Holi Business Idea 2025: भारत में होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह पैसे कमाने का एक शानदार मौका भी है। त्योहारों का सीजन आते ही मार्केट में लोगों की भीड़ बढ़ने लग जाती है, इस समय पर लोग ज्यादा से ज्यादा खरीददारी करते हैं। ऐसे में इस मौके का फायदा उठाकर आप खुद का छोटा-मोटा होली बिजनेस शुरु कर सकते हैं, और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
ऐसे में अगर आप नौकरी करते हैं, और होली के समय कोई पार्ट टाइम बिजनेस शुरु करना चाहते हैं, तो आज का आर्टिकल आपके लिए खास होने वाला है। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन होली बिजनेस आइडियाज बताने जा रहे हैं, जिससे आप होली में आराम से अच्छी कमाई कर सकते हैं। यह बिजनेस त्योहार के समय आपकी खुशियों को दुगुना-तिगुना कर देंगे।
इनमें से 1-2 बिजनेस आइडियाज तो ऐसे हैं, जिन्हें आप होली के बाद भी जारी रख सकते हैं, और आपको इनसे अच्छा मुनाफा होना शुरु हो जाए, तो इन्हें आप पर्मानेंट बिजनेस आइडिया के तौर पर भी अपना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन बिजनेस आइडिया के बारे में –
Holi Business Idea In Hindi
1. फूलों से ऑर्गेनिक रंग बनाने का बिजनेस

बिना रंगों के होली सूनी है, छोटे बच्चे हों, बुजुर्ग हों या फिर जवान हो, हर कोई होली के दिन रंगों में भीगना चाहता है। लेकिन कैमिकल्स वाले रंगों ने पूरे मार्केट पर कब्जा किया हुआ है। ऐसे में लोग होली खेलने के लिए अक्सर ऑर्गेनिक और स्किन-फ्रेंडली रंगों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में फूलों से ऑर्गेनिक रंग बनाने का बिजनेस आपके लिए एक शानदार और मुनाफे वाला विकल्प बन सकता है।
ऑर्गेनिक रंग कैसे बनाएं?
ऑर्गेनिक रंग बनाने के लिए मुख्य तौर पर ऐसे फूलों और नेचुरल तत्वों का इस्तेमाल करें जो नेचुरल पिगमेंट देते हैं, जैसे:
- गेंदे के फूल, बेसन और हल्दी : पीले रंग के लिए
- गुलाब के फूल, पलाश के फूल : गुलाबी
- गुड़हल और चुकंद : लाल रंग के लिए
- पालक और तुलसी: हरे रंग के लिए
फूलों से रंग बनाने के लिए सबसे पहले इन सभी फूलो को अच्छे से धूप में सुखाया जाता है, इसके बाद इन्हें पीसकर पाउडर बनाया जाता है, और खुशबू के लिए इसमें आप फ्रेगरेंस ऐड कर सकते हैं।
बिक्री कैसे करें?
- घर पर बनाए गए इन ऑर्गेनिक रंगों को आप डायरेक्ट खुद का स्टॉल लगाकर बेच सकते हैं।
- आप चाहें तो आप अपने लोकल मार्केट की दुकानों पर इन रंगों की सप्लाई कर सकते हैं।
- इसके अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे- अमेजन, फ्लिपकार्ट, फेसबुक मार्केट प्लेस आदि पर भी आप इन रंगों की सप्लाई कर सकेत हैं।
बिजनेस का नाम | फूलों से ऑर्गेनिक रंग बनाने का बिजनेस |
संभावित लागत | 10,000 – 15,000 रुपये |
मुनाफा | 40,000 – 50,000 रुपये ( बिक्री पर आधारित) |
यह भी पढ़े: 50000 में कौन सा बिजनेस करें
2. गुजिया और नमकीन का बिजनेस

भारत में कोई त्योहार है और उसमें मिठाईयां शामिल ना हों, ऐसा हो ही नहीं सकता है। होली के मौके पर तो मार्केट में कई तरह के अनोखे पकवान बनाए जाते हैं। जैसे – गुजिया, नमकीन, पापड़, चिप्स आदि। होली के दिनों में इन प्रोडक्ट की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
ऐसे में अगर होली पर कोई बिजनेस शुरु करना चाहते हैं, तो आप गुजिया और नमकीन का बिजनेस शुरु कर सकते हैं। यह बिजनेस शुरु करने के लिए आपको सभी पकवान अपने घर पर बनाने होंगे। अगर आपको ये सब नहीं बनाना आता, तो आप यूट्यूब से इन्हें बनाना सीख सकते हैं।
बिक्री कैसे करें?
- खुद की दुकान पर मिठाईयों की बिक्री करें।
- कस्टमर से होली पार्टी के लिए बल्क में ऑर्डर लें।
- जेप्टो, इंस्टामार्ट आदि प्लेटफॉर्म के माध्यम से मिठाईयों और नमकीन की ऑनलाइन डिलीवरी करें।
बिजनेस का नाम | गुझिया और नमकीन का बिजनेस |
संभावित लागत | 8,000 – 10,000 रुपये |
मुनाफा | 20,000 – 30,000 रुपये ( बिक्री पर आधारित ) |
यह भी पढ़े: 12 महीने चलने वाला बिजनेस
3. पिचकारी और गुब्बारें बेचने का बिजनेस

होली का त्यौहार अपने साथ खुशियां ही नहीं बल्कि ढेर सारे बिजनेस आइडियाज भी लेकर आता है। इन्ही में से एक बिजनेस आइडिया है- पिचकारी, गुब्बारें और खिलौनों का बिजनेस। होली के समय पर मार्केट में बच्चों के लिए तरह-तरह की डिजाइनर पिचकारी, टोपी, खिलौने, चश्मा, मुखौटा, आदि की काफी ज्यादा डिमांड रहती है। ऐसे में होली के कुछ दिन पहले आप होलसेल मार्केट से सस्ते दामों में इन सामानों को खरीदकर मार्केट में बेच सकते हैं, और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
पिचकारी, गुब्बारे और खिलौनों जैसे सामान खरीदने के लिए आप दिल्ली, मथुरा, और जयपुर के होलसेल मार्केट में विजिट कर सकते हैं।
जरुरी टिप्स –
- आप अपनी दुकान पर कस्टमाइज गुब्बारे बेच सकते हैं, जिस पर Happy Holi जैसे कई तरह के स्लोगन लिखे हों।
- पिचकारी, गुलाल और गुब्बारों का कोम्बों बनाकर बेंचे।
- मोटर वाली पिचकारी, थीम पिचकारी आदि को अपनी दुकान में शामिल करें।
बिक्री कैसे करें?
- होली मेले और स्थानीय बाजारों में स्टॉल लगाएं।
- स्कूल, कॉलोनियों और सोसाइटी में डोर-टू-डोर अपने प्रोडक्ट का प्रचार करे, और उन्हें होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान करें।
बिजनेस का नाम | पिचकारी और गुब्बारें बेचने का बिजनेस |
संभावित लागत | ₹10,000-₹30,000 |
मुनाफा | 25,000 – 60,000 ( बिक्री पर आधारित ) |
यह भी पढ़े: भारत के टॉप 10 सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाला बिजनेस
4. पूजा की थाली या सामान बेंचे

होली सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं है। बल्कि इस दिन पूजा भी की जाती है। महिलाएं धुलण्डी से एक दिन पहले होलिका की पूजा करती हैं। ऐसे में आप होली के दिनों में पूजा की थाली या सामग्री बेचने का बिजनेस भी शुरु कर सकते हैं। पूजा की स्टॉल शुरु करने के लिए आपको होली की पूजा के लिए जरुरी सामान लाने होंगे। जैसे –
- नारियल
- बताशा
- गेहूं की बालियां
- मूंग की साबुत दाल
- धूप
- गाय के गोबर से बनी गुलरी
- फूलो की माला
बिक्री कैसे करें?
- आपके एरिया में जिस स्थान पर होली की पूजा होती है, उसके आस-पास अपना स्टॉल लगाएं।
- लोगों को पूजा की बनी-बनी थाली पेश करें, जिसमें सभी सामान एक जगह पर इकट्ठा हो।
बिजनेस का नाम | पिचकारी और गुब्बारें बेचने का बिजनेस |
संभावित लागत | ₹5,000 – 10,000 रुपये |
मुनाफा | 15,000 – 30,000 रुपये |
यह भी पढ़े: दो हजार में शुरू करें ये बिजनेस कमाएं लाख रुपये महीना
5. होली स्पेशल गिफ्ट हैम्पर

भारत में त्यौहारों पर गिफ्ट देने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में आप होली स्पेशल गिफ्ट हैंम्पर बनाने का बिजेनस शुरु करके हजारों रुपये कमा सकते हैं। लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और कलीग्स को स्पेशल होली गिफ्ट हैम्पर देना पसंद करते हैं, जिसमें रंग, मिठाइयां और छोटी-छोटी खुशियां शामिल होती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं गिफ्ट हेम्पर बिजनेस के लिए आप होली पर क्या-क्या शामिल कर सकते हैं –
- ऑर्गेनिक गुलाल
- मिठाईयां
- कैंडल्स
- ठंडाई पाउडर
- छोटी-छोटी पिचकारियां, आदि
बिक्री कैसे करें?
- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कस्टमर्स से ऑर्डर लें, और उनके लिए कस्टमाइज गिफ्ट हैंपर तैयार करें।
- इको-फ्रेंडली बॉक्स या जूट बैग का इस्तेमाल
- आप अपनी दुकान पर पहले से बने बनाएं, गिफ्ट हैंपर बेच सकते हैं।
बिजनेस का नाम | होली स्पेशल गिफ्ट हैम्पर |
संभावित लागत | 10,000 – 30,000 रुपये |
मुनाफा | 50,000 या उससे ज्यादा ( बिक्री पर आधारित ) |
आपको बता दें कि गिफ्ट हैम्पर बनाने का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस हैं, जिसे आप पूरे 12 महीने चला सकते हैं। भारत एक त्योहारों का देश है, जहां आए दिन कोई ना कोई त्यौहार चलता ही रहता है।
यह भी पढ़े: Ghar Baithe Business Ideas In Hindi
6. होली पार्टीज का आयोजन करें

होली के मौके पर पार्टी या इवेंट का आयोजन करके भी आप पैसे कमा सकते हैं। जी हां, आजकल बड़े और छोटे शहरों में होली पार्टीज का आयोजन करवाया जाता है, जहां लोग रंगों और फूलों की होली खेलने के लिए आते हैं। इन आयोजनों की एक एंट्री फीस होती है, जो सामान्य तौर पर 500- 200 रुपये प्रति व्यक्ति होती है। वैसे टिकट का प्राइज आपके द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं पर निर्भर करता है।
ऐसे में अगर आप इस होली कोई बिजनेस शुरु करके पैसे कमाना चाहते हैं, तो आप होली पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक गार्डन या खाली जगह की आवश्यकता होगी। आपको वहां पर होली आयोजन से संबंधित सभी सामग्री लानी होगी, जैसे रंग, फूल, नाश्ते का सामान, DJ, इत्यादि। इसके अलावा आप चाहें तो किसी फेसम व्यक्ति को होली पार्टी में बुलाकर आप अपनी पार्टी की शोभा बढ़ा सकते हैं। आप चाहें तो थीम्ड बेस्ड होली पार्टीज का आयोजन भी कर सकते हैं। जैसे –
- थीम होली पार्टी ( रंग, गुलाल और फूलों के साथ )
- ड्राई होली
- फूलों की होली
- स्थानीय प्रथाओं वाली होली, जैसे – लट्ठ मार होली, लड्डू मार होली, आदि।
- फैमिली फ्रेंडली होली
होली पार्टीज के टिकट की बिक्री कैसे करें?
- होली से पहले ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पार्टीज की टिकट बेचना शुरु कर दें।
- शुरुआत में कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए आप उन्हें टिकट पर कुछ प्रतिशत का ऑफ दे सकते हैं।
बिजनेस का नाम | होली पार्टीज का आयोजन करें |
संभावित लागत | 50,000 से 2 लाख रुपये तक ( थीम और दी जाने वाली सुविधाओं पर आधारित ) |
मुनाफा | 70,000 – 2.5 लाख या इससे ज्यादा ( पार्टी पास की बिक्री पर निर्भर ) |
यह भी पढ़े: शहर में चलने वाला बिजनेस
7. ठंडाई और होली ड्रिक्स का बिजनेस

होली के समय पर कुछ पेय पदार्थ जैसे – ठंडाई, कांजी आदि कि डिमांड भी सामान्य से ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आपको ये होली ड्रिंक्स बनाने आते हैं, तो आप ठंडाई आदि बेचने का बिजनेस भी शुरु कर सकते हैं।
बिक्री कैसे करेंं?
- खुद का स्टॉल लगाकर ठंडाई बेचें।
- होली पार्टीज में ठंडाई और कांजी की सप्लाई करें।
- आस-पास की लोकल दुकानों पर होली ड्रिंक्स बनाकर सप्लाई करें।
बिजनेस का नाम | ठंडाई और होली ड्रिक्स का बिजनेस |
संभावित लागत | 5,000 – 10,000 रुपये |
मुनाफा | 20,000 से 30,000 रुपये तक |
यह एक पार्ट टाइम बिजनेस आइडिया है, जिसे आप होली के समय पर शुरु कर सकते हैं। हालांकि अगर एक बार आपका यह बिजनेस चल जाता है, तो आप इसे फुल टाइम बिजनेस के तौर पर भी स्थापित कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: सस्ता और टिकाऊ बिजनेस
8. होली थीम्ड टी-शर्ट और कपड़े बेचना

होली पर आप थीम्ड टी-शर्ट और कपड़े बेचने का बिजनेस भी शुरु कर सकते हैं। यह एक ईमानदारी से पैसे कमाने का तरीका है, जिससे आप हजारों रुपये की कमाई कर सकते हैं। होली के मौके पर आप अलग-अलग तरह की टी-शर्ट प्रिंट कर सकते हैं, जैसे –
- कोट्स और स्लोगन वाली टी-शर्ट ( जैसे- बुरा ना मानों होली है, रंग बरसे, गुलाल है तो वबाल है, आदि )
- कस्टमाइज टी-शर्ट ( ग्रुप या कंपनी का नाम, कपल फोटो, ग्रुप फोटो इत्यादि।
बिक्री कैसे करें?
- ऑनलाइन ऑर्डर लें।
- ऑफलाइन गिफ्ट सेंटर या कपड़ों की दुकानों पर अपने प्रोडक्ट की सेल करें, उन्हें अपनी सुविधाएं प्रदान करें।
बिजनेस का नाम | होली थीम्ड टी-शर्ट और कपड़े बेचना |
संभावित लागत | 30,000 – 40,000 रुपये |
मुनाफा | 50,000 – 70,000 रुपये तक ( बिक्री पर आधारित ) |
यह भी पढ़े: Side Business Ideas In Hindi
निष्कर्ष :
होली के दिनों में बिजनेस करने के ढेरों मौके हैं, जरुरत है तो सही प्रोडक्ट और क्रिएटिव आइडिया को अपनाकर उस पर मेहनत करने की। अगर आप सही मार्केट स्ट्रेटजी को अपनाते हुए खुद का बिजनेस शुरु करते हैं, तो आप होली के दिनों में हजारों-लाखों रुपये की बिक्री कर सकते हैं। तो इस होली अपने सपनों को नया रंग दें, और रंगों से कमाई करना शुरु करें।
FAQs: होली बिजनेस आइडिया को लेकर अक्सर पूछे गए सवाल
Q.1 – क्या हम होली पर नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं?
Ans – हां, बिल्कुल होली पर आप ऑर्गेनिक रंग बनाने का बिजनेस शुरु कर सकते हैं, यह एक ऐसा बिजनेस है, जिसकी डिमांड होली के दिनों में बहुत ज्यादा होती है।
Q. 2 – होली बिजनेस कब शुरू करना चाहिए?
Ans – होली पर बिजनेस शुरु करना चाहते हैं, आपको कम से कम 1 महीनें या 45 दिन पहले से ये बिजनेस शुरु करना होगा, क्योंकि इन बिजनेस को जमने में थोड़ा समय लगता है।
Q. 3 – क्या होली बिजनेस से अच्छा मुनाफा हो सकता है?
Ans – जी हां, अगर आप रंग-गुलाल बेचने, पिचकारी बेचने, और मिठाईयां बेचने जैसे बिजनेस शुरु करते हैं, तो आप होली के दिनों में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
Q. 4 – क्या होली बिजनेस एक सीजनल बिजनेस है?
Ans – हां, होली के बिजनेस एक सीजनल बिजनेस होते हैं, जो आमतौर पर मार्च के महीने में शुरु किए जाते हैं।
Q. 5 – होली पार्टी के लिए क्या करना चाहिए?
Ans – अगर आप होली पार्टी का आयोजन करना चाहते हैं, तो आप अपनी पार्टी की अलग-अलग थीम रख सकते हैं। जैसे – फूलो की होली, टमाटर की होली, पानी की होली, ड्राई होली, लट्ठ मार होली, आदि। इसी के साथ आपको अपनी पार्टी में खाने-पीने की सुविधाएं भी देनी होंगी, ताकि लोग बोर ना हों।