अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित निवेश करके भविष्य में अधिक रिटर्न प्राप्त करने के लिए LIC का सहारा लिया जा सकता है। क्योकिं भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) न सिर्फ जीवन बीमा योजनाएं प्रदान करता है बल्कि अलग-अलग निवेश योजनाओं के माध्यम से लोगों को लॉन्ग-टर्म सेविंग्स और फाइनेंशियल ग्रोथ का अवसर भी देता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि LIC की योजनाओं में निवेश किए गए पैसे को डबल होने में कितना समय लगता है? अगर नहीं, तो आज के आर्टिकल में ये बात हम आपको बताएंगे। हम आपको बताएंगे, कि LIC की कौन-कौनसी योजनाएं बेहतर रिटर्न देती हैं, किस फॉर्मूले से LIC का पैसा डबल होने का समय निकाला जाता है, और अपने निवेश को तेजी से बढाने के लिए आप किन बातों का ध्यान रख सकते हैं। तो अगर आपको भविष्य में अपना पैसा डबल करना है, तो आर्टिकल को ध्यान से जरुर पढ़िएगा।
LIC क्या है?

LIC यानी की भारतीय जीवन बीमा निगम, देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनियों में से एक है। वैसे तो यह कंपनी देश भर में Insurance के फील्ड में काम करती है। लेकिन सुरक्षा के साथ-साथ ये कंपनी आपको निवेश के बेहतर अवसर भी उपलब्ध करवाती है, जहां आपको बेहतर रिटर्न और मुनाफे की गारंटी मिलती है। वास्तव में LIC का उद्देश्य लोगों को अलग-अलग पॉलिसी के माध्यम से वित्तीय यानी फाइनेंशियल सुरक्षा प्रदान कराना होते हैं।
ऐसे में अगर आप निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप LIC के अलग-अलग इन्वेस्टमेंट प्लान पर नजर डाल सकते हैं।
यह भी पढ़े: Share Market से पैसा कैसे कमाएं
LIC में कितने सालों में पैसा डबल होता है?
निवेश के बाद अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि LIC में कितने सालों में पैसा डबल होता है? तो हम आपको बताना चाहेंगे, कि LIC में पैसा डबल होने का कोई निश्चित समय तो नहीं है, लेकिन आप 72 के नियम से पैसा डबल होने के समय की गणना आसानी से कर सकते हैं।
इसके लिए आपको 72 में इंटरेस्ट रेट ( ब्याज दर ) का भाग देना है, इसके बाद जो संख्या आपके सामने आएगी, वो पैसा डबल होने का समय होगा।
LIC की विभिन्न योजनाओं पर अनुमानित रिटर्न
LIC की बहुत सारी योजनाएं हैं, जहां आपको अलग-अलग ब्याज दर मिल जाएंगी। औसतन LIC प्लान्स पर 5% से 7% तक का रिटर्न मिलता है। आइए देखते हैं कुछ योजनाओं के हिसाब से पैसा डबल होने में लगने वाला समय।
अनुमानित ब्याज दर (Interest Rate) | पैसा डबल होने में लगने वाला समय |
---|---|
5% | 14.4 साल |
6% | 12 साल |
7% | 10.28 साल |
10% | 7.2 साल |
12% | 6 साल |
15 % | 4.8 साल |
यह भी पढ़े: Navi App Se Paise Kaise Kamaye
LIC की कौनसी योजनाएं बेहतर रिटर्न देती हैं?
चलिए अब हम आपको कुछ ऐसी LIC स्कीम्स के बारे में बताते हैं, जहां आपको अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा –
- LIC Nivesh Plus Plan
- LIC IndeX PLus
- LIC Jeevan Anand
- LIC Jeevan Umang
- LIC Jeevan Utsav
- LIC Jeevan Tarun
- LIC Jeevan Labh
- LIC न्यू चिल्ड्रन्स मनी-बैक प्लान
- LIC जीवन अमर
- LIC टेक टर्म प्लान
यह भी पढ़े: ₹0 में डीमैट अकाउंट कैसे खोलें?
LIC में निवेश के फायदें
- LIC एक सरकारी संस्था है, ऐसे में इसमें जोखिम की संभावना बहुत ही कम है।
- LIC की योजनाओं में निवेश करने पर आपको जीवन बीमा सुरक्षा भी मिलेगी, जो आपके परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करेगी।
- दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों, जैसे कि बच्चों की शिक्षा, शादी या सेवानिवृत्ति के लिए धन जुटाने के लिए LIC में निवेश करना एक बेस्ट आइडिया है।
- एलआईसी की कुछ योजनाओं में प्रीमियम भुगतान में लचीलापन होता है, जिससे आप अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।
- LIC की योजनाओं में निवेश करने पर आप आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत टैक्स बचा सकते हैं।
यह भी पढ़े: म्यूचुअल फंड में कितना ब्याज मिलता है?
निष्कर्ष
LIC एक इन्वेस्टमेंट प्लान है, जहां जीवन बीमा के साथ-साथ अपने भविष्य के लिए भी पैसा सेव कर सकते हैं। बात करें LIC में कितने साल में पैसा डबल होता है? तो यह आपके द्वारा चुनी गई योजना और उस पर मिलने वाले ब्याज पर निर्भर करता है।
मान लीजिए आपको किसी प्लान पर 7% के हिसाब से रिटर्न मिल रहा है, तो आपका पैसा डबल होने में 10.28 साल का समय लगेगा। वहीं अगर आपको LIC की किसी स्कीम में 15% तक का रिटर्न मिल रहा है तो आपका पैसा डबल होने में सिर्फ 4.8 साल का समय लगेगा।
ऐसे में अगर आप अगर आप LIC में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अपनी जरूरतों और वित्तीय लक्ष्यों के हिसाब से सही पॉलिसी चुनना बहुत जरूरी है। और हां आपका पैसा कब डबल होगा, यह जानने के लिए अभी अपने वित्तीय सलाहकार से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: Upstox Se Paise Kaise Kamaye
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सभी बातें सूचना देने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा आर्टिकल किसी भी तरह से LIC में पैसे निवेश करने की बात को प्रमोट नहीं करता है। LIC की किसी भी योजना में निवेश करने से पहले वित्तिय सलाहकार की राय अवश्य लें।
FAQs: LIC में निवेश को लेकर अक्सर पूछे गए सवाल
Q.1 – LIC का रिटर्न रेट क्या है?
Ans – LIC के अलग-अलग प्लान पर आपको 5% से लेकर 15 प्रतिशत तक का रिटर्न रेट मिल सकता है। इसके अलावा LIC के म्यूचुअल फंड पर भी आपको अच्छा रिटर्न रेट प्राप्त होता है।
Q. 2 – LIC कितने साल की होती है?
Ans – LIC में अलग-अलग साल की बीमा पॉलिसी होती है। जैसे – 5, 10, 15, 20 या उससे ज्यादा। आमतौर पर LIC बीमा योजना की अवधि आपके द्वारा चुने गए प्लान और लाभ पर निर्भऱ करती है।
Q. 3 – LIC में सबसे अच्छा प्लान कौन सा है?
Ans – LIC के बहुत सारे प्लान्स हैं, जिन्हें निवेश के तौर पर काफी अच्छा माना जाता है। जैसे – LIC जीवन अमर, LIC न्यू चिल्ड्रन्स मनी-बैक प्लान, LIC न्यू जीवन आनंद, LIC जीवन उमंग पॉलिसी आदि।
Q. 4 – LIC का पैसा कितने दिन में आता है?
Ans – LIC की पॉलिसी मैच्योर होने पर पॉलिसीधारक को तय रकम मिलने में 6 से 8 दिन का समय लग जाता है।
Q. 5 – LIC में कितना कमीशन मिलता है?
Ans – LIC एजेंट को पॉलिसीधारकों से मिलने वाले प्रीमियम पर 7.5% कमीशन मिलता है। वहीं एजेंटों को चौथे साल से हर साल प्रीमियम पर 5% का नवीनीकरण कमीशन अलग से मिलता है।