Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot
    AI Se Paise Kaise Kamaye

    AI Se Paise Kaise Kamaye 2025 में: 10 आसान तरीके

    मई 16, 2025
    Cartoon Video Kaise Banaye

    Cartoon Video Kaise Banaye Aur Kamaye Lakho: सीखें कार्टून वीडियो बनाकर लाखों रुपये कैसे कमाएं जाते हैं?

    मई 16, 2025
    IPO Se Paise Kaise Kamaye

    IPO Kya Hota Hai? IPO Se Paise Kaise Kamaye?

    मई 16, 2025
    FacebookX (Twitter)Instagram
    FacebookX (Twitter)Instagram
    EarnMoneyGuru
    • Home
    • Earn Money
    • Business Ideas
    • Success Story
    • Web Stories
    EarnMoneyGuru
    Home»Business Ideas»McDonalds Franchise Cost In India 2025: जानें कैसे मिलेगी फ्रेंचाइजी और कितना होगा मुनाफा

    McDonalds Franchise Cost In India 2025: जानें कैसे मिलेगी फ्रेंचाइजी और कितना होगा मुनाफा

    Jyoti SinghBy Jyoti Singhमई 13, 2025कोई टिप्पणी नहीं8 Mins Read
    McDonalds Franchise Cost in India
    Share
    FacebookTwitterLinkedInPinterestEmailCopy Link

    फास्ट फूड का बिजनेस करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप दुनिया की सबसे बड़ी फूड रेस्टोरेंट चैन मैक्डोनल्ड्स (McDonald’s) के साथ मिलकर व्यापार कर सकते हैं। इस कंपनी का व्यापार इतना बड़ा है कि अगर आप इसकी फ्रेंचाइजी लेते हैं, तो आप करोड़ों की कमाई कर पाएंगे। 

    WhatsApp ChannelJoin Now
    Telegram Group Join Now

    आकंडों की मानें तो McDonald’s से हर दिन 5 करोड़ से भी ज्यादा लोग खाना ऑर्डर करते हैं, जिससे रेस्टोरेंट्स को 5 अरब से भी ज्यादा की कमाई होती हैं। ऐसे में अगर आप भी साल में करोड़ों की कमाई करने वाला फास्ट फूड बिजनेस खोलना चाहते हैं तो आप McDonald’s की फ्रेंचाइजी खरीद सकते हैं। अब भारत में McDonald’s Franchise Cost कितनी हैं? और फ्रेंचाइजी लेने की शर्तें क्या हैं? चलिए जानते हैं – 

    Table of Contents

    Toggle
    • दुनिया की सबसे बड़ी फूड रेस्टोरेंट चैन हैं McDonald’s
      • भारत में McDonalds Franchise Cost कितनी है? 
    • McDonalds Franchise के प्रकार
      • 1. Traditional Restaurant ( पारंपरिक रेस्टोरेंट्स ) – 30 लाख 
      • 2. STO और STAR लोकेशन
      • 3. BLF फ्रेंचाइजी
      • 4. सेटेलाइट लोकेशन रेस्टोरेंट – 15 लाख 
      • McDonalds की फ्रेंचाइजी शुरु करने के लिए कितनी जगह की जरुरत हैं? 
      • McDonalds की फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए जरुरी दस्तावेज  
      • McDonalds की फ्रेंचाइजी के लिए जरुरी शर्तें और नियम  
      • भारत में McDonalds की फ्रेंचाइजी की फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए कहां संपर्क करें?
      • McDonalds की फ्रेंचाइजी से कितना मुनाफा कमा सकते हैं? 
      • निष्कर्ष
    • FAQs: भारत में McDonalds की Franchise को लेकर अक्सर पूछे गए सवाल
      • Q.1 – मैकडॉनल्ड्स फ्रेंचाइजी की लागत कितनी है?
      • Q. 2 – मैकडॉनल्ड्स पैसे कैसे कमाता है?
      • Q. 3 – मैकडॉनल्ड्स का सबसे बड़ा उपभोक्ता कौन है?
      • Q. 4 – पूरी दुनिया में मैकडॉनल्ड्स के कितने आउटलेट हैं?
      • Q. 5 – क्या भारत में मैकडॉनल्ड्स फ्रेंचाइजी देता है?

    दुनिया की सबसे बड़ी फूड रेस्टोरेंट चैन हैं McDonald’s

    McDonalds Franchise

    अमेरिका के कैलिफोर्निया में रिक और मैक मैकडोनाल्ड नाम के दो 2 भाईयों ने 1940 में एक छोटा सा रेस्टोरेंट शुरु किया, जो कम समय और दाम में लोगों को अच्छा बर्गर उपलब्ध करवाते थे। इस फार्मुले से प्रभावित होकर ज्यादा से ज्यादा लोग यहां आने लगे और रेस्टोरेंट तेजी से लोकप्रिय होने लगा। ग्राहकों की संख्या बढ़ने पर दोनों भाइयों ने काम आसान बनाने के लिए कुछ मशीनें खरीदीं, जिनमें मिल्क शेक मिक्सर भी शामिल थे।

    ये मिक्सर उन्होंने रे क्रॉक की दुकान से खरीदे थे। रे क्रॉक ने जब नोटिस किया कि एक छोटे से रेस्टोरेंट ने उनसे 6 मिक्सर खरीदे हैं, तो उन्हें रेस्टोरेंट देखने की इच्छा हुई। कैलिफोर्निया आकर  जब उन्होंने देखा की रेस्टोरेंट के बाहर कस्टमर्स की भीड़ लगी हुई हैं, तो उन्होंने फ्रेंचाइजी मॉडल पर विचार किया। 

    रे क्रॉक ने जल्दी ही रिक और मैक से फ्रेंचाइजी लेने की बात की, जिसपर वो राजी हो गए। 15 अप्रैल 1955 को रे क्रॉक ने “मैकडोनाल्ड” की पहली शाखा खोली। आज दुनियाभर के 100 से अधिक देशों में  McDonald’s के 40,000 से ज्यादा आउटलेट्स हैं। 2023 में  McDonald’s का कुल रेवेन्यु 25.49 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। 

    कंपनी का नाम McDonalds
    स्थापना 1940
    फ्रेंचाइजी की शुरुआत 1955
    संस्थापक का नाम ( Founder ) रिक और मेक मैकडोनाल्ड 
    टैगलाइन I’m Lovin’ It 
    देशों में उपलब्ध 100+
    कुल रेस्टोरेंट 40,000+
    कुल रेवेन्यू US$25.49 billion (2023) 
    भारत में शुरुआत 1996 ( मुंबई के ब्राद्रा में पहला रेस्टोरेंट खुला ) 
    भारत में कुल रेस्टोरेंट 500+
    ऑफिशयल वेबसाइट https://mcdindia.com/ 

    यह भी पढ़े: Zepto Franchise Cost

    भारत में McDonalds Franchise Cost कितनी है? 

    भारत में McDonald’s के साथ व्यापार करना फायदे का सौदा है, बशर्ते इसके लिए आपके पास एक अच्छा और मजबूत बजट होना चाहिए। McDonald’s दुनिया की सबसे फेमस फास्टफूड रेस्टोरेंट चैन हैं, जिसे खरीदने के लिए आपको 6-14 करोड़ रुपये का खर्चा करना होगा। हालांकि ये कोस्ट कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जैसे फ्रेंचाइजी का मॉडल, लोकेशन इत्यादि। 

    फ्रेंचाइजी का नाम McDonald’s 
    फ्रेंचाइजी फीस 30 – 40 लाख रुपये 
    फर्नीचर और इंटीरियर की लागत 30-35 लाख रुपये 
    मशीनरी लागत 35 लाख रुपये 
    कर्मचारियों की सैलरी 10-15 लाख 
    अन्य खर्चे ( मार्केटिंग, ट्रेनिंग इत्यादि ) 20-25 लाख 
    रॉयल्टी फीस 4 % 
    विज्ञापन फीस 3 %
    कुल लागत लगभग 6-14 करोड़ रुपये तक 

    McDonalds Franchise के प्रकार

    Types of McDonalds Franchise
    Image Credit: bestfranchiseconnect

    McDonald’s अलग-अलग मॉडल्स में फ्रेंचाइजी उपलब्ध करवाती हैं, जो निम्नलिखित हैं – 

    1. Traditional Restaurant ( पारंपरिक रेस्टोरेंट्स ) – 30 लाख 

    यह रेस्टोरेंट खोलने के लिए आपको प्रीमियम लोकेशन की आवश्यकता होगी। ये लोकेशन कोई भी हो सकती हैं, जैसे कॉर्पोरेट या आवासीय भवनों के पास, मॉल और फ़ूड कोर्ट आदि। इस रेस्टोरेंट पर आपको पूरा मैन्यू मिल जाएगा। ट्रेडिशनल रेस्टोरेंट में आपको 20 साल की फ्रेंचाइजी मिलती है, जिसकी कीमत 30 लाख रुपये के आस-पास है। 

    यह भी पढ़े: Haldiram Restaurant Franchise Cost

    2. STO और STAR लोकेशन

    इस तरह के रेस्टोरेंट्स रिटेल स्टोर्स, पेट्रोल पंप के कंपाउड्स के आस-पास वाली जगहों पर खोले जाते हैं। STO और STAR लोकेशन के रेस्टोरेंट खोलने के लिए भी आपको 20 साल का फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट मिलता है। 

    3. BLF फ्रेंचाइजी

    इस बिजनेस मॉडल के आउटलेट खोलने के लिए अगर आपके पास पहले से कोई रेस्टोरेंट्स हैं, तो उसे आप McDonald’s में कन्वर्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप कॉरपोरेट ऑफिस के कंपाउड में आस-पास की जगह पर भी अपना रेस्टोरेंट खोल सकते हैं। 

    4. सेटेलाइट लोकेशन रेस्टोरेंट – 15 लाख 

    ये आउटलेट कॉलेज, यूनिवर्सिटी, हॉस्पिटल, एयरपोर्ट आदि लोकेशन पर ओपन किये जाते हैं, जहां आपको आमतौर पर टेकआउट की सुविधा प्रदान की जाती है। इन रेस्टोरेंट्स पर आपको कुछ विशिष्ट आइटम वाला मेनू उपलब्ध करवाया जाता है। इस तरह का रेस्टोरेंट खोलने के लिए आपको 15 लाख रुपये की फ्रेंचाइजी फीस देनी होगी। 

    यह भी पढ़े: Zudio Franchise Cost in India 

    McDonalds की फ्रेंचाइजी शुरु करने के लिए कितनी जगह की जरुरत हैं? 

    McDonalds की फेंचाइजी शुरु करने के लिए आपको 1500 से 4000 स्क्वायर फुट की जरुरत होगी। इसके अलावा अपने रेस्टोरेंट को मैनेज करने के लिए आपको 8-10 लोगों की आवश्यकता होगी, जिन्हें कंपनी के बारे में ट्रेंनिंग देना कंपल्सरी है। ट्रेडिशनल रेस्टोरेंट में आपको कम से कम 20-25 कर्मचारी हायर करने होंगे। 

    McDonalds की फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए जरुरी दस्तावेज  

    • FSSAI लाइसेंस 
    • GST रजिस्ट्रेशन 
    • व्यापार लाइसेंस 

    इसके अलावा आपको McDonald’s का फ्रेंचाइजी डिस्क्लोजर डॉक्युमेंट यानी FDD पढ़ना होगा, जिसमें आपको फ्रेंचाइजी खरीदने से संबंधित सभी जरुरी जानकारियां और ट्रेनिंग की जानकारी मिल जाएगी। इस डॉक्यूमेंट को आप गूगल से डाउनलोड़ कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़े: Best Food Franchise Under 5, 10, 20, 50 Lakhs

    McDonalds की फ्रेंचाइजी के लिए जरुरी शर्तें और नियम  

    • McDonalds की फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए आपके पास 5 करोड़ रुपये की लिक्विडिटी यानी कैश होना जरुरी हैं। 
    • यह फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए आपका पर्सनल और फाइनेंशियल बैकग्राउंड अच्छा होना चाहिए। 
    • आपको बिजनेस का अच्छा एक्सपीरियंस होना चाहिए। 
    • रेस्टोरेंट शुरु करने के लिए आपके पास जमीन होना जरुरी है। 
    • अगर आपके पास अपनी जमीन नहीं है तो ऑपरेटर लीज के तहत भी खुद का रेस्टोरेंट खोल सकते हैं। जिसमें McDonald’s 11 महीने की लीज पर जगह मुहैया कराती है। 

    भारत में McDonalds की फ्रेंचाइजी की फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए कहां संपर्क करें?

    आपको बता दें कि McDonalds भारत में सीधे तौर पर कोई भी फ्रेंचाइजी उपलब्ध नहीं करवाता है। अगर आपको भारत में फ्रेंचाइजी खरीदनी हैं, तो आपको दो कंपनियों से संपर्क करना होगा – 

    उत्तर और पूर्वी भारत में McDonalds की फ्रेंचाइजी खरीदना चाहते हैं, तो आपको कॉनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट्स प्राइवेट लिमिटेड से संपर्क करना होगा। यह कंपनी पहले विक्रम बक्शी के स्वामित्व में थी, हालाँकि, अब यह पूरी तरह से मैकडॉनल्ड्स होल्डिंग कंपनी के स्वामित्व में है। 

    वहीं अगर आप दक्षिण भारत में McDonalds की फ्रेंचाइजी शुरु करना चाहते हैं, तो आप हार्डकैसल रेस्टोरेंट्स प्राइवेट लिमिटेड से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा फ्रेंचाइजी के लिए आप   McDonalds India की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 

    जरुरी सूचना – McDonalds के द्वारा भारत में अभी नई फ्रेंचाइजियां उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं। इस मामले को लेकर जैसे ही कोई अपडेट सामने आती है, हम आपको अपडेट कर देंगे। 

    यह भी पढ़े: List of Government Franchises

    McDonalds की फ्रेंचाइजी से कितना मुनाफा कमा सकते हैं? 

    McDonalds Franchise फ्रेंचाइजी बिजनेस में आपको 20%-25% का प्रॉफिट मार्जिन प्राप्त होता हैं। McDonalds की फ्रेंचाइजी से आप भारत में साल के 2-5 करोड़ रुपये आसानी से कमा सकते हैं। अगर आपकी सेल अच्छी है, तो आप 7-8 करोड़ का मुनाफा भी कमा सकते हैं। 

    निष्कर्ष

    आज के आर्टिकल में हमने भारत में McDonalds Franchise शुरु करने के लिए तमाम जरुरी बातों का जिक्र किया। जिसमें हमने आपको मैकडॉनल्ड फ्रेंचाइजी की कीमत और फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए जरुरी शर्तों के बारे में डिटेल्स में बताया। 

    अगर आप भी भारत में अपना McDonalds रेस्टोरेंट शुरु करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके सपनों को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है। उम्मीद है कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आर्टिकल में दी गई जानकारियां अच्छी लगी हों, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें।  

    यह भी पढ़े: एक लाख रुपये में कौन सा बिजनेस कर सकते है

    FAQs: भारत में McDonalds की Franchise को लेकर अक्सर पूछे गए सवाल

    Q.1 – मैकडॉनल्ड्स फ्रेंचाइजी की लागत कितनी है?

    Ans – भारत में McDonald’s की फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए आपको कम से कम 6-14 करोड़ रुपये का खर्चा करना होगा। जिसमें आपको फ्रैंचाइजी फीस के तौर पर 30-40 लाख रुपये देने होंगे। 

    Q. 2 – मैकडॉनल्ड्स पैसे कैसे कमाता है?

    Ans – मैकडॉनल्ड्स एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट चैन हैं, जो लोगों को अपने बिजनेस की फ्रेंचाइजी देकर पैसे कमाती हैं। साल 2023 में इस कंपनी का कुल रेवेन्यू 25.49 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो साल-दर-साल तेजी से बढ़ रहा है। 

    Q. 3 – मैकडॉनल्ड्स का सबसे बड़ा उपभोक्ता कौन है?

    Ans – McDonald’s का सबसे बड़ा उपभोक्ता देश अमेरिका है। 

    Q. 4 – पूरी दुनिया में मैकडॉनल्ड्स के कितने आउटलेट हैं?

    Ans – पूरी दुनिया में मैकडॉनल्ड्स के 40,000 से भी ज्यादा आउटलेट्स हैं। 

    Q. 5 – क्या भारत में मैकडॉनल्ड्स फ्रेंचाइजी देता है?

    Ans – वैसे तो McDonalds भारत में फ्रेचाइजी उपलब्ध करवाता है, लेकिन वर्तमान समय में यह सुविधा नहीं दी जा रही है। 

    Jyoti Singh

      Jyoti Singh is a dedicated content creator at EarnMoneyGuru, where she shares well-researched insights on earning methods, business ideas, and inspiring success stories. With a strong focus on practical value and clarity, she makes complex money topics simple and actionable for everyday readers.

      Related Posts

      Best Food Franchise In India

      Best Food Franchise Under 5, 10, 20, 50 Lakhs In India 2025

      मई 16, 2025
      Zepto Franchise Cost, Profit, How to Get

      Zepto Franchise Cost In India: ज़ेप्टो की फ्रैंचाइज़ी में कितना खर्च आएगा? जानें निवेश और लाभ की पूरी जानकारी

      मई 16, 2025
      online business ideas in hindi

      Online Business Ideas In Hindi: कम लागत में ₹2 लाख तक कमाएं हर महीने!

      मई 15, 2025
      Leave A Reply Cancel Reply

      Don't Miss
      AI Se Paise Kaise Kamaye
      Earn Money

      AI Se Paise Kaise Kamaye 2025 में: 10 आसान तरीके

      Cartoon Video Kaise Banaye

      Cartoon Video Kaise Banaye Aur Kamaye Lakho: सीखें कार्टून वीडियो बनाकर लाखों रुपये कैसे कमाएं जाते हैं?

      मई 16, 2025
      IPO Se Paise Kaise Kamaye

      IPO Kya Hota Hai? IPO Se Paise Kaise Kamaye?

      मई 16, 2025
      Instagram Par Like Kaise Badhaye

      Instagram Par Free Like Kaise Badhaye: Like Badhane Wala Apps 2025

      मई 16, 2025
      About Us
      About Us

      Discover the secrets to earning money online in Hindi with Earn Money Guru. Your expert guide to financial empowerment and success.

      FacebookX (Twitter)InstagramPinterest
      Quick Links
      • आचार नीति
      • सुधार नीति
      • गोपनीयता नीति
      • GDPR नीति
      • संपर्क करें
      Earn Money Apps
      • Paise Kamane Wali Website
      • Paisa Kamane Wala Apps
      • Paisa Jitne Wala Game
      • Video Dekhkar Paise Kamane Wala App
      • Ludo Se Paise Kamane Wala Game
      • Daily 100 Rupees Earning App Without Investment
      • Bubble Shooter Paise Kamane Wala Game
      • Roj 500 Kaise Kamaye

       

      Earn Money Online
      • Internet Se Paise Kaise Kamaye
      • Affiliate Marketing Se Paise Kaise Kamaye
      • Meesho Se Paise Kaise Kamaye
      • Gaon Mein Ghar Baithe Paise Kaise Kamaye
      • Online Survey Karke Paise Kaise Kamaye
      • Turant Paise Kaise Kamaye
      • Typing Karke Paise Kaise Kamaye
      • Social Media Se Paise Kaise Kamaye

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.