Sanjeev Bikhchandani Success Story: अपने सपनों को पूरा करने की राह में बहुत सी परेशानियां आती है, लेकिन जो व्यक्ति इन परेशानियों से पार पा लाता है, सफलता उसी के कदम चूमती है। Info Edge India Ltd के मालिक संजीव बिखचंदानी (Sanjeev Bikhchandani) ने भी अपनी मेहनत से सफलता की नई ऊंचाईयों को छुआ है।
कभी नौकरी कर रहे संजीव ने जब बिजनेस करने का सोचा तो, उनके रिश्तेदार और दोस्तों ने उन्हें तरह-तरह के ताने सुनाए। जरुरत के समय बहुत से लोगों ने तो उनका साथ भी छोड़ दिया, लेकिन इन मुश्किल के दिनों में उनकी पत्नी उनका सबसे बड़ा सहारा बनीं। अपनी पत्नी का साथ पाकर परेशानी को ढेंगा दिखाया और आगे बढ़ते चले गए। कुछ सालों की मेहनत के बाद आज संजीव बिखचंदानी लगभग करोड़ों की कंपनी के मालिक हैं।
आखिर ऐसी कौनसी बातें थी जिन्होंने संजीव बिखचंदानी को नौकरी छोड़कर बिजनेस करने के लिए प्रेरित किया, और इस राह में उन्हें कैसी-कैसी असफलताओं का सामना करना पड़ा? यह जानने के लिए Sanjeev Bikhchandani Story को पूरा जरुर पढ़े।
Sanjeev Bikhchandani Education: IIM अहमदाबाद से पूरी की पढ़ाई

दिल्ली के मध्यमवर्गीय परिवार में जन्में संजीव बिखचंदानी ने सेंट कोलंबा स्कूल से अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी की। स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद उन्होंने 1984 में सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली से अर्थशास्त्र में स्नातक किया। ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद संजीव ने 1989 में IIM अहमदाबाद से MBA की डिग्री प्राप्त की।
MBA पूरा होने के बाद संजीव ने हिंदुस्तान मिल्कफूड मैन्युफैक्चरर्स (अब ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन) में मार्केटिंग की नौकरी शुरु कर दी।
बिजनेस शुरु करने के लिए नौकरी छोड़ी
एक प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी में 1 साल नौकरी करने के बाद संजीव का मन पूरी तरह से ऊब गया, और उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला ले लिया। आखिरकार, 1990 में उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी और खुद का बिजनेस शुरु करने का निर्णय लिया।
उनके इस फैसले को किसी ने स्वीकार नहीं किया। उनके इस निर्णय पर रिश्तेदारों और दोस्तों ने ताने कसने शुरू कर दिए। कई लोगों ने तो उनका साथ तक छोड़ दिया, लेकिन इस मुश्किल परिस्थिती में उनकी पत्नी सुरभी बिखचंदानी ने उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत दी।
संघर्ष के दिनो में 6 साल पत्नी की सैलरी से चला घर
संजीव के नौकरी छोड़ने के बाद घर चलाने की पूरी जिम्मेदारी उनकी पत्नी सुरभी पर आ गई। अब
सुरभि की सैलरी से घर खर्च चलने लगा और संजीव अपना सपना साकार करने में जुट गए।
साल 1990 में ही संजीव ने बिजनेस की दुनिया में कदम रखे। शुरुआत में उन्होंने फार्मास्युटिकल ट्रेडमार्क और सैलरी सर्वे जैसी सेवाओं पर काम किया। लेकिन यहां उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली।
यह भी पढ़े: घूमने के लिए मां ने दिए 4,000 रुपये, बेटी ने लगाया ऐसा दिमाग कि आज महीने के 1 लाख रुपये कमा रही हैं
1995 में शुरु की Info Edge India Ltd कंपनी
अब तक संजीव अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे थे। लेकिन साल 1993 में संजीव और उनके साथी ने अलग-अलग रास्ते जाने का फैसला किया। आखिरकार 1995 में संजीव ने अपने पिता के गैराज को अपना ऑफिस बनाया और सैकेंड हैंड कंप्यूटर्स के साथ Info Edge India की शुरुआत की।
7 साल की मेहनत के बाद बदली किस्मत
संजीव बिखचंदानी को उनकी सालों की मेहनत का फल 1997 में मिला। 1997 में बिखचंदानी ने Naukri.com की शुरुआत की, जो भारत में एक सर्वर पर स्थित जॉब पोर्टल था। इस साइट को बड़ी सफलता मिली। Naukri.com ने भारतीय भर्ती उद्योग में क्रांति ला दी और जल्द ही यह देश की सबसे बड़ी जॉब साइट बन गई।
संजीव ने Naukri.com की सफलता के बाद कई अन्य पोर्टल्स लॉन्च किए, जैसे –
- Jeevansathi.com – विवाह के लिए
- 99acres.com – रियल एस्टेट के लिए
- Shiksha.com – शिक्षा संबंधी लिए, आदि।
इसके अलावा संजीव ने Zomato और PolicyBazaar जैसे स्टार्टअप्स में भी निवेश (Sanjeev Bikhchandani Investments) किया, जो आज यूनिकॉर्न कंपनियां हैं ।
यह भी पढ़े: गरीबी देखी, बिजनेस में दिवालिया हुए, लेकिन आज भी है करोड़ों की कंपनी के मालिक
87,000 करोड़ के पार पहुंचा Info Edge India Ltd का मार्केट कैप
आज संजीव बिखचंदानी भारत के एक सफल बिजनेस बिजनेस मैन हैं, जिनकी कंपनी इन्फो एज इंडिया का मार्केट कैप लगभग 871.29 बिलियन यानी की 87,129 करोड़ रुपये के आस-पास है। बात करें Sanjeev Bikhchandani Net Worth की, तो फोर्ब्स के मुताबिक संजीव बिकचंदानी वर्तमान में 3.3 बिलियन डॉलर की संपत्ती के मालिक हैं।
प्रेरणा
संजीव बिखचंदानी की संघर्ष से सफलता की कहानी आज के युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है। यह कहानी हमें सिखाती है, कि सफलता की राह में लोग आपका साथ नहीं देंगे, आपको लोगों के ताने भी सुनने को मिलेंगे, लेकिन जब आप इन सबको नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ेंगे, तो सफलता आपके पास खुद चलकर आएगी।
अगर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के ताने से परेशान होकर संजीव ने मेहनत करना छोड़ दिया होता, तो आज को भारत के टॉप बिजनेसमैन्स में से एक ना होते। उम्मीद है इस कहानी से आपको कुछ ना कुछ प्रेरणा तो जरुर मिली होगी।
अगर आपको ये कहानी अच्छी लगी, हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें। वहीं अगर आपने भी कोई सफलता हासिंल की है, या आपके पास भी कोई अनोखी सफलता की कहानी है, तो हमारी Mail ID पर उस कहानी को लिखकर भेंजे। अगर वो कहानी सही हुई, तो हम उसे अपने ब्लॉग पर जरुर प्रकाशित करेंगे।
यह भी पढ़े: कूड़े से करोड़ो का सफर: नारियल के छिलके से शुरु किया अनोखा बिजनेस और कमा लिए 75 करोड़ रुपये