Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot
    Zepto Franchise Cost, Profit, How to Get

    Zepto Franchise Cost In India: ज़ेप्टो की फ्रैंचाइज़ी में कितना खर्च आएगा? जानें निवेश और लाभ की पूरी जानकारी

    मई 15, 2025
    online business ideas in hindi

    Online Business Ideas In Hindi: कम लागत में ₹2 लाख तक कमाएं हर महीने!

    मई 15, 2025
    ladies ke liye ghar baithe business

    लेडीज के लिए घर बैठे बिजनेस 2025: घर से पैसा कमाने के 10 सबसे अच्छे बिजनेस!

    मई 15, 2025
    FacebookX (Twitter)Instagram
    FacebookX (Twitter)Instagram
    EarnMoneyGuru
    • Home
    • Earn Money
    • Business Ideas
    • Success Story
    • Web Stories
    EarnMoneyGuru
    Home»Earn Money»Google Pay Se Paise Kaise Kamaye 2025: [500-1000 रुपये कमाने के 5 स्मार्ट तरीके]

    Google Pay Se Paise Kaise Kamaye 2025: [500-1000 रुपये कमाने के 5 स्मार्ट तरीके]

    Jyoti SinghBy Jyoti Singhमई 3, 2025कोई टिप्पणी नहीं11 Mins Read
    Google Pay se Paise Kaise Kamaye
    Share
    FacebookTwitterLinkedInPinterestEmailCopy Link

    हैलो दोस्तों, Google Pay ऐप को तो आप सभी जानते होंगे, हो सकता है आप इसे इस्तेमाल भी करते हो। यह एक ऑनलाइन पेमेंट ऐप है, जिसे भारत में लाखों लोग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए रोजाना इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि गूगल पे से आप पैसे भी कमा सकते हैं? 

    WhatsApp ChannelJoin Now
    Telegram Group Join Now

    जी हां, गूगल पे से आप पैसे कमा सकते हैं। पता है, गूगल पे से पैसे कमाने के तरीकें कौन-कौन से हैं? गूगल पे से कितना पैसा कमाया जा सकता है? गूगल पे पर ट्रांजेक्शन के अलावा और क्या-क्या किया जा सकता है? ऐसे बहुत से सवाल आपके मन में चल रहे होंगे। 

    लेकिन अब आप चिंता मत कीजिए, क्योंकि आपके सभी सवालों के जवाब हमारे आज के आर्टिकल में हैं। आज हम आपको बताएंगे कि Google Pay se Paise Kaise Kamaye जाते हैं। तो चलिए फटाफट से आर्टिकल पूरा पढ़िए… क्योंकि इस आर्टिकल के अंत में हमने आपको गूगल पे से जुड़ी एक खास जानकारी दी है, जिसे पढ़कर आपका दिल भी बाग-बाग हो जाएगा। तो चलिए शुरु करते हैं…

    Table of Contents

    Toggle
    • Google Pay क्या है? 
      • Google Pay की समान्य जानकारी
    • Google Pay पर अकाउंट कैंसे बनाएं
      • Google Pay में बैंक खाता कैसे जोड़ें
    • Google Pay से पैसे कमाने के तरीकें
      • 1. Google Pay पर रेफर एंड अर्न करके कमाएं पैसे
      • 2. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर कैशबैक पाएं और पैसे कमाएं
      • 3. Google Pay पर रिवॉर्ड जीतकर कमाएं पैसे
      • 4. गूगल पे पर चल रहे ऑफर्स का लाभ उठाएं
      • 5. Google Pay पर बिल पेमेंट से कमाएं पैसे
    • Google Pay से गलत पेमेंट वापस कैसे लाएं?
    • गूगल पे पर लोन कैसे मिलता है? 
      • Google Pay से लोन लेने के लिए जरुरी दस्तावेज
      • Google Pay पर कितना लोन मिल सकता है? 
      • निष्कर्ष:
    • FAQs: यहां पाएं गूगल पे से जुड़े सभी सवालों के जवाब
      • Q.1 – गूगल पे पर पैसे कैसे कमाते हैं?
      • Q. 2 – गूगल पे का इस्तेमाल कहां किया जाता है? 
      • Q. 3 – गूगल पे से पैसे कमाने के प्रमुख तरीकें कौन-कौन से हैं? 
      • Q. 4 – गूगल पे से 1 दिन में कितने पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं?
      • Q. 5 – गूगल पे पर कितना चार्ज लगता है? 

    Google Pay क्या है? 

    Google Pay एक डिजिटल वॉलेट प्लेटफॉर्म है। जिसकी मदद से आप कहीं भी, कभी भी ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। Google Pay एक मोबाइल ऐप्लीकेशन है, जिसमें भुगतान सीधा आपके बैंक अकाउंट से दूसरे व्यक्ति के बैंक अकाउंट में किया जाता है। गूगल पे आपको पैसे भेजने, प्राप्त करने, और भुगतान करने जैसी सुविधा प्रदान करता है। 

    गूगल पे पर आप 1 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का ट्रांजेक्शन आसानी से कर सकते हैं। अगर आपके मोबाइल में गूगल पे ऐप है, तो आपको अपने साथ कैश लेकर जाने की कोई जरुरत नहीं है। गूगल पे की लोकप्रियता इतनी है, कि आपको छोटी से छोटी दुकान पर गूगल पे का स्कैनर मिल जाएगा। 

    यह भी पढ़े: Navi App से पैसा कैसे कमाए

    Google Pay की समान्य जानकारी

    ऐप का  नाम Google Pay 
    प्लेटफॉर्म का प्रकार डिजिटल वॉलेट प्लेटफॉर्म (मोबाइल ऐप) 
    कुल डाउनलोड़ 100Cr+
    रेटिंग्स 4.4 star
    फाउंडर गूगल 
    स्थापना 19 सितंबर 2011 
    कहां से डाउनलोड़ करें Play Store 

    Google Pay पर अकाउंट कैंसे बनाएं

    गूगल पे पर अकाउंट बनाने के लिए आपकों नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा….

    • प्लेस्टोर से Google Pay ऐप डाउनलोड़ करें। 
    • एप में लॉगिन करने के लिए अपना मोबाइल नंबर और Email Id दर्ज करें, ध्यान रखें ऐप में उसी नंबर से लॉगिन करें, जो आपके खाते से लिंक हो। 
    • अब आपको अपने गूगल पे अकाउंट में बैंक अकाउंट जोड़ना होगा। 

    Google Pay में बैंक खाता कैसे जोड़ें

    • बैंक अकाउंट जोड़ने के लिए आपको सबसे पहले जिस बैंक में आपका खाता है, उसका नाम सलेक्ट करना होगा। 
    • इसके बाद आपको चुनना होगा की आप ATM / डेबिट कार्ड की मदद से अकाउंट बनाना चाहते हैं, या आधार कार्ड की मदद से। 
    • अगर आप ATM या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो खाते की पुष्टि कराने के लिए, डेबिट कार्ड/ATM की जानकारी देनी होगी। जैसे- कार्ड के आखिरी छह अंक और उसकी समय सीमा, खत्म होने की तारीख इत्यादि। 
    • वहीं अगर आप आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको आधार कार्ड पर दी गई जानकारियां और आधार नंबर दर्ज करना होगा। 
    • अब आपको 6 डिजिट का एक पिन बनाना होगा, जो पेमेंट करते समय और एप को ओपन करते समय उपयोग में लाया जाएगा। 
    • उपरोक्त स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपका गूगल पे अकाउंट बनकर तैयार हो जाएगा। 
    • अब आप किसी भी व्यक्ति, दुकान, संस्था आदि को गूगल पे की मदद से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़े: रोज ₹ 500 कैसे कमाए

    Google Pay से पैसे कमाने के तरीकें

    1. Google Pay पर रेफर एंड अर्न करके कमाएं पैसे

    Google Pay पर रेफर एंड अर्न करके कमाएं पैसे

    गूगल पे से पैसे कमाने का सबसे आसान तरीका है, ‘Refer And Earn’। इसमें आपको गूगल पे ऐप को अपने दोस्तों और परिवारजनों में शेयर करना होता है, जिसके बदले आपको कैशबैक मिलता है। 

    Google Pay ऐप को शेयर करने के लिए आपको रेफरल्स में जाकर एप का रेफरल लिंक कॉपी करना होगा। इसके बाद आपके जिन दोस्तों और परिवारजनों के पास ये ऐप नहीं है, उसे आपको ये लिंक शेयर कर देना है। 

    अब आपके लिंक से ऐप डाउनलोड़ और पहली ट्रांजेक्शन होने पर आपको और आपके जानकार दोनों को कैशबैक मिलेगा। 

    कमाई – इस ऐप को 1 बार रेफर करने पर आपको 201 रुपये मिलते हैं। अगर आप दिन में 10 लोगों को भी ये ऐप भेजते हैं, और 5 लोग इसे डाउनलोड़ करते हैं, तो भी आप दिन के 1005 रुपये कमा सकते हैं। 

    इसके अलावा जो भी व्यक्ति इस ऐप को डाउनलोड़ करता है, उसे पहली ट्रांजेक्शन पर 21 रुपये का कैशबैक मिलता है। 

    यह भी पढ़े: गूगल प्ले स्टोर से पैसे कैसे कमाए?

    2. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर कैशबैक पाएं और पैसे कमाएं

    ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर कैशबैक पाएं और पैसे कमाएं

    अगर आप हर छोटी से बड़ी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए Google Pay ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो आप कैशबैक जीतकर पैसे कमा सकते हैं। जी हां, गूगल पे पर आपको 1 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक का कैशबैक मिलता है।

    ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने पर आपको कुछ स्क्रैच कार्ड्स मिलते हैं, जिन्हें स्क्रैच करके आप कैशबैक जीत सकते हैं। 

    💡Tip – अगर आप गूगल पे पर बार-बार कैशबैक जीतना चाहते हैं, तो ट्राय करें की आप अगल-अलग अकाउंट्स में पैसे ट्रांसफर करें। इसके अलावा अगर आप डबल डिजिट की जगह ट्रिपल डिजिट ट्रांजेक्शन करते हैं, तो भी आपको कैशबैक मिलने की संभावना ज्यादा हो जाती है। 

    यह भी पढ़े: टेलीग्राम से पैसे कैसे कमाए 

    3. Google Pay पर रिवॉर्ड जीतकर कमाएं पैसे

    Google Pay पर रिवॉर्ड जीतकर कमाएं पैसे

    गूगल पे पर रिवॉर्ड जीतना पैसे कमाने का एक अप्रत्यक्ष तरीका है, जिसमें डॉयरेक्ट तौर पर तो आप कोई पैसा नहीं कमाते हैं, लेकिन रिवॉर्ड की मदद से जो पैसा आप सेव करते हैं, वहीं आपकी कमाई मानी जाती है। 

    ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने के बदले आपको कैशबैक के साथ-साथ रिवॉर्ड्स भी मिलते हैं। रिवॉर्ड्स में आपको बड़े-बड़े ब्रांड्स के वाउचर, आकर्षक ऑफर, बड़ा डिस्काउंट, मेंमबरशिप आदि मिलते हैं। जिन्हें शॉपिंग करते समय इस्तेमाल करके आप बहुत सारे पैसे बचा सकते हैं। कभी-कभी तो आप 1 डील पर 700-1000 रुपये तक भी बचा लेते हैं। 

    4. गूगल पे पर चल रहे ऑफर्स का लाभ उठाएं

    गूगल पे पर चल रहे ऑफर्स का लाभ उठाएं

    गूगल पे पर चल रहे ऑफर्स का फायदा उठाकर भी आप पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको ऑफर्स वाले ऑप्शन पर जाना होगा। यहां आपको वर्तमान समय में चल रहे ऑफर्स दिख जाएंगे। ये ऑफर्स निम्नलिखित हो सकते हैं। जैसे – 

    • RedBus से पहला टिकट करने पर आपको 300 रुपये का कैशबैक मिलेगा। 
    • Amazon Prime + Amazon Shoping वाउचर खरीदने पर 400 रुपये तक का कैशबैक इत्यादि। 

    5. Google Pay पर बिल पेमेंट से कमाएं पैसे

    Google Pay पर बिल पेमेंट से कमाएं पैसे

    गूगल पे पर आप फोन, बिजली, गैस, DTH/Cable, फास्टटैग, आदि का बिल पेमेंट कर सकते हैं। गूगल पे से बिल पेमेंट पर आपको आकर्षक ईनाम मिलते हैं, जिनकी मदद से आप पैसे सेव कर सकते हैं। 

    इसके अलावा आप चाहें, तो आप दूसरे लोगों का बिल पेमेंट करके भी पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको बस लोगों बिल पेमेंट करने के बदले 5-10 रुपये एक्स्ट्रा लेने होंगे। ये भले ही छोटा अमाउंट है, लेकिन फिर भी ऐसा करके आप दिन के 40-70 रुपये आराम से कमा सकते हैं। 

    यह भी पढ़े: Affiliate Marketing Se Paise Kaise Kamaye

    Google Pay से गलत पेमेंट वापस कैसे लाएं?

    गूगल पे पर कई बार गलती से आप गलत नंबर पर पैसे ट्रांसफर कर देते हैं, जिससे आपको काफी पैसों का नुकसान हो जाता है। लेकिन अब अगर आपके साथ ऐसा कुछ होता है, तो चिंता करने की बिल्कुल जरुरत नहीं है, इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे तरीकें बता रहे हैं, जिनसे गलत पेमेंट होने पर आप अपना पैसा वापस से पा सकते हैं। 

    सबसे पहले आपको गूगल पे के कस्टमर केयर पर जाकर बात करनी होगी, अगर वहां आपकी शिकायत की सुनवाई नहीं होती है, तो आप NPCI (नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज करवाएं। 

    • इसके लिए आपको सबसे पहले NPCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
    • फिर कंप्लेंट सेक्शन में जाकर एक फॉर्म भरना होगा। 
    • इस फॉर्म में आपको बैंक का नाम, ट्रांजेक्शन आईडी, अमाउंट, डेट, मोबाइल नंबर, अपना नाम, Email आदि डालने होंगे। 
    • अब शिकायत का कारण बताना होगा। अगर आपने गलत अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए हैं, तो आप में ‘इनकॉरेक्‍टली ट्रांसफर्ड टू अकाउंट’ दर्ज करें। 
    • शिकायत दर्ज होने के कुछ दिनों बाद आपका पैसा आपके अकाउंट में आ जाएगा। 

    Note – ध्यान रखें, गलत ट्रांजेक्शन होने के 4 घंटे के भीतर ही आपके ये सारी प्रोसेस करनी होगी। अगर आप 4 घंटे के बाद ये प्रोसेस करते हैं, तो आपका पैसा वापस नहीं आ पाएगा।

    गूगल पे पर लोन कैसे मिलता है? 

    गूगल पे पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के अलावा आपको पर्सनल लोन भी मिलता है। गूगल पे पर आपको 10,000 से लेकर 9 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। जिसके पैसे सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं। हालांकि लोन लेने के लिए आपका सिविल अच्छा होना चाहिए। इसी के साथ आपकी उम्र भी 21-50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

    गूगल पे से लोन लेने के लिए आपको इस ऐप पर कुछ फॉर्म भरने होंगे, जिनमें आपको मांगी गई सभी जानकारियां देनी है। इसके बाद गूगल पे की टीम आपके फॉर्म का वैरिफिकेशन करेगी। अगर आपका एप्लीकेशन पूरी तरह से सही रहता है, तो आपको गूगल पे की तरह से लोन दे दिया जाएगा। 

    यह भी पढ़े: Google Se Paise Kaise Kamaye

    Google Pay से लोन लेने के लिए जरुरी दस्तावेज

    • पैन कार्ड
    • आधार कार्ड 
    • 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
    • मोबाइल नंबर और Email-id
    • पासपोर्ट साइज फोटो

    Google Pay पर कितना लोन मिल सकता है? 

    • लोन अमाउंट – 10,000 से 9 लाख 
    • EMI – 1 हजार से स्टार्टिंग 
    • लोन का समय – 6 महीने से 4 साल तक 
    • इंटरेस्ट रेट – 13.99% प्रतिवर्ष 

    निष्कर्ष:

    आज के डिजिटल जमाने में आप किसी भी ऐप से पैसे कमा सकते हैं। आपको जरुरत है, तो बस सही जानकारी की। आज के आर्टिकल में हमने आपको इसी प्रकार की जानकारी दी। हमने आपको बताया कि दैनिक जीवन में आप कैसे Google Pay का इस्तेमाल करके पैसे कमा सकते हैं। 

    Google Payसे पैसे कमाना आसान और सुविधाजनक है। आपको बस सही ऑफर्स और प्रोग्राम्स का फायदा उठाना आना चाहिए। रेफरल्स, कैशबैक, और रिवार्ड्स का उपयोग करके आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

    उम्मीद है कि ये आर्टिकल पढ़कर आपको पता चल गया होगा कि Google Pay se Paise Kaise Kamaye जाते हैं। अगर आपको ये आर्टिकल जानकारी पूर्ण लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ शेयर जरुर करें। 

    यह भी पढ़े: Student Paise Kaise Kamaye

    FAQs: यहां पाएं गूगल पे से जुड़े सभी सवालों के जवाब

    Q.1 – गूगल पे पर पैसे कैसे कमाते हैं?

    Ans – गूगल पे पर रेफर एंड अर्न ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप 1 रेफर पर 201 रुपये का कैशबैक जीत सकते हैं। रेफर एंड अर्न में आपको ऐप का लिंक अपने दोस्तों को शेयर करना होता है, आपके दिए लिंक से अगर कोई ऐप डाउनलोड़ करता है, और पहली ट्रांजैक्शन करता है, तो आपको 201 रुपये का कैशबैक मिलता है। वहीं ऐप डाउनलोड़ करने वाले व्यक्ति को 21 रुपये का कैशबैक मिलता है। 

    Q. 2 – गूगल पे का इस्तेमाल कहां किया जाता है? 

    Ans – गूगल पे का इस्तेमाल आप ऑलाइन पेमेंट, बिल पेमेंट, बैंक ट्रांजेक्शन, ऑनलाइन शॉपिंग आदि के लिए कर सकते हैं। 

    Q. 3 – गूगल पे से पैसे कमाने के प्रमुख तरीकें कौन-कौन से हैं? 

    Ans – गूगल से पैसे कमाने के तरीकें निम्नलिखित हैं। रेफरल प्रोग्राम, कैशबैक और रिवॉर्ड्स, गूगल पे ऑफर्स, बिल पेमेंट्स इत्यादि। 

    Q. 4 – गूगल पे से 1 दिन में कितने पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं?

    Ans –  गूगल पे की UPI आईडी की मदद से आप दिन के 1 लाख रुपये ही ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा 1 दिन में आप अधिकतम 10 बार ही ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। 

    Q. 5 – गूगल पे पर कितना चार्ज लगता है? 

    Ans – अगर आप गूगल पे पर मोबाइल रिचार्ज करते हैं, तो 301और उससे ज्यादा के रिचार्ज पर 3 रुपये और 201 से 300 रुपये के रिचार्ज पर 2 रुपये प्लेटफॉर्म फीस के तौर पर देने होंगे। 

    Jyoti Singh

      Jyoti Singh is a dedicated content creator at EarnMoneyGuru, where she shares well-researched insights on earning methods, business ideas, and inspiring success stories. With a strong focus on practical value and clarity, she makes complex money topics simple and actionable for everyday readers.

      Related Posts

      student paise kaise kamaye

      Student Paise Kaise Kamaye? Padhai Ke Sath ₹1000+ Kaise Kamaye 2025

      मई 14, 2025
      यूट्यूब में 1000 व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं

      यूट्यूब में 1000 व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं? 1000 व्यूज का सच जानें!

      मई 14, 2025
      Meesho se Paise Kaise Kamaye

      Meesho Se Paise Kaise Kamaye? Meesho Reselling से रोजाना ₹5000 कैसे कमाए?

      मई 14, 2025
      Leave A Reply Cancel Reply

      Don't Miss
      Zepto Franchise Cost, Profit, How to Get
      Business Ideas

      Zepto Franchise Cost In India: ज़ेप्टो की फ्रैंचाइज़ी में कितना खर्च आएगा? जानें निवेश और लाभ की पूरी जानकारी

      online business ideas in hindi

      Online Business Ideas In Hindi: कम लागत में ₹2 लाख तक कमाएं हर महीने!

      मई 15, 2025
      ladies ke liye ghar baithe business

      लेडीज के लिए घर बैठे बिजनेस 2025: घर से पैसा कमाने के 10 सबसे अच्छे बिजनेस!

      मई 15, 2025
      part time business ideas

      Top 10 पार्ट टाइम बिज़नेस आइडियाज: सिर्फ 2-4 घंटे काम करें और 30,000+ कमाएं!

      मई 15, 2025
      About Us
      About Us

      Discover the secrets to earning money online in Hindi with Earn Money Guru. Your expert guide to financial empowerment and success.

      FacebookX (Twitter)InstagramPinterest
      Quick Links
      • आचार नीति
      • सुधार नीति
      • गोपनीयता नीति
      • GDPR नीति
      • संपर्क करें
      Earn Money Apps
      • Paise Kamane Wali Website
      • Paisa Kamane Wala Apps
      • Paisa Jitne Wala Game
      • Video Dekhkar Paise Kamane Wala App
      • Ludo Se Paise Kamane Wala Game
      • Daily 100 Rupees Earning App Without Investment
      • Bubble Shooter Paise Kamane Wala Game
      • Roj 500 Kaise Kamaye

       

      Earn Money Online
      • Internet Se Paise Kaise Kamaye
      • Affiliate Marketing Se Paise Kaise Kamaye
      • Meesho Se Paise Kaise Kamaye
      • Gaon Mein Ghar Baithe Paise Kaise Kamaye
      • Online Survey Karke Paise Kaise Kamaye
      • Turant Paise Kaise Kamaye
      • Typing Karke Paise Kaise Kamaye
      • Social Media Se Paise Kaise Kamaye

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.