Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot
    Game Khel kar Paise Kaise Kamaye

    Game Khel Kar Paise Kaise Kamaye 2025: घर बैठे रोज ₹500 कमाए

    मई 19, 2025
    Free Fire Se Paise Kaise Kamaye

    Free Fire Kya Hai? Free Fire Khel Ke Paise Kaise Kamaye 2025

    मई 19, 2025
    Trading Se Paise Kaise Kamaye

    Trading Se Paise Kaise Kamaye 2025: घर बैठे 10+ शानदार तरीके

    मई 19, 2025
    FacebookX (Twitter)Instagram
    FacebookX (Twitter)Instagram
    EarnMoneyGuru
    • Home
    • Earn Money
    • Business Ideas
    • Success Story
    • Web Stories
    EarnMoneyGuru
    Home»Fintech Guru»Pi Network Kya Hai? Pi Mining और Pi Coin से पैसा कैसे कमाएं?

    Pi Network Kya Hai? Pi Mining और Pi Coin से पैसा कैसे कमाएं?

    Jyoti SinghBy Jyoti Singhमई 19, 2025कोई टिप्पणी नहीं9 Mins Read
    pi network se paise kaise kamaye
    Share
    FacebookTwitterLinkedInPinterestEmailCopy Link

    बदलते जमाने के साथ लेन-देन का तरीका भी बदलता रहा है। पहले जब कोई वस्तु खरीदनी होती थी, जो हम वस्तुओं का आदान-प्रदान करते हैं। उसमें जब दिक्कते आने लगी तो, फिर सिक्के प्रचलन में आएं। सिक्कों के बाद पेपर करेंसी और अब UPI  प्रचलन में हैं, जो किसी ना किसी संस्था या सरकार के नियंत्रण से चल रही है। 

    WhatsApp ChannelJoin Now
    Telegram Group Join Now

    लेकिन अब जमाना तेजी से बदल रहा है, और तेजी से डिजिटल हो रही इस दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी पैसे के विकास का अगला कदम माना जा रहा है। क्रिप्टो करेंसी एक विकेन्द्रीकृत मुद्रा है, जो किसी सरकार या संस्था के नियंत्रण में नहीं है। इसी कड़ी में Pi Network भी इन दिनों बहुत ज्यादा चर्चा में आ गया है। यह एक ऐसी डिजिटल करेंसी है, जिसकी माइनिंग आप घर बैठे आसानी से अपने फोन में ही कर सकते हैं। 

    अब अगर आप Pi Network के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको ये आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको Pi Network, और Pi कमाने के तरीकें बताने वाले है। साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे, कि पाई नेटवर्क का भविष्य में क्या इस्तेमाल होना है। तो अगर पाई के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं, तो आर्टिकल में अंत तक बने रहें।

    Table of Contents

    Toggle
    • Pi Network क्या है? 
    • Pi Network की शुरुआत कैसे हुई? 
      • Pi Role क्या है?
    • Pi Coin कैसे कमाएं? 
      • Pi Network ऐप डाउनलोड़ करें –
      • Pi Mining कैसे करें ? 
      • ऐप रेफर करें – 
      • सुरक्षा सर्किल बनाएं – 
      • पाई नेटवर्क में KYC कैसे करें? 
    • Pi Coin कैसे बेचें? 
      • Pi का इस्तेमाल कैसे होगा? 
      • Pi Network सही है या फेक है?
      • निष्कर्ष – 
    • FAQs: Pi नेटवर्क को लेकर अक्सर पूछे गए सवाल
      • Q.1 – पाई के संस्थापक कौन हैं?
      • Q. 2 – पाई नेटवर्क से क्या फायदे हैं?
      • Q. 3- क्या मैं भारत में पाई के सिक्के बेच सकता हूं?
      • Q. 4 – क्या भारत में पाई करेंसी लीगल है?
      • Q. 5- Pi network का भविष्य क्या है?

    Pi Network क्या है? 

    Pi Network क्या है

    Pi Network एक डिजिटल करेंसी /क्रिप्टोकरेंसी है, जिसे प्राप्त करने के लिए आपको इसकी माइनिंग करनी होती है। Pi अन्य क्रिप्टोकरेंसियों से काफी अलग है, क्योंकि इसकी माइनिंग करना बेहद ही आसान है। 

    Bitcoin, Ethereum जैसी अन्य क्रिप्टो करेंसियों के टोक्नस को माइन करने के लिए आपको बड़े-बड़े कंप्युटर्स और महंगे हार्डवेयर्स की जरुरत होती है। लेकिन PI टोकन को आप अपने मोबाइल फोन से ही आसानी से माइन (mine) कर सकते हैं। 

    Pi Network की शुरुआत कैसे हुई? 

    Pi Network की शुरुआत की बात करें , इसे Stanford यूनिवर्सिटी से पासआउट डा०चेंगडियाओ फैन औऱ निकोलस कोक्कालिस के द्वारा बनाया गया था। 14 मार्च 2019 को इसे मार्केट में लॉन्च किया गया। 

    वर्तमान में Pi Network में 60 मिलियन से भी अधिक सक्रिय सदस्य हैं। यह एक सोशल चैन की तरह हैं, जिसमें आपको PI टोकन माइन करने के लिए लोगों को ऐप रेफर करके इस ऐप से जोड़ना होता है। 

    ऐप का नाम Pi Network
    कुल डाउनलोड़ 5Cr+
    रेटिंग्स 4.3star
    उपलब्धता IOS और एंड्रॉयड 
    डाउनलोड़ लिंक क्लिक करें
    Listing On Exchange Date & Time20th Feb 2025 (1:30 PM) On Bitget

    यह भी पढ़े: Cryptocurrency क्या है, ये कैसे काम करती है

    Pi Role क्या है?

    Pi Network बनाने के लिए आपको 4 प्रकार के रोल देखने को मिलेंगो, जो कि निम्नलिखित है…

    • Pioneer – एप को यूज करने वाला व्यक्ति पायनियर होता है, यह ऑप्शन आपके फोन में अपने आप ही सलेक्ट रहता है। 
    • Contributor – इस रोल में आपको इस ऐप में लगातार 3 दिनों तक 3 बार lightining बटन को press करना होगा। जिसके बाद आपको रोल अनलॉक होगा, जिसमें आपको 5 लोगों ( पायनियर) को जोड़कर एक सुरक्षा सर्किल बनाना होगा और माइनिंग करनी होगी।  
    • Ambassador – इस रोल में आपको यह एप अपनो दोस्तों को रेफर करना होगा, जिसके बदले में आपको पाई मिलेगी। आप जितने ज्यादा दोस्तों को जोड़ने में सफल होंगे, आप उतने ही पाई कमा पाएंगे। 
    • Node – पाई एप में यह ऑप्शन अभी तक ओपन नहीं हुआ है। लेकिन भविष्य में इसके ओपन होने की संभावना है। कहा जाता है कि इस ऑप्शन के ओपन होने के बाद आप PI को ब्लॉकचेन में सिक्योर कर पाएंगे। 

    Pi Coin कैसे कमाएं? 

    Pi Coin कैसे कमाएं

    Pi Network ऐप डाउनलोड़ करें –

    Pi एक डिजिटल क्रिप्टो करेंसी है, जिसे कमाने के लिए आपको सबसे पहले Pi Network ऐप डाउनलोड़ करना होगा। इसके बाद आपको अपने फोन नंबर या फिर फेसबुक आईडी से इसमें लॉगिन करना होगा। अब आपको इसमें अपनी पर्सनल डिटेल जैसे नाम , नंबर आदि और इन्वाइट ( अगर ऐप किसी ने रेफर किया है) करने वाले व्यक्ति का नाम दर्ज करना होगा। 

    ऐप में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरा होने के 24 घंटे बाद आप Pi coin या टोकन की माइनिंग शुरु कर सकते हैं। 

    Pi Mining कैसे करें ? 

    Pi coin या टोकन कमाने के लिए आप अपने मोबाइन फोन से ही माइनिंग कर सकते हैं। ऐप में माइनिंग करने के लिए आपको सबसे पहले ऐप खोलना होगा, फिर ऐप में दिखाई दे रहे बिजली के चिन्ह ( lighting icon)  पर क्लिक करना होगा, इसके बाद PI की माइनिंग (Mining) शुरु हो जाएगी। आपको दिन में कम से कम 1 बार इस ऐप को खोलना होगा और 24 घंटे के बाद फिर से lighting icon पर क्लिक करना होगा। 

    Pi एक SocialChain की तरह है, जिसमें आपको खुद का नेटवर्क क्रिएट करना होता है। आप अपने मोबाइल फोन में खुद की टीम बना सकते हैं, यह टीम जितनी बड़ी होगी, आप उतने ही ज्यादा सिक्के कमा पाएंगे। पाई ऐप में माइनिंग करना बिल्कुल फ्री है। 

    यह भी पढ़े: आधार कार्ड से पैसे कैसे निकाले 

    ऐप रेफर करें – 

    Pi coin या टोकन कमाने के लिए आप Pi Network ऐप को अपने परिवार और दोस्तों में शेयर कर सकते हैं। जब भी आपका कोई दोस्तों आपके रेफर किए गए लिंक से इस ऐप को डाउनलोड़ करके साइनअप करेगा, तो आपको और आपके दोस्त दोनों को इसके बदले पाई ( Pi coin)  मिलेंगे हैं। आप जितने ज्यादा लोगों को अपने नेटवर्क से जोड़ोगे आप उतने ही ज्यादा पाई कमा पाओगे। 

    सुरक्षा सर्किल बनाएं – 

    पाई नेटवर्क में आपको एक सुरक्षा सर्किल बनाना होता है, जिसकी मदद से आप अपनी माइनिंग रेट बढ़ा सकते हैं। इस सुरक्षा सर्किल में आपको 5 पायनियर को जोड़ना होगा। इस सुरक्षा सर्किल में प्रत्येक सदस्य आपको आपके बेस माइनिंग दर पर 20 प्रतिशत बोनस देता है। हालांकि इसके लिए उनका ऐप पर सक्रिय होना जरुरी है। 

    पाई नेटवर्क में KYC कैसे करें? 

    पाई नेटवर्क में KYC करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा…

    • पाई नेटवर्क ऐप में जाएं और Pi Browser पर क्लिक करें। 
    • Sign in Pi Browser पर क्लिक करें, अब आपके फो में ब्राउजर ओपन हो जाएगा। 
    • KYC Pi पर क्लिक करें। 
    • अपने देश का नाम चुनें और ID का प्रकार चुनें। 
    • KYC करने के लिए आप आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट में से कोई एक डॉक्युमेंट चुन सकते हैं।  
    • आई चुनने के बाद आपको आईडी की फोटो और डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। 
    • इसके बाद आपको देश का नाम और एड्रेस सलेक्ट करना होगा। 
    • अप फोटो वैरिफिकेशन के लिए आपको अपनी फोटो क्लिक करके संबिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
    • फोटो संबिट करने के बाद आपकी KYC की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 
    • KYC अप्रूव होने में ज्यादा से ज्यादा 3 दिन का समय लग सकता है।  

    यह भी पढ़े: SEBI Registered Telegram Channels List

    Pi Coin कैसे बेचें? 

    आपको बता दें कि Pi नेटवर्क ने अभी तक अपना मेननेट लॉन्च नहीं किया है।जिसकी वजह से आप Pi coins को किसी भी क्रिप्टो एक्सचेंज पर विड्राल, खरीद और बेच नहीं सकते हैं। आप बस इनकी माइनिंग कर सकते हैं। हालांकि संभावना है कि 2024 के अंत तक पाई नेटवर्क का मेननेट लॉन्च कर दिया जाएगा। मेननेट लॉन्च होने के बाद जिन भी लोगों ने पाई की माइनिंग की है, उन्हें निश्चित रुप से लाभ होगा।

    Pi का इस्तेमाल कैसे होगा? 

    पाई एक क्रिप्टोकरेंसी है, जिसका इस्तेमाल अन्य क्रिप्टोकरेंसियों की तरह ही सामान और सेवाएं खरीदने के लिए किया जाएगा। यह डिजिटल करेंसी भी ब्लॉकचेन टेक्नीक पर आधारित होगी। 

    Pi Network सही है या फेक है?

    पाई नेटवर्क को लेकर अक्सर सवाल पूछा जाता है, कि क्या ये सेफ है? तो आपको बता दें कि फिलहाल हम इस बारे में आपको ज्यादा कुछ नहीं बता सकते हैं। लेकिन ऐप की विश्वसनीयता को लेकर बात करें तो इस प्लेस्टोर पर इस ऐप को 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड़ किया है। 

    इस ऐप की ऑफिशियल वेबसाइट भी है, जहां आप कंपनी से जुड़ी तमाम जानकारियां हांसिल कर सकते हैं। आप इस नेटवर्क के फाउंडर्स और कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी हासिंल कर सकते हैं। 

    निष्कर्ष – 

    Pi एक ऐसी क्रिप्टोकरेंसी है, जिसकी माइनिंग मोबाइल फोन से आसानी से की जा सकती है, और वो भी बिल्कुल फ्री में। आज हमने अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको पाई नेटवर्क क्या है? और पाई की माईनिंग कैसे की जाती है, के बारे में बताया। 

    उम्मीद है, कि ये आर्टिकल पढ़कर Pi Network को लेकर आपके मन में चल रहे सभी सवाल शांत हो गए होंगे। अगर अभी भी पाई नेटवर्क को लेकर आपके मन में कोई सवाल है, तो आप कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते हैं। हमारी टीम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी-पूरी कोशिश करेगी। 

    यह भी पढ़े: शेयर मार्केट में पैसे कमाने के तरीका

    FAQs: Pi नेटवर्क को लेकर अक्सर पूछे गए सवाल

    Q.1 – पाई के संस्थापक कौन हैं?

    Ans – डा०चेंगडियाओ फैन औऱ निकोलस कोक्कालिस के द्वारा पाई नेटवर्क की शुरुआत की गई थी। 

    Q. 2 – पाई नेटवर्क से क्या फायदे हैं?

    Ans – Pi Network ऐप की मदद से आप अपने मोबाइल की मदद से ही Pi क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग कर सकते हैं। जो कि काफी आसान और निशुल्क है। 

    Q. 3- क्या मैं भारत में पाई के सिक्के बेच सकता हूं?

    Ans –  Pi नेटवर्क के मेननेट लॉन्च नहीं होने की वजह से वर्तमान में आप Pi coins को किसी भी क्रिप्टो एक्सचेंज पर नहीं बेच सकते हैं। हालांकि आप पीयर-टू-पीयर विधियों के माध्यम से इसे ऑफलाइन बेच सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको सतर्क रहना होगा। क्योंकि इसमें फ्रॉड होने की संभावना बहुत ज्यादा है। 

    Q. 4 – क्या भारत में पाई करेंसी लीगल है?

    Ans – वर्तमान में पाई नेटवर्क को किसी भी क्रिप्टो एक्सचेंस में सूचीबद्ध नहीं किया गया है। पाई को अभी केवल पाई नेटवर्क ऐप से ही माइनिंग किया जाता है। ऐसे में अभी इसके लीगल होने के कोई भी प्रूफ नहीं है। 

    Q. 5- Pi network का भविष्य क्या है?

    Ans – Pi network में माइनिंग तो कर सकते हैं, लेकिन इन्हें एक्सचेंस नहीं कर सकते। क्योंकि अभी तक पाई नेटवर्क का मेननेट लॉन्च नहीं हुआ है। तो वर्तमान में पाई की कोई कीमत तय नहीं है, ऐसे में फिलहास पाई नेटवर्क के भविष्य को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है। 

    Jyoti Singh

      Jyoti Singh is a dedicated content creator at EarnMoneyGuru, where she shares well-researched insights on earning methods, business ideas, and inspiring success stories. With a strong focus on practical value and clarity, she makes complex money topics simple and actionable for everyday readers.

      Related Posts

      Trading Kitne Prakar ki Hoti Hai

      ट्रेडिंग क्या है? ट्रेडिंग कितने प्रकार की होती है: Trading Types In Hindi

      मार्च 17, 2025
      Cryptocurrency क्या है? ये कैसे काम करती है? 

      Cryptocurrency क्या है, ये कैसे काम करती है, कैसे खरीदें और बेचें?

      मार्च 4, 2025
      Leave A Reply Cancel Reply

      Don't Miss
      Game Khel kar Paise Kaise Kamaye
      Earn Money

      Game Khel Kar Paise Kaise Kamaye 2025: घर बैठे रोज ₹500 कमाए

      Free Fire Se Paise Kaise Kamaye

      Free Fire Kya Hai? Free Fire Khel Ke Paise Kaise Kamaye 2025

      मई 19, 2025
      Trading Se Paise Kaise Kamaye

      Trading Se Paise Kaise Kamaye 2025: घर बैठे 10+ शानदार तरीके

      मई 19, 2025
      pi network se paise kaise kamaye

      Pi Network Kya Hai? Pi Mining और Pi Coin से पैसा कैसे कमाएं?

      मई 19, 2025
      About Us
      About Us

      Discover the secrets to earning money online in Hindi with Earn Money Guru. Your expert guide to financial empowerment and success.

      FacebookX (Twitter)InstagramPinterest
      Quick Links
      • आचार नीति
      • सुधार नीति
      • गोपनीयता नीति
      • GDPR नीति
      • संपर्क करें
      Earn Money Apps
      • Paise Kamane Wali Website
      • Paisa Kamane Wala Apps
      • Paisa Jitne Wala Game
      • Video Dekhkar Paise Kamane Wala App
      • Ludo Se Paise Kamane Wala Game
      • Daily 100 Rupees Earning App Without Investment
      • Bubble Shooter Paise Kamane Wala Game
      • Roj 500 Kaise Kamaye

       

      Earn Money Online
      • Internet Se Paise Kaise Kamaye
      • Affiliate Marketing Se Paise Kaise Kamaye
      • Meesho Se Paise Kaise Kamaye
      • Gaon Mein Ghar Baithe Paise Kaise Kamaye
      • Online Survey Karke Paise Kaise Kamaye
      • Turant Paise Kaise Kamaye
      • Typing Karke Paise Kaise Kamaye
      • Social Media Se Paise Kaise Kamaye

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.