WomanLikeU Shark Tank : रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया सीजन 4 अपने चरम पर हैं। रोज यहां अनोखे बिजनेस आइडियाज और स्टार्टअप देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा अनोखा बिजनेस आइडिया बताएंगे, जिसे अबु जोहैब जिलानी और दिल्ली की श्रीजल ने मिलकर शुरु किया है। यह बिजनेस महिलाओं को उनके बॉडी शेप के हिसाब से कपड़े मुहैया करवाता है।
फैशन की इस दुनया में बहुत ही कम ब्रांड हैं, जो महिलाओं को उनकी बॉडी शेप के अनुसार कपड़े उपलब्ध करवाते हैं। लेकिन 2022 में शुरु हुआ ब्रांड WomanLikeU ने महिलाओं को उनकी बॉडी शेप के अनुसार कपड़े उपलब्ध करवाकर फैशन इंडस्ट्री में क्रांतिकारी कदम उठाया है।
आज ये बिजनेस करोड़ो रुपये की कमाई कर चुका है, हाल ही में यह ब्रांड शार्क टैंक इंडिया में दिखाई दिया, जहां इस ब्रांड के मालिकों ने जजों से 2 फीसदी इक्विटी के बदले 1 करोड़ रुपये की मांग की। अब क्या WomanLikeU ब्रांड को 1 करोड़ की फडिंग मिली?, आखिर इस ब्रांड की शुरुआत कैसे हुई? और ये ब्रांड कैसे फेमस हुआ चलिए जानते हैं?
समस्या को अवसर में बदला
WomanLikeU के फाउंडर अबु जोहैब जिलानी और श्रीजल ने निफ्ट ( NIFT ) से फैशन की पढ़ाई पूरी की। फैंशन इंडस्ट्री में काम करने के दौरान उन्होंने जाना कि महिलाओं को अपनी बॉडी शेप के अनुसार कपड़ें नहीं मिल पाते हैं। जिस वजह से उन्हें बहुत सी असुविधा होती है।
अबु और श्रीजल ने इस समस्या को अवसर में बदलने का फैसला लिया। इसी सोच के सथ 2022 में रांची में दोनों ने मिलकर एक स्टार्टअप की शुरुआत की। जिसका नाम WomanLikeU रखा गया। यह एक वैकेशन वियर ब्रांड है, जो महिलाओं को उनेक बॉडी टाइप के हिसाब से कपड़े चुनने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: गौरव तनेजा की सफलता की कहानी
बॉडी शेप कैल्कुलेटर की मदद से चुने कपड़ें
WomanLikeU बाकी ब्रांड से थोड़ा अलग है। यहां आपको अपने शरीर के अनुसार कपड़े मिल जाते हैं। इस ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाते ही आपको एक बॉडी शेप कैल्कुलेटर मिलेगा। जहां मांगी गई जानकारियां डालते ही आप समझ जाएंगे कि आपका बॉडी शेप क्या है? और आप उसी के हिसाब से उनकी वेबसाइट से कपड़े चुन पाएंगे।
शुरुआत में इस वेबसाइट पर केवल स्विमवियर कपड़े ही मिलते थे, लेकिन कंपनी के आगे बढ़ते ही उन्होंने कई और कैटेगरी इसमें एड कर दी। अब आपको इस वेबसाइट पर स्विमवियर के साथ-साथ, ड्रेसेस, को-ऑर्ड सेट और इशेंशियल्स भी मिल जाएंगे।
कंपनी की कुल इनकम कितनी है?
इनकम की बात करें तो अपने शुरुआत के पहले ही साल यानी की 2022-23 में कंपनी ने 34 लाख रुपये की कमाई की। वहीं इसके अलगे साल यानी की 2023-24 में WomanLikeU ने 4.7 करोड़ रुपये की कमाई की। बात करें इस साल की तो पिछली छमाही में कंपनी 4.1 करोड़ रुपये कमा चुकी हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि इस पूरे साल में वह 11 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी।
यह भी पढ़े: बिंदिया मेहता की सफलता की कहानी
कितना है कंपनी का रिपीट रेट?
WomanLikeU कंपनी के पास फिलहाल 40 हजार यूनीक कस्टमर हैं, और पिछले 12 महीनों में कंपनी का रिपीट रेट 37% है। इस कंपनी का एवरेज ऑर्डर वैल्यू लगभग 3200 रुपये है। मौजूदा वक्त में इस कंपनी के प्रोडक्ट को आप WomanLikeU की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ Nykaa, Myntra, Amazon और Ajio से भी ऑर्डर कर सकते हैं। इस कंपनी की एक लग्जरी लाइन भी है, जिसका नाम WAVES BY SHRIJAL है।
शार्क टैंक इंडिया सीजन 4 में मिली 1 करोड़ की फंडिंग
हाल ही में इस ब्रांड के फाउंडर अबु जोहैब जिलानी और श्रीजल रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया सीजन 4 में दिखाई दिए। यहां उन्होंने अपने स्टार्टअप की 2 फीसदी इक्विटी के बदले 1 करोड़ की फंडिंग मांगी। शार्क टैंक के जज पीयूष, वरुण और अनुपम इस डील से आउट हो गए।
विनिता को इस कंपनी का ब्रांडनेम और लोगों पसंद नहीं आया, लेकिन फिर भी उन्होंने 3 फीसदी इक्विटी के बदले 1 करोड़ रुपये और पैसे डेढ़ गुना होने तक 2 % रॉयल्टी का ऑफर दिया। वहीं शार्क टैंक जज अमन ने कंपनी के फाउंडर्स को 3% इक्विटी के बदले 1 करोड़ रुपये और 2 % रॉयल्टी का ऑफर दिया। अमन के इस ऑफर को फाउंडर्स ने स्वीकार कर लिया।
यह भी पढ़े: असफलता से सफलता की कहानी