Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot
    pi network se paise kaise kamaye

    Pi Network Kya Hai? Pi Mining और Pi Coin से पैसा कैसे कमाएं?

    मई 17, 2025
    Game Khel kar Paise Kaise Kamaye

    Game Khel Kar Paise Kaise Kamaye 2025: घर बैठे रोज ₹500 कमाए

    मई 17, 2025
    Cartoon Video Kaise Banaye

    Cartoon Video Kaise Banaye Aur Kamaye Lakho: सीखें कार्टून वीडियो बनाकर लाखों रुपये कैसे कमाएं जाते हैं?

    मई 17, 2025
    FacebookX (Twitter)Instagram
    FacebookX (Twitter)Instagram
    EarnMoneyGuru
    • Home
    • Earn Money
    • Business Ideas
    • Success Story
    • Web Stories
    EarnMoneyGuru
    Home»Business Ideas»Amul Ice Cream Franchise Cost In India 2025: जानें कितना निवेश और कितना प्रॉफिट?

    Amul Ice Cream Franchise Cost In India 2025: जानें कितना निवेश और कितना प्रॉफिट?

    Jyoti SinghBy Jyoti Singhअप्रैल 23, 2025कोई टिप्पणी नहीं8 Mins Read
    Amul Ice Cream Franchise Cost
    Share
    FacebookTwitterLinkedInPinterestEmailCopy Link

    Amul – The Taste Of India, भारत का लीडिंग डेयरी ब्रांड है, जो देश में 78 साल पूरा कर चुका हैं। आजादी के बाद शुरु हुआ ये डेयरी ब्रांड आज पूरे देश में अपनी अलग ही पहचान बना चुका है। Amul कंपनी न सिर्फ दूध बेचती हैं, बल्कि इसके अन्य प्रोडक्ट् मिल्क पाउडर, घी, मक्खन, चीज, पिज्जा चीज, आइसक्रीम, पनीर,  चॉकलेट और पारंपरिक भारतीय मिठाईयां भी बहुत ज्यादा फेमस हैं। आकंड़ो की माने तो अमूल कंपनी हर दिन करीब 150 करोड़ रुपये की कमाई कर रही है। 

    WhatsApp ChannelJoin Now
    Telegram Group Join Now

    अपने आस-पास के लोगों को बिजनेस में आगे बढ़ाने के लिए अमूल फ्रेंचाइजी ऑफर करता है। आइसक्रीम खाना आजकल एक ट्रेंड बन गया है, जिसकी डिमांड गर्मियों में ही नहीं बल्कि सर्दियों में भी बहुत रहती हैं। ऐसे में Amul Ice Cream Franchise शुरु करके आप लाखों रुपये कमा सकते हैं। अगर आप अमूल के साथ बिजनेस करना चाहते हैं, या Amul Ice Cream Franchise खरीदने में इंटरेस्टेड है, तो ये आर्टिकल पूरा जरुर पढ़े। इस आर्टिकल में हम आपको अमूल आईसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी खोलने की पूरी प्रोसेस डिटेल में बताएंगे। 

    Table of Contents

    Toggle
    • देश की सबसे बड़ा डेयरी ब्रांड है अमूल
    • Amul Ice Cream Franchise Cost In India
    • अमूल आइसक्रीम फ्रेंचाइजी के प्रकार
      • 1. अमूल प्रिफर्ड आउटलेट
      • 2. अमूल कियोस्क
      • 3. अमूल स्कूपिंग पार्लर
      • अमूल आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी कैसे लें? 
      • अमूल आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी लेने के फायदें
      • निष्कर्ष
    • FAQs: Amul Ice Cream Franchise को लेकर पूछे गए सवाल
      • Q.1 – अमूल फ्रेंचाइजी खोलने में कितना खर्च आता है?
      • Q. 2 – अमूल आइसक्रीम का मार्जिन कितना है?
      • Q. 3 – अमूल की एजेंसी लेने के लिए क्या करना पड़ेगा?
      • Q. 4 – क्या अमूल फ्रेंचाइजी लाभदायक है?
      • Q. 5 – अमूल फ्रेंचाइजी कितने प्रकार की होती है?

    देश की सबसे बड़ा डेयरी ब्रांड है अमूल

    अमूल कंपनी की शुरुआत 1946 में आणंद गुजरात में हुई थी। उस समय जिला सहकारी समिति के तौर पर इसका गठन किया गया था। जब ये शुरु हुई थी तब 2 गावों से केवल 247 लीटर दूध आया, लेकिन 1948 तक इन गावों की संख्या बढ़कर 432 और दूध का माप 5000 लीटर तक पहुंच गया था।

    आज करीब 78 साल बाद अमूल हर दिन 2.63 करोड़ लीटर दूध इकट्ठा करता है। आज कम से कम 18,600 गांव और 36.4 लाख किसान अमूल कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं। आंकड़े बताते हैं कि कंपनी हर दिन करीब 150 करोड़ रुपये की कमाई कर रही है। 

    Amul Ice Cream Franchise Cost In India

    अमूल अपने आप में एक बहुत बड़ा ब्रांड हैं, जिसके प्रोडक्ट उसके नाम से ही बिकते हैं। अगर आप अमूल आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी लेने के बारे में सोच रहे हैं। तो आपको बता दें कि अमूल अलग-अलग प्रकार की फ्रेंचाइजी उपलब्ध करवाता है। 

    आमतौर पर अमूल आइसक्रीम पार्लर फ्रेंचाइजी खोलने के लिए आपको 100-300 स्क्वायर फीट की जगह चाहिए होगी। इसी के साथ आपको 2-6 लाख रुपये का खर्चा भी करना होगा। बात करें मुनाफें की तो यह फ्रेंचाइजी शुरु करके आप 5-10 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको जानना है कि अमूल आइसक्रीम पार्लर के प्रकार कौन-कौनसे हैं?, और किस फ्रेंचाइजी को खरीदने में कितने पैसे लगते हैं? उपकरण और इंटीरियर पर कितना खर्च आता है?, तो ये आर्टिकल लास्ट तक जरुर पढ़ें।  

    यह भी पढ़े: Zepto Franchise Cost

    अमूल आइसक्रीम फ्रेंचाइजी के प्रकार

    1. अमूल प्रिफर्ड आउटलेट

    अमूल प्रिफर्ड आउटलेट

    अमूल प्रिफर्ड आउटलेट खोलकर आप महीने के लाखों रुपये कमा सकते हैं। यहां आप दूध, आइसक्रीम और मिल्क प्रोडक्ट पर अलग-अलग लाभ प्रतिशत कमा सकते हैं। अमूल की यह फ्रेंचाइजी खोलने के लिए आपको कम से कम 2 लाख रुपये तक का निवेश करना होगा। 

    अमूल प्रिफर्ड आउटलेट खरीदने के लिए आपको कुछ उपकरणों की जरुरत होगी। जैसे – डीप फ्रीजर, पिज्जा अवन, मिल्क कूलर, रेफिजरेटर आदि। थोक डीलर्स के माध्यम से आपको अमूल के प्रोडक्ट्स की डिलीवरी की जाएगी। आपकी दुकान की बिक्री अच्छी होती हैं, तो आप महीने के 50,000 से 1.5 लाख रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं। सेल्स टारगेट अचीव करने पर कंपनी की तरफ से आपको स्पेशल इंसेंटिव का फायदा अलग से मिलता है। 

    फ्रेंचाइजी का प्रकार अमूल प्रिफर्ड आउटलेट ( APO ) 
    आवश्यक जगह 100-150 स्क्वायर फुट 
    सिक्योरिटी डिपोजिट ( Refundable ) 25,000 रुपये 
    रेनोवेशन का खर्चा 1 लाख रुपये तक 
    उपकरण लागत 50,000 तक 
    कुल लागत 2 लाख रुपये तक 
    लाभ प्रतिशत पाउच  मिल्क पर 2.5%मिल्क प्रोडक्ट पर 10% आइसक्रीम पर 20%  
    कमाई 50,000 से 1.5 लाख रुपये तक । 

    यह भी पढ़े: McDonalds Franchise Cost

    2. अमूल कियोस्क

    अमूल कियोस्क

    अमूल कियोस्क पार्लर को आप रेलवे स्टेशन पर आसानी से खोल सकते हैं। अगर आपको अमूल आइसक्रीम की ये फ्रेंचाइजी खोलनी हैं, तो आपको कम से कम 2-3 लाख रुपये का निवेश करना होगा। रेलवे स्टेशन पर आइसक्रीम की अच्छी बिक्री करके आप 50,000 रुपये से 2 लाख रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं। 

    फ्रेंचाइजी का प्रकार अमूल कियोस्क पार्लर
    आवश्यक जगह 100-150 स्क्वायर फुट 
    सिक्योरिटी डिपोजिट ( Refundable ) 25,000 रुपये 
    रेनोवेशन का खर्चा 1 लाख रुपये तक 
    उपकरण लागत 50,000 तक 
    कुल लागत 2 – 3 लाख रुपये तक 
    लाभ प्रतिशत पाउच  मिल्क पर 2.5%मिल्क प्रोडक्ट पर 10% आइसक्रीम पर 20%  
    कमाई50,000 से 2 लाख रुपये तक । 

    यह भी पढ़े: Haldiram Restaurant Franchise Cost 

    3. अमूल स्कूपिंग पार्लर

    अमूल स्कूपिंग पार्लर

    300 स्क्वायर फुट की जगह पर आप अमूल स्कूपिंग पार्लर शुरु कर सकते हैं। आइसक्रीम के अलावा यहां आप और भी अलग-अलग अमूल प्रो प्रोडक्ट जैसे – आइसक्रीम स्कूप, बेक्ड पिज्जा, सैंडविच, चीज़ स्लाइस बर्गर, गार्लिक ब्रेड, शेक, हॉट चॉकलेट इत्यादि बेच सकते हैं। उपकरणों की बात करें तो स्कूपिंग पार्लर खोलने के लिए आपको डीप फ्रीजर, रेफिजरेटर, पिज्जा अवन, मिक्सर/ग्राइंडर, वफल कोन बनाने वाली मशीन आदि की जरुरत होगी। जिसपर कम से कम आपको 1.5 लाख रुपये तक का खर्चा करना होगा। 

    फ्रेंचाइजी का प्रकार अमूल स्कूपिंग पार्लर
    आवश्यक जगह 300 स्क्वायर फुट 
    सिक्योरिटी डिपोजिट ( Refundable ) 50,000 रुपये 
    रेनोवेशन का खर्चा 4 लाख रुपये तक 
    उपकरण लागत 1.5 लाख तक 
    कुल लागत 6 लाख रुपये तक 
    लाभ प्रतिशत प्री-पैक्ड आइसक्रीम पर 20% अमूल प्रो प्रोडक्ट 50% अन्य प्रोडक्ट 00%  
    कमाई 2-5 लाख रुपये तक । 

    यह भी पढ़े: Best Food Franchise Under 5, 10, 20, 50 Lakhs

    अमूल आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी कैसे लें? 

    Amul Ice Cream Franchise खरीदने के लिए आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट amul.com पर जाकर डिटेल्स चैक कर सकते हैं।  इसके अलावा आप नीचे दी गई जानकारी के आधार पर भी फ्रेंचाइजी खरीद  सकते हैं। 

    • अमूल प्रिफर्ड आउटलेट या आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर को ओपन करने के लिए सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 022-68526666 नंबर पर कॉल करना होगा। 
    • आप चाहें तो अमूल की मेल आईडी retail@amul.coop पर भी फ्रेंचाइजी की इन्क्वायरी के लिए मेल कर सकते हैं। 
    • फ्रेंचाइजी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको GCMMF Ltd. के नाम से चेक या डिमांड ड्राफ्ट से सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा।

    अमूल आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी लेने के फायदें

    • अमूल लगभग 78 साल पुराना ब्रांड हैं, जिसका कस्टमर बेस भारत में बहुत ही ज्यादा है। आज भारत में लगभग 100 करोड़ लोग किसी ना किसी अमूल प्रोडक्ट का इस्तेमाल जरुर करते हैं।  
    • अमूल की लोकप्रियता इतनी है, कि अगर आप Amul Ice Cream Franchise खरीदते हैं, तो आपको नुकसान तो बिल्कुल नहीं होगा। अमूल के नाम से ही आपके प्रोडक्ट बिक जाएंगे। 
    • Amul Ice Cream Franchise Cost 2-6 लाख रुपये के बीच में ही हैं, तो फ्रेंचाइजी के मुकाबले में इसे बिजनेस को आप आसानी से शुरु कर सकते हैं। 
    • अमूल के प्रोडक्ट पर आप 50% तक का प्रॉफिट मार्जिन कमा सकते हैं। 
    • अमूल अपने प्रोडक्ट पर आपसे कोई भी रॉयल्टी फीस नहीं वसूलता हैं। 
    • अमूल की तरह से आपको उपकरणों और ब्रांड पर सब्सिडी भी उपलब्ध करवाई जाती है। 
    • सेल्स टारगेट पूरा करने पर कंपनी की तरफ से आपको स्पेशल इंसेंटिव का फायदा मिलता है। 

    यह भी पढ़े: Zudio Franchise Cost

    निष्कर्ष

    आइसक्रीम का क्रेज दिनों-दिन बढ़ता जा रहा हैं, ऐसे में अगर आप आसइक्रीम पार्लर खोलने का सोच रहे हैं, तो आप Amul Ice Cream Franchise पर विचार कर सकते हैं। यह आपके लिए एक फायदे का सौदा साबित हो सकता हैं। 

    आज के आर्टिकल में हमने आपको Amul Ice Cream Franchise Cost के साथ-साथ फ्रेंचाइजी लेने की पूरी प्रोसेस भी बताई। उम्मीद हैं, कि आर्टिकल में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें। 

    यह भी पढ़े: KFC Franchise Cost In India

    FAQs: Amul Ice Cream Franchise को लेकर पूछे गए सवाल

    Q.1 – अमूल फ्रेंचाइजी खोलने में कितना खर्च आता है?

    Ans – अमूल की फ्रेंचाइजी खोलने के लिए आपको कम से कम  2-6 लाख रुपये का निवेश करना होगा। 

    Q. 2 – अमूल आइसक्रीम का मार्जिन कितना है?

    Ans – अमूल आइसक्रीम पार्लर खोलकर आप आइसक्रीम पर कम से कम 20% तक का प्रॉफिट मार्जिन कमा सकते हैं। 

    Q. 3 – अमूल की एजेंसी लेने के लिए क्या करना पड़ेगा?

    Ans – अमूल आइसक्रीम पार्लर की एजेंसी लेने के लिए आप टोल-फ्री नंबर 022-68526666 नंबर पर कॉल करना होगा। ध्यान रहे ये कॉल आप सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ही कर सकते हैं। 

    Q. 4 – क्या अमूल फ्रेंचाइजी लाभदायक है?

    Ans – अमूल फ्रेंचाइजी एक लाभदायक सौदा है। इसकी लोकप्रियका आपको घाटा होने की संभावना को कम करती हैं। अमूल कंपनी के प्रोडक्ट उसके नाम से ही बिक जाते हैं।  वहीं बात करें निवेश की तो इस फ्रेंचाइजी को आप कम से कम 2 लाख और ज्यादा से ज्यादा 6 लाख रुपये में शुरु कर सकते हैं। 

    Q. 5 – अमूल फ्रेंचाइजी कितने प्रकार की होती है?

    Ans – आमतौर पर अमूल फ्रेंचाइजी 3 प्रकार की होती है। पहली – अमूल प्रिफर्ड आउटलेट, दूसरा – अमूल कियोस्क और तीसरा – अमूल स्कूप पार्लर। 

    Jyoti Singh

      Jyoti Singh is a dedicated content creator at EarnMoneyGuru, where she shares well-researched insights on earning methods, business ideas, and inspiring success stories. With a strong focus on practical value and clarity, she makes complex money topics simple and actionable for everyday readers.

      Related Posts

      Free Business Ideas

      फ्री बिजनेस आइडिया: बिना पैसे लगाए कैसे शुरू करें अपना कारोबार?

      मई 17, 2025
      दो हजार में शुरू करें ये बिजनेस कमाएं लाख रुपये महीना

      दो हजार में शुरू करें ये बिजनेस कमाएं लाख रुपये महीना: कम निवेश, ज्यादा मुनाफा

      मई 17, 2025
      10 gaj zameen par konsa business shuru kare

      आपके पास है 10 गज जमीन तो शुरू करें ये बिजनेस, 40 हजार तक होगी इनकम

      मई 17, 2025
      Leave A Reply Cancel Reply

      Don't Miss
      pi network se paise kaise kamaye
      Fintech Guru

      Pi Network Kya Hai? Pi Mining और Pi Coin से पैसा कैसे कमाएं?

      Game Khel kar Paise Kaise Kamaye

      Game Khel Kar Paise Kaise Kamaye 2025: घर बैठे रोज ₹500 कमाए

      मई 17, 2025
      Cartoon Video Kaise Banaye

      Cartoon Video Kaise Banaye Aur Kamaye Lakho: सीखें कार्टून वीडियो बनाकर लाखों रुपये कैसे कमाएं जाते हैं?

      मई 17, 2025
      IPO Se Paise Kaise Kamaye

      IPO Kya Hota Hai? IPO Se Paise Kaise Kamaye?

      मई 17, 2025
      About Us
      About Us

      Discover the secrets to earning money online in Hindi with Earn Money Guru. Your expert guide to financial empowerment and success.

      FacebookX (Twitter)InstagramPinterest
      Quick Links
      • आचार नीति
      • सुधार नीति
      • गोपनीयता नीति
      • GDPR नीति
      • संपर्क करें
      Earn Money Apps
      • Paise Kamane Wali Website
      • Paisa Kamane Wala Apps
      • Paisa Jitne Wala Game
      • Video Dekhkar Paise Kamane Wala App
      • Ludo Se Paise Kamane Wala Game
      • Daily 100 Rupees Earning App Without Investment
      • Bubble Shooter Paise Kamane Wala Game
      • Roj 500 Kaise Kamaye

       

      Earn Money Online
      • Internet Se Paise Kaise Kamaye
      • Affiliate Marketing Se Paise Kaise Kamaye
      • Meesho Se Paise Kaise Kamaye
      • Gaon Mein Ghar Baithe Paise Kaise Kamaye
      • Online Survey Karke Paise Kaise Kamaye
      • Turant Paise Kaise Kamaye
      • Typing Karke Paise Kaise Kamaye
      • Social Media Se Paise Kaise Kamaye

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.