिसे आप जब चाहें तक बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं। ग्रो ऐप पर डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्ट करने के तीन तरीके हैं – 

    1. Gold ETFs –

    यह एक कमोडिटी आधारित म्यूचुअल फंड है जो सोने जैसी परिसंपत्तियों में निवेश करता है। यहां आप डिजिटल गोल्ड में निवेश करते हैं, जिसमें आपके पास गोल्ड बुलियन या फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट जैसी सोने की संपत्तियां होती हैं और स्टॉक एक्सचेंज पर इनका कारोबार होता है। 

    इन संपत्तियों की कीमत सीधे सोने की कीमत से जुड़ी है। यानी की अगर सोनी की कीमत 4 प्रतिशत बढ़ेगी तो इसकी कीमत भी 4 प्रतिशत बढ़गी। और यदि सोने का भाव गिरेगा तो इसका भाव भी गिरेगा। 

    Gold ETFs में लॉन्ग टर्म में होने वाले प्रॉफिट पर आपको % कैपिटल गेन टैक्स देना होगा, जिसमें  इंडेक्सेशन भी लागू होगा। जो 36 महीने या उससे ज़्यादा समय के निवेश पर लागू होता है। वहीं शॉर्टटम निवेश पर आपको मौजूदा टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स देना होगा। 

    2. Gold Fund –

    यह एक प्रकार का म्युचुअल फंड है, जिसमें आप प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से सोने में निवेश करते हैं। इसमें सोने का उत्पादन करने वाली कंपनियों, वितरण करने वाले सिंडिकेट, खनन कंपनियो और भौतिक सोने के शेयर्स में निवेश करते हैं। 

    यह एक ओपन-एंडेड निवेश हैं, जो गोल्ड ETF द्वारा प्रदान की गई इकाइयों पर आधारित हैं। जिसमें भौतिक सोने की कीमत वास्तुविक घातु से जुड़ी हुई है। इसमें सोने की कीमत बढ़ने पर आपको लाभ मिलता है। 

    3. Sovereign Gold Bond –

    यह सरकार समर्थित गोल्ड बॉन्ड है, जिसमें आपको साल का 2.5 प्रतिशत ब्याज मिलता है। जिसका भुगतान हर 6 महीने में कर दिया जाता है। यह 100 प्रतिशत सुरक्षित गोल्ड निवेश है। 

    यह बॉन्ड 8 साल में परिपक्व होता है, लेकिन इसे आफ 5 साल के भीतर भी रीडीम कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़े: Probo App Se Paise Kaise Kamaye

    4. Groww App पर ट्रेडिंग करके कमाएं पैसे – 

    Groww App पर ट्रेडिंग करके Groww App Se Paise Kaise Kamaye

    ग्रो ऐप से पैसे कमाने के तरीकों में ट्रेडिंग भी शामिल है। लाभ कमाने की दृष्टि से वित्तिय संसाधनों  को खरीदना और बेचना ही ट्रेडिंग कहलाता है। ट्रेडिंग करने के लिए आपको शेयर मार्केट की गहन जानकारी होनी चाहिए। साथ ही आपको मार्केट के डेली रुझानों पर भी पैनी नजर बनाएं रखनी होगी। 

    ग्रो ऐप पर आप निम्नलिखित प्रकार की ट्रेडिंग कर सकते हैं – 

    • Intraday ट्रेडिंग
    • स्विंग ट्रेडिंग 
    • फ्यूचर एण्ड ऑप्शन 
    • Positional ट्रेडिंग
    • मोमेंटम ट्रेडिंग इत्यादि। 

    अगर आप ट्रेडिंग के प्रकार को डिटेल्स में जानना चाहते हैं, तो आप हमारा आर्टिकल – ट्रेडिंग कितने प्रकार की होती है? पढ सकते हैं और आप ट्रेडिंग से पैसे कामना चाहते है तो आप हमारा लेख ट्रेडिंग से पैसे कैसे कमाए ज़रूर पढ़े।

    5. FD में निवेश करके कमाएं पैसे – 

    FD में निवेश करके ग्रो ऐप से पैसे कैसे कमाए

    Fixed Deposit यानी की FD के बारे में तो आपने जरुर ही सुना होगा। यह ग्रो एप से पैसे कमाने का एक शानदार तरीका है। इसमें आपको एक बड़ी राशि कुछ सालों तक निवेश करनी होती है, जिसपर एक निश्चित समय के बाद आपको 6% से 10%  तक का ब्याज दिया जाता है। 

    आपको बता दें कि FD में अगर आप लॉकिंग पीरियड से पहले पैसे निकालते हैं, तो आपको इसपे कोई प्रॉफिट नहीं मिलता है। साथ ही इसमें आपको कुछ प्रतिशत चार्ज भी देना पड़ता है। 

    यह भी पढ़े: Linkedin Se Paise Kaise Kamaye

    6. Groww App को रेफर करके कमाएं पैसे – 

    Groww App को रेफर करके ग्रो एप्प से पैसे कैसे कमाए

    अपने परिवार या दोस्तों के बीत ग्रो ऐप को रेफर करके भी आप पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको बस इस ऐप का लिंक अपने दोस्तों को भेजना है। अब अगर कोई भी व्यक्ति आपके लिंक से इस ऐप को डाउनलोड़ करता है, और इसमें इन्वेस्टमेंट करता है, तो ऐप की तरफ से आपको 100 रुपये दिए जाते हैं। कैश के अलावा आप ढ़ेरों रिवॉर्ड्स और गिफ्टकार्ड भी खरीद सकते हैं। 

    7. US स्टॉक में इन्वेस्ट करके कमाएं पैसे – 

    US स्टॉक में इन्वेस्ट करके groww app से पैसे कैसे कमाए

    Groww App पर अमेरिकी स्टॉक्स में इन्वेस्ट करके भी आप पैसे कमा सकते हैं। यहां आपको बहुत सी अमेरिकन कंपनी के स्टॉक्स खरीदने के ऑप्शन मिलेंगे। ये कंपनियां आपको अच्छा रिटर्न प्रदान करती हैं। 

    हालांकि US स्टॉक्स में इन्वेस्ट करने से पहले गहन रिसर्च और सलाहकारों की मदद जरुर लें। ताकि आप लाभकारी स्टॉक्स में ही इन्वेस्ट करें। 

    यह भी पढ़े: Google Pay Se Paise Kaise Kamaye

    Groww App में इन्वेस्टमेंट के फायदें – 

    • ग्रो ऐप पर अकाउंट बनाने के लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है। साथ ही इस ऐप पर अकाउंट Maintenance फीस भी 0 है।  
    • इस ऐप पर आप अलग-अलग वित्तिय संसाधनों जैसे – Mutual Funds, Stocks, Intraday Trading, F&O, गोल्ड फंड आदि में इन्वेस्ट कर सकते हैं। 
    • ग्रो ऐप पर KYC की प्रक्रिया बेहद ही आसान और 100 प्रतिशत पेपरलेस है। 
    • इस ऐप पर आपको अलग-अलग कंपनी के ग्राफ और चार्ट आदि की जानकारी मिल जाएगी। 
    • ग्रो ऐप पर डायरेक्ट फंड पर 0 रुपये कमीशन फीस ली जाती है। 

    क्या Groww App सुरक्षित है? 

    इतना सबकुछ पढ़कर अगर आपके भी मन में ये सवाल आ रहा है कि क्या Groww App में निवेश करना सुरक्षित है, तो चिंता मत किजिए। आपके इस सवाल का जवाब में अभी दिए देती हूं। 

    ग्रो एक ब्रोकरेज ऐप है जो भारतीय प्रतिभूति और विनियम बोर्ड (SEBI) द्वारा रजिस्टर्ड है। इसके अलावा यह NSI, BSE जैसे स्टॉक एक्सचेंजों का सदस्य भी है। जो इसे एक ऑथेंटिंक ऐप बनाता है। यह ऐप सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करता है, और इसके पास सभी लाइसेंस भी है, ऐसे में हम इसे निवेश के लिए एक सुरक्षित ऐप कह सकते हैं। 

    निष्कर्ष – 

    ग्रो एक ट्रेडिंग और इन्वेस्टिंंग ऐप है, जो अपने यूजर्स को पैसे कमाने के बहुत से अवसर प्रदान करता है। आप यहां शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव को देखते हुए शेयर्स खरीद सकते हैं, उन्हें बेच सकते हैं और प्रॉफिट कमा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां म्युचुअल फंड, FD, डिजिटल गोल्ड खरीदकर भी पैसे कमा सकते हैं। 

    आज के आर्टिकल में हमने आपको ग्रो ऐप से पैसे कमाने के शानदार तरीकें बताएं। आशा है कि अब आपको अच्छी तरह से समझ आ गया होगा कि ग्रो एप्प से पैसे कैसे कमाए जाते हैं? 

    अगर आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो आप हमारे पेज पर जाकर ऑनलाइन पैसे कमाने के और भी बहुत से आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

    यह भी पढ़े: Navi App से पैसा कैसे कमाए

    FAQs: यहां पाएं Groww App से जुड़े सभी सवालों के जवाब

    Q.1 – Groww से पैसे कैसे कमाएं?

    Ans – groww ऐप पर अलग-अलग शेयर्स में इन्वेस्ट करके, शेयर्स बेचकर, म्यूचुअल फंड खरीदकर, FD करवाकर पैसे कमा सकते हैं। ग्रो ऐप पर आप इंटरेस्ट और प्रॉफिट के तौर पर पैसे कमाते हैं। 

    Q. 2 – Groww ऐप में फंड कैसे एड करें? 

    Ans – सबसे पहले ऐप ऑपन करें और You के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको add Fund के ऑप्शन पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको नेट बैंकिग, UPI आदि में से कोई एक ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद आप जितने पैसे एड करना चाहते हैं, वो अमाउंट टाइप करें और सेंड मनी के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके पैसे ग्रो ऐप में ट्रांसफर हो जाएंगे। 

    Q. 3 – ग्रो में कितना चार्ज होता है?

    Ans – ग्रो ऐप पर अकाउंट मैंटेनेंस का कोई चार्ज नहीं लिया जाता है, लेकिन निवेशकों से प्रत्येक ऑर्डर पर 20 रुपये या ऑर्डर राशि का 0.05%, जो भी कम हो वो लिया जाता है। 

    Q. 4 – म्यूचुअल फंड कितने समय तक रखने चाहिए? 

    Ans – अगर आप म्यूचुअल फंड से अच्छा रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप 10-20 सालों तक म्युचुअल फंड की SIP में निवेश कर सकते हैं।  

    Q. 5 – ग्रो ऐप पर कितने प्रकार की ट्रेडिंग की जा सकती है?

    Ans – ग्रो ऐप पर आप Intraday ट्रेडिंग, Positional ट्रेडिंग, स्विंग ट्रेडिंग, फ्यूचर एण्ड ऑप्शन,  मोमेंटम ट्रेडिंग आदि कर सकते हैं। 

    Jyoti Singh

      Jyoti Singh is a dedicated content creator at EarnMoneyGuru, where she shares well-researched insights on earning methods, business ideas, and inspiring success stories. With a strong focus on practical value and clarity, she makes complex money topics simple and actionable for everyday readers.

      Related Posts

      AI Se Paise Kaise Kamaye

      AI Se Paise Kaise Kamaye 2025 में: 10 आसान तरीके

      मई 16, 2025
      Cartoon Video Kaise Banaye

      Cartoon Video Kaise Banaye Aur Kamaye Lakho: सीखें कार्टून वीडियो बनाकर लाखों रुपये कैसे कमाएं जाते हैं?

      मई 16, 2025
      IPO Se Paise Kaise Kamaye

      IPO Kya Hota Hai? IPO Se Paise Kaise Kamaye?

      मई 16, 2025
      Leave A Reply Cancel Reply

      Don't Miss
      AI Se Paise Kaise Kamaye
      Earn Money

      AI Se Paise Kaise Kamaye 2025 में: 10 आसान तरीके

      Cartoon Video Kaise Banaye

      Cartoon Video Kaise Banaye Aur Kamaye Lakho: सीखें कार्टून वीडियो बनाकर लाखों रुपये कैसे कमाएं जाते हैं?

      मई 16, 2025
      IPO Se Paise Kaise Kamaye

      IPO Kya Hota Hai? IPO Se Paise Kaise Kamaye?

      मई 16, 2025
      Instagram Par Like Kaise Badhaye

      Instagram Par Free Like Kaise Badhaye: Like Badhane Wala Apps 2025

      मई 16, 2025
      About Us
      About Us

      Discover the secrets to earning money online in Hindi with Earn Money Guru. Your expert guide to financial empowerment and success.

      FacebookX (Twitter)InstagramPinterest
      Quick Links
      • आचार नीति
      • सुधार नीति
      • गोपनीयता नीति
      • GDPR नीति
      • संपर्क करें
      Earn Money Apps
      • Paise Kamane Wali Website
      • Paisa Kamane Wala Apps
      • Paisa Jitne Wala Game
      • Video Dekhkar Paise Kamane Wala App
      • Ludo Se Paise Kamane Wala Game
      • Daily 100 Rupees Earning App Without Investment
      • Bubble Shooter Paise Kamane Wala Game
      • Roj 500 Kaise Kamaye

       

      Earn Money Online
      • Internet Se Paise Kaise Kamaye
      • Affiliate Marketing Se Paise Kaise Kamaye
      • Meesho Se Paise Kaise Kamaye
      • Gaon Mein Ghar Baithe Paise Kaise Kamaye
      • Online Survey Karke Paise Kaise Kamaye
      • Turant Paise Kaise Kamaye
      • Typing Karke Paise Kaise Kamaye
      • Social Media Se Paise Kaise Kamaye

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.