Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot
    Probo App Se Paise Kaise Kamaye

    Probo App Kya Hai? Probo App Se Paise Kaise Kamaye 2025

    मई 24, 2025
    List of Government Franchises

    List of Government Franchises जानें लागत, निवेश और फायदे Sarkari Franchise Yojana से कमाने के!

    मई 24, 2025
    12 mahine chalne wala business

    12 महीने चलने वाला बिजनेस: सिर्फ ₹15,000 में शुरू करें और हर महीने कमाएं ₹50,000

    मई 24, 2025
    FacebookX (Twitter)Instagram
    FacebookX (Twitter)Instagram
    EarnMoneyGuru
    • Home
    • Earn Money
    • Business Ideas
    • Success Story
    • Web Stories
    EarnMoneyGuru
    Home»Earn Money»Mobikwik Kya Hai? MobiKwik Xtra Se Paise Kaise Kamaye 2025| 14% Tak Interest Earn Karein!

    Mobikwik Kya Hai? MobiKwik Xtra Se Paise Kaise Kamaye 2025| 14% Tak Interest Earn Karein!

    Jyoti SinghBy Jyoti Singhमई 21, 2025कोई टिप्पणी नहीं13 Mins Read
    mobikwik se paise kaise kamaye
    Share
    FacebookTwitterLinkedInPinterestEmailCopy Link

    क्या आप अपने पैसों पर 14% तक रिटर्न कमाना चाहते हैं? Mobikwik Xtra के माध्यम से, आप निवेश करके बैंक से अधिक ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।

    WhatsApp ChannelJoin Now
    Telegram Group Join Now

    जी हां, इस ऐप का नाम है Mobikwik । यह आरबीआई पंजीकृत NBFC-P2P कंपनी है। जहां आप 1000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक इन्वेस्ट कर सकते हैं और रिटर्न से अच्छा पैसा कमा सकते हैं। अब अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर ये Mobikwik Kya Hai?, तो उसके लिए आपको हमारा आर्टिकल पढ़ना होगा। यह आर्टिकल Mobikwik के सभी फीचर्स और पैसे कमाने के तरीकों पर गहराई से जानकारी देगा।

    Table of Contents

    Toggle
    • Mobikwik Kya Hai
      • Mobikwik ऐप कैसे डाउनलोड़ करें? 
      • Mobikwik ऐप में लॉगिंन कैसे करें? 
    • Mobikwik ऐप में KYC कैसे करें?
    • Mobikwik App Se Paise Kaise Kamaye – Top 5 Tareeke
      • 1. Mobikwik Extra से कमाएं पैसे
      • 2. Mobikwik ऐप को रेफर करके
      • 3. FD में इन्वेस्ट करके कमाएं पैसे
      • 4. बिल पेमेंट करके कमाएं पैसे
      • 5. म्यूचुअल फंड और डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्ट करें
    • MobiKwik से लोन कैसे लें? 
    • MobiKwik ZIP क्या है? 
      • ZIP Pay Later की विशेषताएं
      • MobiKwik ऐप से पैसे कैसे निकालें
    • MobiKwik ऐप पर Pocket UPI क्या है? 
      • Mobikwik ऐप सेफ है क्या? 
      • 12 % ब्याज देने वाले ऐप कौन-कौन से हैं? 
      • मोबिक्विक एप्लिकेशन के उपयोग की सीमाएं
      • निष्कर्ष
    • FAQs: मोबिक्विक ऐप को लेकर अक्सर पूछे गए सवाल
      • Q.1 – मोबिक्विक से पैसे कैसे कमाएं?
      • Q. 2 – मोबिक्विक एक्स्ट्रा में पैसा सुरक्षित है?
      • Q. 3 – मोबिक्विक में जिप बैलेंस कैसे निकालते हैं?
      • Q. 4 – यदि आप मोबिक्विक ज़िप का भुगतान नहीं करते हैं तो क्या होता है?
      • Q. 5 – मोबिक्विक में फ्री में पैसे कैसे कमाए?
      • Q. 6 – 12% ऐप क्या है?
      • Q. 7 – मुझे अपने पैसे पर 12 प्रतिशत ब्याज कहां मिल सकता है?

    Mobikwik Kya Hai

    MobiKwik एक डिजिटल वॉलेट ऐप है, फोन पे, गूगल पे और पेटीएम की तरह की काम करता है। इस ऐप पर आप मोबाइल रिचार्ज, बिल भुगतान, मनी ट्रांसफर, शॉपिंग, निवेश जैसे बहुत से भुगतान कर सकते हैं।  इस ऐप में पेमेंट के अलावा आप लोन ले सकते हैं, और पैसे भी कमा सकते हैं। 

    अब MobiKwik ऐप से पैसे कमाने के लिए आपको क्या-क्या करना होगा, वो हम आपको नीचें बताएंगे। लेकिन उससे पहले हम आपको ऐप से जुड़ी कुछ जरुरी जानकारी दे रहे हैं, जो पैसे कमाने के लिए बहुत जरुरी है। तो आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़े। 

    ऐप का नाम Mobikwik
    कुल डाउनलोड़ 10Cr+
    रेटिंग्स 4.4 स्टार 
    उपलब्धता IOS और एंड्रॉयड 
    डाउनलोड़ लिंक Click Here

    Mobikwik ऐप कैसे डाउनलोड़ करें? 

    Mobikwik ऐप को आप प्लेस्टोर या फिर ऐप की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड़ कर सकते हैं। प्लेस्टोर से डाउनलोड़ करने के लिए फोन में प्लेस्टोर ओपन करें। अब सर्च बार में जाकर ऐप का नाम सर्च करें और Mobikwik ऐप को इंस्टॉल कर लें। 

    ऑफिशियल वेबसाइट से ऐप डाउनलोड़ करने के लिए गूगल पर जाकर ऐप ना नाम टाइप करें, और सर्च बार पर क्लिक करें। अब आपको सामने ऐप की वेबसाइट ओपन होगी, यहां आपको एक स्कैनर दिखाई देगा, जिसे स्कैन करके आप ऐप को डाउनलोड़ कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़े: Navi App से पैसे कैसे कमाए

    Mobikwik ऐप में लॉगिंन कैसे करें? 

    Mobikwik ऐप में लॉगिंन करने के लिए आपको सबसे पहले ऐप को ओपन कर लेना है, फिर अपने मोबाइल नंबर या फिर  Email ID से ऐप में लॉगिंन कर लेना है। इसके बाद आपको ऐप में KYC करनी होगी। 

    Mobikwik ऐप में KYC कैसे करें?

    Mobikwik ऐप में इन्वेस्टमेंट करने से पहले आपको KYC करनी होगी, जिसके लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं – 

    • Mobikwik ऐप खोलें और KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
    • अपना पूरा नाम एंटर करें और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
    • अब अपना पैनकार्ड नंबर और जन्म दिनांक एंटर करें, और कंटिन्यू पर क्लिक करें। 
    • अब अपने आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करें और Verify your Aadhar पर क्लिक करें। 
    • अब आपको सेल्फी लेनी है और कंटिन्यू पर क्लिक करना है। 
    • इसके बाद आपके ऐप पर जो भी परमिशन आएंगी, आपको उन्हें अलाउ करना है। 
    • इसके बाद आपकी KYC हो जाएगी। 

    आप वीडियो केवाईसी (वी-केवाईसी) का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। इसमें आपको मोबिक्विक के अधिकारियों के साथ दो-तरफा वीडियो कॉल करनी होती है। जिसमें आपको कुछ सवालों के जवाब देने होते हैं, साथ ही साथ आपको वैरिफिकेशन के लिए कुछ डॉक्युमेंट भी दिखाने होते हैं। 

    KYC की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको Mobikwik ऐप से अपना बैंक अकाउंट लिंक करना होगा। जिसके लिए आपको Link Your Bank Account पर क्लिक करना होगा, इसके बाद बैंक का नाम, अपना मोबाइल नंबर सैलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपका ऐप में आपका UPI जनरेट हो जाएगा। अब आप अपने बैंक से पैसे ऐप में ट्रांसफर कर सकते हैं। 

    Mobikwik App Se Paise Kaise Kamaye – Top 5 Tareeke

    मोबिक्विक ऐप से पैसे कमाने के लिए आप 5 तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब ये 5 तरीकें कौन-कौन से हैं, चलिए जानते हैं –

    1. Mobikwik Extra से कमाएं पैसे

    Mobikwik Extra से कमाएं पैसे

    Mobikwik App पर पैसे कमाने का मुख्य तरीका इंटरेस्ट यानी की ब्याज है। इसमें आप जो भी पैसा इन्वेस्ट करते हैं, उसपर जो आपको ब्याज मिलता है वो आपकी कमाई होती है। Mobikwik Extra इस ऐप का एक फीचर है, जिसमें आप पैसे इन्वेस्ट करके सालाना 14  प्रतिशत तक का ब्याज हासिल कर सकते हैं। 

    इस ऐप में आप कम से कम 1000 रुपये से इन्वेस्टमेंट शुरु कर सकते हैं। इस ऐप में आपको अपने पैसों को कम से कम 1 महीनें के लिए लॉक करना होता है। इसके बाद ही आपको इंटरेस्ट दिया जाता है। Mobikwik Xtra में आपको 4 अलग-अलग प्रकार की इंटरेस्ट रेट मिलती हैं, जो निम्नलिखित है। 

    locking Period Interest Rate  
    1 महीना 10%
    3 महीना 12%
    12 महीना (1 साल) 13%
    24 महीना ( 2 साल) 14 %

    Mobikwik App से पैसे कमाने के लिए आपको लॉकिंग पीरियड तक के लिए निवेश करना ही होगा। पहले इस ऐप पर Flexi नाम का एक फीचर हुआ करता था, जिसमें आपको निवेश किए गए पैसों पर रोजाना का ब्याज आपके अकाउंट में मिल जाता था। लेकिन फिलहाल इस फीचर को बंद कर दिया गया है। 

    यह भी पढ़े: Upstox Se Paise Kaise Kamaye

    2. Mobikwik ऐप को रेफर करके

    Mobikwik ऐप को रेफर करके

    Mobikwik ऐप को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करके भी आप पैसे कमा सकते हैं। आपको बस ऐप का रेफरल लिंक कॉपी करना है, और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर देना है। अब जो भी इस लिंक से ऐप को डाउनलोड़ करेगा और KYC की प्रक्रिया को पूरा करेगा। तो उसके बदले कमीशन के तौर पर आपको प्रति रेफर 20-25 रुपये मिलेंगे। ये पैसे आपके Mobikwik वॉलेट में सेव हो जाते हैं। 

    इसके अलावा आप  Mobikwik Xtra फीचर को रेफर करके भी पैसे कमा सकते हैं। इस फीचर को रेफर करके आप 100 से 500 रुपये तक कमा सकते हैं, लेकिन पैसे आपको तभी मिलेंगे, जब आपका रेफरल कम से कम  ₹5000 को Xtra फीचर में इन्वेस्ट करेगा। इसके अलावा आपका रेफरल हर महीने जितना भी इंटरेस्ट कमाएगा, उसका 10 प्रतिशत हर महीने आपके अकाउंट में आता रहेगा। 

    3. FD में इन्वेस्ट करके कमाएं पैसे

    FD में इन्वेस्ट करके कमाएं पैसे

    FD में इन्वेस्ट करना भी मोबिक्विक ऐप से पैसे कमाने का एक तरीका है। नॉर्मल बैंक आपको FD ( फिक्स्ड डिपॉजिट) में इन्वेस्ट करने पर 7 प्रतिशत का ब्याज देते हैं। लेकिन Mobikwik App एफडी में आपको 9.5 प्रतिशत (पहले 9.2%) का ब्याज देता है। इस ऐप में आपको 7 दिनों से लेकर 60 महीनें यानी की 5 साल तक की अवधि के लिए एफडी कराने की सुविधा मिलती है। इस प्लेटफॉर्म पर आप सिर्फ 1000 रुपये से एफडी शुरु कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़े: Groww App क्या है 

    4. बिल पेमेंट करके कमाएं पैसे

    बिल पेमेंट करके कमाएं पैसे

    Mobikwik App पर बिल पेमेंट करके भी आप पैसे कमा सकते हैं। यहां आप मोबाइल रिचार्ज, अलग-अलग बिल भुगतान, पैसे ट्रांसफर, UPI ट्रांजेक्शन आदि कर सकते हैं। Mobikwik इन सभी पेमेंट्स पर आपको अच्छा खासा कैशबैक देता है, जो आपके Mobikwik Wallet में सेव हो जाते हैं। 

    5. म्यूचुअल फंड और डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्ट करें

    म्यूचुअल फंड और डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्ट करें

    इन सबके अलावा आप मोबिक्विक ऐप पर आप अलग-अलग म्युचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं, या फिर आप इस ऐप के माध्यम से डिजिटल गोल्ड में भी निवेश कर सकते हैं। इस निवेश पर मिलने वाले इंटरेस्ट से आप आसानी से मोबिक्विक ऐप से पैसे कमा सकते हैं। 

    यह भी पढ़े: Stock Market Se Paise Kaise Kamaye

    MobiKwik से लोन कैसे लें? 

    MobiKwik से लोन कैसे लें

    MobiKwik ऐप पर आपको लोन की सुविधा भी उपब्ध है। यह ऐप आपको 2.75 प्रति महीनें की इंटरेस्ट रेट पर 10,000 से 2 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध करवाता है। 

    जरुरी दस्तावेज – मोबिक्विक ऐप से लोन लेने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरुरत होगी, जो निम्नलिखित हैं। 

    • आधार कार्ड
    • पैन कार्ड 
    • मोबाइल नंबर 
    • पासपोर्ट साइज फोटो 

    तो अगर आप मोबिक्विक ऐप से लोन लेना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

    • सबसे पहले आपको मोबिक्विक ऐप पर अकाउंट बनाना होगा। 
    • आधार कार्ड और पैन कार्ड की मदद से अकाउंट की KYC करें। 
    • अब Personal Loan with easy EMI पर क्लिक करें। 
    • Get Start पर क्लिक करें और कुछ जरुरी जानकारियां दर्ज करें। जैसे अपना Employee Type, मेरिटल स्टेटस, जेंडर, पिता का नाम इत्यादि। 
    • इस प्रोसेस के बाद आपका क्रेडिट स्कोर चैक होगा, और उसी के अनुसार आपको लोन ऑफर किया जाएगा। आपको बता दें कि लोन लेने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए। 
    • इसके बाद आपको ऐप से अपना बैंक अकाउंट लिंक करना होगा। इसके लिए आपको अपने बैंक की डिटेल्स और IFSC कोड़ एंटर करना होगा। 
    • इसके बाद आपको E-Mandate करना होगा, जो नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड की मदद से हो जाएगा। इसमें आपको EMI भरने की डेट भी सेलेक्ट करनी होगी। 
    • सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको इस एप्लीकेशन को संबिट करना है। 
    • मोबिक्विक की टीम के द्वारा आपका फॉर्म चैक किया जाएगा, और सबकुछ सही होने पर थोड़े समय बाद आपका लोन आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 

    यह भी पढ़े: Cred App क्या है? 

    MobiKwik ZIP क्या है? 

    MobiKwik ZIP एक ऐसा फीचर है, जिसमें आपको Buy Now, Pay Later की सुविधा मिलती है। यह बिल्कुल क्रेडिट कार्ड की तरह काम करता है, जिसमें आपको पैसे खर्च करने की क्रेडिट लिमिट भी मिलती है।  जो आपके ट्रांजेक्शन बिहेवियर पर निर्भर करती हैं। 

    ZIP के जरिए आप महीने की 1-30 तारीख तक जो पैसे खर्च कर करते हैं, वो आपको महीने के 1-5 तारीख तक वापस करने होते हैं। अगर आप देरी से भुगतान करते हैं, तो आपको पेनल्टी भी देनी पड़ सकती है।  तो कोशिश करें की आप ड्यू डेट के अंदर ही ZIP के बिल का पेमेंट कर दें। 

    ZIP Pay Later की विशेषताएं

    चलिए अब हम आपको MobiKwik ZIP पे लेटर की विशेषताओं के बारे में बताते हैं – 

    • यूजर को 0% ब्याज पर 60,000 रुपये तक उधार मिल सकता है।  
    • इस पैसे से किराने का सामान, भोजन, दवा और अन्य खरीदारी की जा सकती है । 
    • ज़िप आइकन पर क्लिक करके उपयोगकर्ता ज़िप में शेष राशि की जांच कर सकते हैं। 
    • ज़िप में बिल हर 15 दिन में (महीने में दो बार) तैयार किया जाता है । 
    • ज़िप पे लेटर में उपयोग बढ़ने के साथ क्रेडिट भत्ता भी बढ़ता है। 

    MobiKwik ऐप से पैसे कैसे निकालें

    मोबिक्विक वॉलेट के पैसे को आप अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। 

    1. ट्रांसफर टू मनी के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
    2. आप अपनी UPI ID और बैंक अकाउंट में से एक ऑप्शन को चुनना होगा। 
    3. कंटीन्यू पर क्लिक करें और जितना अमाउंट निकालना चाहते हैं, वो दर्ज करें। 
    4. नेक्स्ट पर क्लिक करें और कंटीन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके मोबिक्विक वॉलेट का पैसा आपका अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा।  

    MobiKwik ऐप पर Pocket UPI क्या है? 

    MobiKwik ऐप पर Pocket UPI क्या है

    Pocket UPI, MobiKwik ऐप का एक ऐसा फीचर है, जिसमें आप अपना बैंक अकाउंट लिंक किए बिना ही मोबिक्विक वॉलेट से यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। इस फीचर से आप किसी भी UPI और QR स्कैनर पर पे कर सकते हैं। 

    Mobikwik ऐप सेफ है क्या? 

    मोबिक्विक ऐप RBI द्वारा रजिस्टर्ड ऐप है । लेकिन फिर भी हमारा सुझाव है कि इस ऐप में इन्वेस्ट करने से पहले आप इस ऐप के नियम और शर्तों को अच्छे से पढ़ें। ऐप के रिव्यूज को अच्छे से पढ़े ताकि आपको पता चल पाए की वास्तव में ये ऐप सही है या नहीं। 

    12 % ब्याज देने वाले ऐप कौन-कौन से हैं? 

    1. 12% Club – यह BharatPe द्वारा संचालित एक Investment और लोन Loan ऐप है। यहां आप अपने निवेश पर 12 प्रतिशत ब्याज कमा सकते हैं।
    1. 13karat – यह भी एक इन्वेस्टमेंट ऐप हैं, जहां आपको सालाना 12% और 13% ब्याज मिल सकता है। 12 प्रतिशत ब्याज हांसिल करने के लिए आपको अपने पैसो को 3 महीनें तक के लिए ऐप में इन्वेस्ट करना होगा। वहीं अगर आप 13 प्रतिशत ब्याज कमाना चाहते हैं, तो आपको अपने पैसों को 6 महीनें तक के लॉकिंग पीरियड में इन्वेस्ट करना होगा। 

    यह भी पढ़े: Paisa Kamane Wala Apps

    मोबिक्विक एप्लिकेशन के उपयोग की सीमाएं

    • इस ऐप में लेन-देन की सीमा मोबिक्विक वॉलेट में बची शेष राशि के अनुसार तय की जाती है। 
    • उपयोगकर्ता हर महीने अधिकतम 20,000 रुपये तक मोबिक्विक वॉलेट से मर्चेंट को ट्रांसफर कर सकते हैं। 
    • उपयोगकर्ता एक दिन में अधिकतम 5 और एक महीने में अधिकतम 25 ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। 
    • KYC सत्यापित उपयोगकर्ता अपने वॉलेट में हर महीने अधिकतम 1 लाख रुपये तक टॉप-अप कर सकते हैं। 
    • वहीं गैर-KYC उपयोगकर्ता हर महीने अधिकतम 20,000 रुपये तक टॉप-अप कर सकते हैं।
    • इस ऐप में उपयोगकर्ता प्रति ट्रांजैक्शन अधिकतम 4,000 रुपये और प्रति माह अधिकतम 10,000 रुपये तक एक मोबिक्विक वॉलेट से दूसरे मोबिक्विक वॉलेट में ट्रांसफर कर सकते हैं। 

    निष्कर्ष

    आज के समय में इंटरनेट पर पैसे कमाने के रोज नए-नए तरीकें आ रहे हैं। मोबिक्विक ऐप भी पैसे कमाने का ही एक तरीका है। अगर आप Mobikwik Xtra फीचर का इस्तेमाल करते हैं, तो आप कुछ महीनों के लिए पैसे इन्वेस्ट करके इंटरेस्ट के तौर पर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। 

    पार्ट-टाइम पैसे कमाने के लिए यह ऐप एक अच्छा तरीका हो सकता है। लेकिन अगर आप फुल टाइम पैसे कमाना चाहते हैं, तो आप ई-कॉमर्स से पैसे कमाने के बारे में सोच सकते हैं। 

    यह भी पढ़े: मोबाइल से पैसे कैसे कमाए

    FAQs: मोबिक्विक ऐप को लेकर अक्सर पूछे गए सवाल

    Q.1 – मोबिक्विक से पैसे कैसे कमाएं?

    Ans – मोबिक्विक एक्स्ट्रा पर पैसे इन्वेस्ट करके, बिलों का भुगतान करके UPI पेमेंट करके आप मोबिक्विक ऐप से पैसे कमा सकते हैं। 

    Q. 2 – मोबिक्विक एक्स्ट्रा में पैसा सुरक्षित है?

    Ans – मोबिक्विक एक्स्ट्रा इस ऐप का एक ऐसा फीचर है, जिसमें एक निश्चित समय के लिए पैसे इन्वेस्ट करके आप सालाना 10-14 % का इंटरेस्ट प्राप्त कर सकते हैं। यह आरबीआई द्वारा पंजीकृत NBFC-P2P ऐप है। जो निवेश के लिए RBI द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करता है। 

    Q. 3 – मोबिक्विक में जिप बैलेंस कैसे निकालते हैं?

    Ans – मोबिक्विक में ZIP एक Buy Now, Pay Later की सुविधा है, जिसे खरीददारी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बैलेंस को आप अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं। 

    Q. 4 – यदि आप मोबिक्विक ज़िप का भुगतान नहीं करते हैं तो क्या होता है?

    Ans – अगर आप मोबिक्विक ZIP के बिल का भुगतान नहीं करते हैं, तो आपको पेनल्टी देनी पड़ सकती है। इसके अलावा आपका क्रेडिट स्कोर भी प्रभावित हो सकता है, जिससे आपको भविष्य में क्रेडिट कार्ड लेने में दिक्कत आ सकती है। 

    Q. 5 – मोबिक्विक में फ्री में पैसे कैसे कमाए?

    Ans – मोबिक्विक ऐप को अपने दोस्तों और परिवार वालों में शेयर करके आप फ्री में पैसे कमा सकते हैं। यह ऐप आपको प्रति रेफर 20-25 रुपये देता है। 

    Q. 6 – 12% ऐप क्या है?

    Ans – 12% क्लब ऐप एक P2P (peer to peer) लेंडिंग प्लेटफॉर्म है, जो भारत पे के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस ऐप पर आप 1000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं, और इन्वेस्ट किए गए पैसे पर 12 प्रतिशत का ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। 

    Q. 7 – मुझे अपने पैसे पर 12 प्रतिशत ब्याज कहां मिल सकता है?

    Ans – अगर आप अपने निवेश किए गए पैसे पर 12 प्रतिशत तक का ब्याज प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप 12% क्लब ऐप और Mobikwik ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन ऐप्स पर 12 प्रतिशत ब्याज कमाने के लिए आपको इन पैसों को एक निश्चित अवधि के लिए इन्वेस्ट करना होगा।

    Jyoti Singh

      Jyoti Singh is a dedicated content creator at EarnMoneyGuru, where she shares well-researched insights on earning methods, business ideas, and inspiring success stories. With a strong focus on practical value and clarity, she makes complex money topics simple and actionable for everyday readers.

      Related Posts

      Probo App Se Paise Kaise Kamaye

      Probo App Kya Hai? Probo App Se Paise Kaise Kamaye 2025

      मई 24, 2025
      Paisa Jitne Wala Game

      सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाला गेम कौन सा है? 10+ Real Paisa Jitne Wala Game 2025

      मई 24, 2025
      Facebook Se Paise Kaise Kamaye

      Facebook Se Paise Kaise Kamaye: फेसबुक पर हर दिन $500 पैसे कैसे कमाए?

      मई 24, 2025
      Leave A Reply Cancel Reply

      Don't Miss
      Probo App Se Paise Kaise Kamaye
      Earn Money

      Probo App Kya Hai? Probo App Se Paise Kaise Kamaye 2025

      List of Government Franchises

      List of Government Franchises जानें लागत, निवेश और फायदे Sarkari Franchise Yojana से कमाने के!

      मई 24, 2025
      12 mahine chalne wala business

      12 महीने चलने वाला बिजनेस: सिर्फ ₹15,000 में शुरू करें और हर महीने कमाएं ₹50,000

      मई 24, 2025
      घर बैठे काम देने वाली कंपनी

      2025 में घर बैठे काम देने वाली कंपनी: 10 बेहतरीन कंपनियां

      मई 24, 2025
      About Us
      About Us

      Discover the secrets to earning money online in Hindi with Earn Money Guru. Your expert guide to financial empowerment and success.

      FacebookX (Twitter)InstagramPinterest
      Quick Links
      • आचार नीति
      • सुधार नीति
      • गोपनीयता नीति
      • GDPR नीति
      • संपर्क करें
      Earn Money Apps
      • Paise Kamane Wali Website
      • Paisa Kamane Wala Apps
      • Paisa Jitne Wala Game
      • Video Dekhkar Paise Kamane Wala App
      • Ludo Se Paise Kamane Wala Game
      • Daily 100 Rupees Earning App Without Investment
      • Bubble Shooter Paise Kamane Wala Game
      • Roj 500 Kaise Kamaye

       

      Earn Money Online
      • Internet Se Paise Kaise Kamaye
      • Affiliate Marketing Se Paise Kaise Kamaye
      • Meesho Se Paise Kaise Kamaye
      • Gaon Mein Ghar Baithe Paise Kaise Kamaye
      • Online Survey Karke Paise Kaise Kamaye
      • Turant Paise Kaise Kamaye
      • Typing Karke Paise Kaise Kamaye
      • Social Media Se Paise Kaise Kamaye

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.