Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot
    AI Se Paise Kaise Kamaye

    AI Se Paise Kaise Kamaye 2025 में: 10 आसान तरीके

    मई 16, 2025
    Cartoon Video Kaise Banaye

    Cartoon Video Kaise Banaye Aur Kamaye Lakho: सीखें कार्टून वीडियो बनाकर लाखों रुपये कैसे कमाएं जाते हैं?

    मई 16, 2025
    IPO Se Paise Kaise Kamaye

    IPO Kya Hota Hai? IPO Se Paise Kaise Kamaye?

    मई 16, 2025
    FacebookX (Twitter)Instagram
    FacebookX (Twitter)Instagram
    EarnMoneyGuru
    • Home
    • Earn Money
    • Business Ideas
    • Success Story
    • Web Stories
    EarnMoneyGuru
    Home»Earn Money»Navi App Kya Hai? Navi App Se Paise Kaise Kamaye: 4 आसान तरीके 2025 में

    Navi App Kya Hai? Navi App Se Paise Kaise Kamaye: 4 आसान तरीके 2025 में

    Jyoti SinghBy Jyoti Singhअप्रैल 29, 2025Updated:अप्रैल 29, 2025कोई टिप्पणी नहीं12 Mins Read
    Navi App Se Paise Kaise Kamaye
    Share
    FacebookTwitterLinkedInPinterestEmailCopy Link

    महंगाई के इस जमाने में हर कोई जॉब से अलग, एक्स्ट्रा पैसे कमाने के तरीके खोज रहा है, ताकि वो अपनी जरुरतों को पूरा कर पाएं। अगर आप भी एक्स्ट्रा इनकम के तरीकें खोजते हुए यहां तक पहुंचें हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढें। क्योंकि आज के आर्टिकल में मैं आपको पैसे कमाने वाले एक शानदार एप के बारे में बताने वाली हूं। इस एप से आप घर बैठे दिन के 500 से 1000 रुपये आसानी से कमा सकते हैं। 

    WhatsApp ChannelJoin Now
    Telegram Group Join Now

    इस एप का नाम है Navi, अब ये एप क्या है? Navi App Se Paise Kaise Kamaye जाते हैं? पैसे कैसे निकाले जाते हैं? और ये एप कौन-कौन सी सर्विस प्रदान करता है? इन सभी की जानकारी आज हम आपको इस आर्टिकल में देंगे। इस लिए आर्टिकल को बीच में ही छोड़ने की गलती ना करें।

    हम आपको इस बात का आश्वासन देते हैं, कि इस आर्टिकल के अंत तक आपको Navi एप से पैसे कमाने के तमाम तरीकों की जानकारी हो जाएगी। इन तरीकों को वास्तविक जीवन में अपनाकर आप आराम से घर बैठे पैसे कमाना शुरु कर सकते हैं। 

    Table of Contents

    Toggle
    • Navi App क्या है?
      • Navi App कौन-कौन सी सुविधाएं देता है? 
      • Navi App कैसे डाउनलोड़ करें? 
    • Navi App पर अकाउंट कैसे बनाएं Step By Step
      • Navi App पर KYC वैरिफिकेशन कैसे करें
    • Navi App से पैसे कमाने के तरीके
      • 1. म्यूचुअल फंड में निवेश करके कमाएं पैसे – 
      • 2. डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्ट करके कमाएं पैसे – 
      • 3. Navi App के रेफरल प्रोग्राम से कमाएं पैसे (Navi Refer And Earn)
      • 4. Navi App पर UPI पेमेंट करके कमाएं पैसे
      • Navi App से पैसे कैसे निकालें? 
      • Navi App में निवेश पर कितना रिटर्न मिलता है?
    • Navi App ऐप इस्तेमाल करने के फायदे और नुकसान
      • फायदे
      • नुकसान
      • निष्कर्ष
    • FAQ: Navi App से पैसे कैसे कमाएं जाते हैं, जानें सभी सवालों के जवाब!
      • Q.1 – क्या हम नवी ऐप से पैसे कमा सकते हैं?
      • Q. 2 – क्या नवी ऐप लीगल है?
      • Q. 3 – नवी लोन नहीं चुकाया तो क्या होगा?
      • Q. 4 – क्या नवी ऐप सेफ है?
      • Q. 5 – क्या नवी छात्रों को लोन देती है?

    Navi App क्या है?

    Navi App Kya Hai

    नवी भारत की एक वित्त कंपनी है, जो अपने यूजर्स को होम लोन, डिजिटल लोन, म्यूचुअल फंड,  डिजिटल गोल्ट, UPI पेमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाती है। 2018 में इस कंपनी की शुरुआत सचिन बंसल और अंकिल अग्रवाल ने मिलकर की थी। 

    एप का नाम Navi 
    कंपनी का प्रकार वित्त 
    फाउंडर सचिन बंसल, अंकित अग्रवाल 
    स्थापना दिसंबर 2018 
    मुख्यालय बैंगलोर ( कर्नाटक) 
    सेवा क्षेत्र भारत 
    भुगतान का तरीका UPI के द्वार बैंक में 
    कहां उपलब्ध है गूगल प्लेस्टोर 
    कुल डाउनलोड 5 करोड़ से अधिक 
    रेटिंग 4.3 स्टार 
    डाउनलोड लिंकयहाँ क्लिक करें

    यह भी पढ़े: Share Market से पैसा कैसे कमाएं

    Navi App कौन-कौन सी सुविधाएं देता है? 

    • म्यूचुअल फंड – 10 रुपये के शुरुआती कीमत से आप राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। 
    • होम लोन – नवी एप पर आपको 8.55 प्रतिशत ब्याज दर (प्रति वर्ष) पर 5 करोड़ रुपये तक का होम लोग मिल जाता है। इसके लिए आपको कोई भी फौजदारी शुल्क (foreclosure charges) नहीं देना होता है। 
    • स्वास्थ्य बीमा – इस एप पर आपको 1 करोड़ रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस मिल जाता है। जिसकी कीमत 235 रुपये महीनें से शुरु है। 
    • UPI – इस एप से आप कभी भी कहीं भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, साथ ही कैशबैक भी जीत सकते हैं। 
    • नगद ऋण – नवी एप आपको 9.9% (प्रति वर्ष)  की ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक का नगद ऋण देता है। इसे आप पर्सनल लोन भी कह सकते हैं, क्योंकि यह आपकी वित्तिय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दिया जाता है।  

    Navi App कैसे डाउनलोड़ करें? 

    Navi App कैसे डाउनलोड़ करें

    Navi ऐप का डाउनलोड़ करना काफी आसान है। आप इसे प्लेस्टोर और इस ऐप की ऑफिशियल वेबसाइट दोनों से डाउनलोड़ कर सकते हैं। आपको बस प्लेस्टोर पर Navi App सर्च करना है, इंस्टॉल कर लेना है।

    अगर इस ऐप को आप वेबसाइट से डाउनलोड़ करना चाहते हैं, तो गूगल पर Navi App सर्च करें और पहले नंबर जो वेबसाइट दिखें उसपर क्लिक करेंं। अब ‘get the app’ पर क्लिक करें और ऐप को डाउनलोड़ कर लें।

    यह भी पढ़े: Groww App से पैसे कैसे कमाएं

    Navi App पर अकाउंट कैसे बनाएं Step By Step

    Step 1 – Navi एप डाउनलोड़ करें। 

    Step 2 – फोन में नवी एप ओपन करें और अपना मोबाइन नंबर एड करें। 

    Navi App पर अकाउंट कैसे बनाएं

    Step 3 – आपके पास एक OTP आएगा जिसे आपको इस एप में एंटर करना है। 

    Step 4 – OTP एंटर करने के बाद आपका अकाउंट बनकर तैयार हो जाएगा। 

    Navi App Account

    Step 5 – अब आप म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं, डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। 

    यह भी पढ़े: Trading Types In Hindi

    Navi App पर KYC वैरिफिकेशन कैसे करें

    Navi ऐप पर किसी भी वित्तिय संसाधन में ( गोल्ड, मुयूच्युअल फंड) निवेश करने के लिए आपके KYC verification करना होगा। जिसके लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

    • Navi ऐप पर जाएं और  invest Now पर क्लिक करें। 
    • अपनी व्यक्तिगत जानकारी और रोजगार का विवरण और बैंक अकाउंट की डिटेल्स दर्ज करें। 
    • पैन कार्ड की डिटेल्स और एड्रेस प्रूफ दर्ज करें। 
    • अब आपके सामने कैमरा ओपन होगा, उसमें सैल्फी लें और संबिट के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
    • अप आपके मोबाइल पर एक OTP प्राप्त होगा। इसे ऐप में दर्ज करें और कंटीन्यू पर क्लिक करें। 
    • डिजिटल हस्ताक्षर करने के बाद ऐप पर KYC की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

    Navi App से पैसे कमाने के तरीके

    1. म्यूचुअल फंड में निवेश करके कमाएं पैसे – 

    म्यूचुअल फंड में निवेश करके कमाएं पैसे

    नवी एप के माध्यम से आप म्युचुअल में निवेश करके पैसे कमा सकते हैं।  इस एप पर आप 10 रुपये की शुरुआती कीमत से निवेश शुरु कर सकते हैं। यह एप आपको बहुत ही कम लागत वाले फंड प्रोवाइड करवाता है। 

    इसके अलावा आप यहां हर महीने SIP में इन्वेस्ट कर सकते हैं। वहीं अगर आपके पास एक बड़ा अमाउंट हैं तो आप lumpsum में भी इन्वेस्ट कर सकते हैं। 

    नवी एप पर म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट कैसे करें – 

    नवी एप पर म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट कैसे करें
    • Navi App ओपन करें और इन्वेस्ट के बटन पर क्लिक करें। 
    • यहां आपको दो ऑप्शन देखने को मिलेंगे। पहला है म्यूचुअल फंड और दूसरा है डिजिटल गोल्ड। आपको म्यूचुअल फंड के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
    • म्यूचुअल फंड अकाउंट बनाने के लिए। अकाउंट सेटअप पर क्लिक करें। 
    • पैन कार्ड नंबर दर्ज करें और नेक्सट के बटन पर क्लिक करें। 
    • अपनी सामान्य जानकारी और बैंक अकाउंट दर्ज करने के बाद प्रोसेस पूरा करें। 
    • अकाउंट सेटअप होने के बाद आपको 250 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। 
    • अब आप अलग-अलग कंपनी के म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़े: ChatGPT se paise kaise kamaye

    2. डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्ट करके कमाएं पैसे – 

    डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्ट करके कमाएं पैसे

    नवी एप के माध्यम से आप डिजिटल गोल्ड में भी इन्वेस्ट करके अच्छे पैसे कमा सकते हैं। वर्तमान समय में गोल्ड इन्वेस्टमेंट सबसे सेफ मानी जाती है, क्योंकि इसकी कीमत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप डिजिटल गोल्ड में निवेश करते हैं, तो आप कुछ ही सालों में अच्छा खासा प्रॉफिट कमा सकते हैं। 

    नवी एप पर डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्ट कैसे करें – 

    नवी एप पर डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्ट कैसे करें
    • नवी एप पर जाएं और डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्ट करने के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
    • आप जितने पैसे इन्वेस्ट करना चाहते हैं, वो अमाउंट यहां पर दर्ज करें। 
    • अब इन्वेस्टमेंट की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। 
    • UPI ID के माध्यम से पैसे का भुगतान करें। 
    • अब आपका पैसा डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्ट हो गया है। 

    3. Navi App के रेफरल प्रोग्राम से कमाएं पैसे (Navi Refer And Earn)

    Navi App के रेफरल प्रोग्राम से घर बैठे कमाएं

    Navi एप पर आपको Navi Refer And Earn का आप्शन मिलता है। जिसके माध्यम से आप इस एप को अपने परिवार और दोस्तों में शेयर करके पैसे कमा सकते हैं। अगर कोई आपके दिए गए लिंक से इस एप को डाउनलोड़ करता है, KYC कंप्लीट होने के बाद कम से कम 10 रुपये का इन्वेस्ट करता है तो Navi एप की तरफ से आपको प्रति रेफर 100 रुपये प्राप्त होते हैं। 

    अगर आप दिन में 10 लोगों को भी ये एप शेयर करते हैं, तो 5 लोग भी इस एप पर साइअप करते हैं, तो आप इस एप से दिन के 500 रुपये आसानी से कमा सकते हैं। 

    यह भी पढ़े: Cryptocurrency क्या है, ये कैसे काम करती है

    4. Navi App पर UPI पेमेंट करके कमाएं पैसे

    Navi App पर UPI पेमेंट करके कमाएं पैसे

    Navi एप पर आपको UPI के द्वारा पेमेंट करने का ऑप्शन भी मिलता है। इस एप से UPI पेमेंट करने पर आपको हर ट्रांजेक्शन पर रिवॉर्ड्स के तौर पर कुछ सिक्के मिलते हैं। इस एप पर 10 सिक्के की कीमत 1 रुपये होती है। 

    अगर आप 1000 सिक्के इकट्ठे कर लेते हैं, तो आप 100 रुपये बिना किसी मेहनत के कमा सकते हैं। और इस एप की कमाल की बात ये है कि इस पैसे को आप अपने बैंक अकाउंट में भी ट्रांसफर कर सकते हैं। नवी एप से ट्रांजेक्शन करने पर आपको स्क्रैच कार्ड मिलता है, जिसमें आप 1000 रुपये तक कमा सकते हैं।

    Navi Coin

    नवी एप ने UPI पेमेंट का ऑप्शन एड करने के लिए 2023 में Navi UPI लॉन्च किया था। और कब से लेकर 1 जून 2024 तक, नवी UPI ने ₹1,770 करोड़ के लेनदेन संसाधित (Processed) किए हैं।

    Navi App से पैसे कैसे निकालें? 

    नवी एप से आप डायरेक्ट अपने बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। पैसे निकालने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा – 

    • Navi App खोलें और प्रोफाइल आईकन पर क्लिक करें। 
    • रिवॉर्ड के ऑप्शन में जाएं, यहां आपको आपके कमाएं हुए रुपये देखने को मिलेंगे। 
    • अब ऊपर दिखाई दे रहे 3 डॉट्स पर क्लिक करें, जहां आपको ‘चेंज UPI’ का ऑप्शन मिलेगा।
    • UPI विड्राल पर क्लिक करें। 
    • UPI आईडी एंटर करके इसे वैरिफाई करें। 
    • UPI आईडी कंफर्म होने के बाद आपके पैसे आपके अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएंगे। 
    • पैसे ट्रांसफर होने में 3-4 घंटे का समय लगता है।
    • अगर 3-4 घंटे में पैसे ट्रांसफर नहीं होते हैं, तो आप चेंज UPI का ऑप्शन पर जाकर अपनी UPI ID बदल सकते हैं। 

    यह भी पढ़े: Upstox Se Paise Kaise Kamaye

    Navi App में निवेश पर कितना रिटर्न मिलता है?

    Navi App में निवेश पर कितना रिटर्न मिलता है?

    अगर आप Navi App में म्युचुअल फंड में लंबे समय तक निवेश करते हैं, तो आप इससे अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं। मान लिजिए आप Navi App के किसी इंडेक्स फंड में हर महीने 5000 रुपये की SIP कर रही है, जिसकी अवधी 20 साल है। और इसपर आपको 12% रिटर्न मिल रहा है, तो 20 सालों के बाद आप निवेशित राशि ₹12,00,000, अनुमानित रिटर्न – ₹37,95,740, और कुल मूल्य – ₹49,95,74 रुपये होगा।

    Navi App ऐप इस्तेमाल करने के फायदे और नुकसान

    फायदे

    • यहां आपको एक ही प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन भुगतान, लोन, हैल्थ इंश्योरेंश और अलग-अलग वित्तिय संपत्तियों में निवेश करने का ऑप्शन मिल जाता है। 
    • इस ऐप पर पेमेंट करने पर आपको कुछ पॉइंट्स या सिक्के मिलते हैं, जिन्हें आप कैश में कन्वर्ट कर सकते हैं। 
    • इस ऐप में अलग-अलग म्युचुअल फंड या गोल्ड में इन्वेस्ट करने पर आपको अच्छा-खासा रिटर्न मिल जाता है। 
    • इस ऐप पर लोन लेने की पूरी प्रक्रिया पेपरलेस है। लोन लेने के लिए आपको केवल आधार और पैन कार्ड की आवश्यकता होती है।​
    • इस ऐप पर आप लोन स्टेटमेंट, EMI भुगतान, आदि की आसानी से मैनेज कर सकते हैं। 
    • यहां आपको ऐफ रेफर करने के बदले पैसे कमाने का मौका भी मिल जाता है। 

    नुकसान

    • इस ऐप में कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए ब्याज की दरें 26% या इससे ज्यादा तक जा सकती हैं, जो कि बहुत अधिक है। 
    • कई बार इस ऐप में आपको पेमेंट करते समय आपको तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
    • प्लेस्टोर पर इस ऐप को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली हैं। ऐसे में पाठकों से निवेदन है, कि वो ऐप डाउनलोड़ करने से पहले उससे जुड़े सभी रिव्यूज को ध्यान से जरुर पढ़े। 

    निष्कर्ष

    आज के आर्टिकल में हमने आपको Navi App से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में बताया। इस एप के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन घर बैठे पैसे कमाने के लिए यह एप एक बेस्ट ऑप्शन है। 

    उम्मीद करते हैं, कि ये आर्टिकल पढ़कर आपको भी इस एप से पैसे कमाने के सभी तरीकों की जानकारी हो गई होगी। इसी के साथ आपके मन में चल रहे सवाल Navi App Se Paise Kaise Kamaye का उत्तर भी आपको इस आर्टिकल में मिल गया होगा। 

    अगर आपको ये आर्टिकल जानकारी पूर्ण लगा हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार जनों में अवश्य शेयर करें। और इस आर्टिकल को लेकर आपके मन में कोई भी शंका है, तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हमारी टीम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेगी। 

    FAQ: Navi App से पैसे कैसे कमाएं जाते हैं, जानें सभी सवालों के जवाब!

    Q.1 – क्या हम नवी ऐप से पैसे कमा सकते हैं?

    Ans – जी हां, नवी ऐप से आप पैसे कमा सकते हैं। पैसे कमाने के लिए आप डिजिटल गोल्ड या म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट कर सकते हैं। और अगर आप बिना इन्वेस्टमेंट के पैसे कमाना चाहते हैं, तो आप रेफरल प्रोग्रामप और UPI पैमेंट करके भी पैसे कमा सकते हैं। 

    Q. 2 – क्या नवी ऐप लीगल है?

    Ans – जी हां, Navi एप लीगल है। इसे भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI) के द्वारा अप्रूव्ड किया गया है। इस एप पर आप 20 लाख रुपये तक पर्सनल लोन और 5 करोड़ रुपये तक का होम लोन ले सकते हैं।  

    Q. 3 – नवी लोन नहीं चुकाया तो क्या होगा?

    Ans –  Navi एप पर समय पर EMI नहीं भरने से आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा देर से भुगतान करने के लिए आपको जुर्माने के तौर पर अधिक पैसे भी देने पड़ सकते हैं। 

    Q. 4 – क्या नवी ऐप सेफ है?

    Ans – जी हां, Navi एक सेफ एप है जिसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारत सरकार के द्वारा अप्रूव्ड किया गया है। 

    Q. 5 – क्या नवी छात्रों को लोन देती है?

    Ans – आप अपनी उच्च शिक्षा के लिए नवी एप से 20 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं। जो आपको  9.9% ( प्रति वर्ष)  की ब्याज दर पर मिलता है। इस लोन के पुनर्भुगतान की अवधि 84 महीने है। 

    Jyoti Singh

      Jyoti Singh is a dedicated content creator at EarnMoneyGuru, where she shares well-researched insights on earning methods, business ideas, and inspiring success stories. With a strong focus on practical value and clarity, she makes complex money topics simple and actionable for everyday readers.

      Related Posts

      AI Se Paise Kaise Kamaye

      AI Se Paise Kaise Kamaye 2025 में: 10 आसान तरीके

      मई 16, 2025
      Cartoon Video Kaise Banaye

      Cartoon Video Kaise Banaye Aur Kamaye Lakho: सीखें कार्टून वीडियो बनाकर लाखों रुपये कैसे कमाएं जाते हैं?

      मई 16, 2025
      IPO Se Paise Kaise Kamaye

      IPO Kya Hota Hai? IPO Se Paise Kaise Kamaye?

      मई 16, 2025
      Leave A Reply Cancel Reply

      Don't Miss
      AI Se Paise Kaise Kamaye
      Earn Money

      AI Se Paise Kaise Kamaye 2025 में: 10 आसान तरीके

      Cartoon Video Kaise Banaye

      Cartoon Video Kaise Banaye Aur Kamaye Lakho: सीखें कार्टून वीडियो बनाकर लाखों रुपये कैसे कमाएं जाते हैं?

      मई 16, 2025
      IPO Se Paise Kaise Kamaye

      IPO Kya Hota Hai? IPO Se Paise Kaise Kamaye?

      मई 16, 2025
      Instagram Par Like Kaise Badhaye

      Instagram Par Free Like Kaise Badhaye: Like Badhane Wala Apps 2025

      मई 16, 2025
      About Us
      About Us

      Discover the secrets to earning money online in Hindi with Earn Money Guru. Your expert guide to financial empowerment and success.

      FacebookX (Twitter)InstagramPinterest
      Quick Links
      • आचार नीति
      • सुधार नीति
      • गोपनीयता नीति
      • GDPR नीति
      • संपर्क करें
      Earn Money Apps
      • Paise Kamane Wali Website
      • Paisa Kamane Wala Apps
      • Paisa Jitne Wala Game
      • Video Dekhkar Paise Kamane Wala App
      • Ludo Se Paise Kamane Wala Game
      • Daily 100 Rupees Earning App Without Investment
      • Bubble Shooter Paise Kamane Wala Game
      • Roj 500 Kaise Kamaye

       

      Earn Money Online
      • Internet Se Paise Kaise Kamaye
      • Affiliate Marketing Se Paise Kaise Kamaye
      • Meesho Se Paise Kaise Kamaye
      • Gaon Mein Ghar Baithe Paise Kaise Kamaye
      • Online Survey Karke Paise Kaise Kamaye
      • Turant Paise Kaise Kamaye
      • Typing Karke Paise Kaise Kamaye
      • Social Media Se Paise Kaise Kamaye

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.