Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot
    Game Khel kar Paise Kaise Kamaye

    Game Khel Kar Paise Kaise Kamaye 2025: घर बैठे रोज ₹500 कमाए

    मई 19, 2025
    Free Fire Se Paise Kaise Kamaye

    Free Fire Kya Hai? Free Fire Khel Ke Paise Kaise Kamaye 2025

    मई 19, 2025
    Trading Se Paise Kaise Kamaye

    Trading Se Paise Kaise Kamaye 2025: घर बैठे 10+ शानदार तरीके

    मई 19, 2025
    FacebookX (Twitter)Instagram
    FacebookX (Twitter)Instagram
    EarnMoneyGuru
    • Home
    • Earn Money
    • Business Ideas
    • Success Story
    • Web Stories
    EarnMoneyGuru
    Home»Business Ideas»Starbucks Franchise Cost In India 2025: फायदे और लागत की पूरी जानकारी

    Starbucks Franchise Cost In India 2025: फायदे और लागत की पूरी जानकारी

    Jyoti SinghBy Jyoti Singhअप्रैल 23, 2025कोई टिप्पणी नहीं9 Mins Read
    Starbucks Franchise Cost In India  
    Share
    FacebookTwitterLinkedInPinterestEmailCopy Link

    Starbucks की कॉफी पीना आज एक स्टेटस सिंबल बन गया हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि इसकी शुरुआत कैसे हुई? कैसे स्टारबक्स दुनिया का सबसे फेमस कॉफी ब्रांड बना? और भारत में अगर आप Starbucks की फ्रेंचाइजी खोलना चाहते हैं, तो ये कैसे होगा? 

    WhatsApp ChannelJoin Now
    Telegram Group Join Now

    आज के आर्टिकल में हम आपको इन सभी सवालों के जवाब देंगे। ऐसे में अगर आपको भी भारत में Starbucks के साथ मिलकर बिजनेस करना चाहते हैं, तो आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़ें। 

    Table of Contents

    Toggle
    • Starbucks कैसे बना फेमस कॉफी ब्रांड
      • भारत में Starbucks की शुरुआत
      • भारत में Starbucks का संचालन कौन करता हैं? 
    • भारत में Starbucks Franchise Cost
    • भारत में Starbucks के साथ व्यापार कैसे करें? 
      • 1. अपनी जमीन Starbucks को किराएं पर दें  
      • 2. Profit शेयरिंग  
      • Starbucks Franchise खोलने के लिए जरुरी दस्तावेज
      •  भारत में Starbucks की Franchise खोलने के लिए कहां संपर्क करें? 
      • Starbucks किस बिजनेस मॉडल पर काम करता है? 
      • Starbucks के साथ बिजनेस करके कितने पैसे कमा सकते हैं? 
      • निष्कर्ष
    • FAQs: भारत में Starbucks की फ्रेंचाइजी को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
      • Q.1 – स्टारबक्स फ्रैंचाइज़ी की लागत कितनी है?
      • Q. 2 – स्टारबक्स की फ्रेंचाइजी कैसे लें?
      • Q. 3 – भारत में स्टारबक का मालिक कौन है?
      • Q. 4 – क्या मैं भारत में स्टारबक्स फ्रेंचाइजी खोल सकता हूं?
      • Q. 5 – स्टारबक्स कॉफी कितने पैसे की है?

    Starbucks कैसे बना फेमस कॉफी ब्रांड

    Starbucks कैसे बना फेमस कॉफी ब्रांड  

    1971 में जैरी बाल्डविन, जेव सीगल, गोर्डन बोकर ने मिलकर अमेरिका के सिएटल में स्टारबक्स का पहला स्टोर खोला था। उस समय इस स्टोर में सिर्फ रोस्टेड कॉफी और चाय मिलती थी। लेकिन हॉवर्ड शुल्ज से जुड़ने के बाद स्टारबक्स की किस्मत बदल गई। 

    1982 में हॉवर्ज शुल्ट्ज़ (howard schultz) स्टारबक्स से जुड़े और उन्होंने कंपनीक रेवेन्यू बढ़ाने के लिए इटली के मॉडल पर काम करना शुरु किया। इसके बाद उन्होंने कुछ कारणों से कंपनी छोड़ दी। हालांकि इसके बाद howard schultz ने सिएटल में अपनी खुद की कॉफी चैन शुरु की। इसके दो साल बाद ही 1987 में उन्होंने Starbucks को खरीद लिया और कंपनी के CEO बन गए। 

    यह भी पढ़े:  Amul Ice Cream Franchise Cost 

    कंपनी का नाम Starbucks
    शुरुआत 30 मार्च 1971 
    संस्थापक ( Founder ) Gordon Bowker ( गॉर्डन बोकर ) , Jerry Baldwin (जेरी बाल्डविन) , Zev Siegl (जेव सिगल) 
    वर्तमान CEO ब्रायन निकोल ( 2024) 
    कुल दुकाने ( shops ) 16858 से ज्यादा ( 50+ देशों में) 
    नेटवर्थ 31,392,600,000 अमेरिकी डॉलर्स 
    भारत में कुल स्टोर 400 + 
    ऑफिशियल वेबसाइट https://www.starbucks.in/

    भारत में Starbucks की शुरुआत

    2012 में भारत का पहला Starbucks स्टोर मुंबई में खोला गया था, जो टाटा के साथ मिलकर खोला गया था। हालांकि स्टारबक्स की भारतीय बाजार में एंट्री की तैयारी 2007 से की जा रही थी, पर ये योजना 2012 में जाकर सफल हुई। इसके बाद स्टारबक्स ने 2013 में कर्नाटक के कोडागु में अपने भारतीय आउटलेट्स की आपूर्ति के लिए अपना पहला रोस्टिंग और पैकेजिंग प्लांट खोला।

    स्टारबक्स आउटलेट पाने वाला भारत का तीसरा शहर पुणे था। जहाँ कंपनी ने 8 सितंबर 2013 को कोरेगांव पार्क में अपना आउटलेट शुरु किया। देखते ही देखते इन स्टारबक्स स्टोर्स की संख्या बढ़ने लगी, और आज भारत में लगभग 400 से ज्यादा स्टारबक्स आउटलेट हैं। 

    यह भी पढ़े: Best Food Franchise Under 5 Lakhs In India

    भारत में Starbucks का संचालन कौन करता हैं? 

    भारत में Starbucks का संचालन कौन करता हैं? 

    भारत में स्टारबक्स टाटा ( Tata Consumer Products ) के साथ 50:50 के पार्टनरशिप में काम करता है। तो सामान्य तौर पर भारत में स्टारबक्स की कॉफी शॉप खोलने का एकमात्र स्वामित्व टाटा कंपनी के पास हैं। 

    तो अगर आपको स्टारबक्स की फ्रेंचाइजी लेनी हैं, या फिर स्टारबक्स की कॉफी शॉप खोलनी हैं, तो आपको टाटा कंपनी से संपर्क करना होगा। 

    यह भी पढ़े: एक लाख रुपये में कौन सा बिजनेस कर सकते है

    भारत में Starbucks Franchise Cost

    भारत में Starbucks की Franchise Cost क्या है?

    अगर आप भारत में Starbucks की Franchise शुरु करने का विचार कर रहे हैं, या फिर आप इंटरनेट पर भारत के लिए Starbucks Franchise Cost सर्च कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि स्टारबक्स भारत में कोई भी फ्रेंचाइजी उपलब्ध नहीं करवाता है। 

    अब अगर आप सोच रहे हैं, कि जब स्टारबक्स भारत में कोई भी फ्रेंचाइजी उपलब्ध नहीं करवाता है, तो 400 से ज्यादा स्टोर कैसे हुए। तो आपको बता दें आप Starbucks की फ्रेंचाइजी तो नहीं ले सकते हैं, लेकिन आप उसके साथ मिलकर बिजनेस कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़े: McDonalds Franchise Cost 

    भारत में Starbucks के साथ व्यापार कैसे करें? 

    भारत में Starbucks के साथ व्यापार कैसे करें? 

    स्टारबक्स के साथ बिजनेस करने के लिए आप 2 तरीकें अपना सकते हैं – 

    1. अपनी जमीन Starbucks को किराएं पर दें  

    भारत में Tata Consumer Products स्टारबक्स के आउटलेट्स खोलने के लिए जमीन की तलाश करता रहता हैं। तो अगर आपके पास शहरी इलाकें में जमीन हैं, और उसमें अच्छी पार्किंग है, तो आप स्टारबक्स को अपनी जमीन किराए पर दे सकते हैं। 

    Starbucks की शॉप खोलने के लिए आपके पास कम से कम 1000 स्क्वायर फुट जमीन का होना जरुरी हैं। इसी के साथ शॉप के पास पार्किंग एरिया भी होना चाहिए। लोकेशन की बात करें, तो जमीन शहर में किसी ट्रेफिक वाले एरिया में होनी चाहिए। जैसे – मॉल, मुख्य बाजार, एयरपोर्ट या यूनिवर्सिटी के पास। 

    अगर आपकी खुद की जमीन है तो आप आपको किसी तरह के कोई इन्वेस्टमेंट की जरुरत नहीं हैं, लेकिन अगर आपके पास जमीन नहीं हैं, तो आपको जमीन खरीदने या रेंट पर लेने के लिए 2-5 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा। स्टारबक्स को अपनी जमीन लीज ( lease ) पर देकर आप महीने के लाखों रुपये कमा सकते हैं। 

    यह भी पढ़े: Haldiram Restaurant Franchise Cost In India

    2. Profit शेयरिंग  

    भारत में स्टारबक्स के साथ बिजनेस करने का दूसरा तरीका हैं, प्रॉफिट शेयरिंग। भारत में ज्यादातर स्टारबक्स आउटलेट्स इसी आधार पर खोले गए हैं। प्रॉफिट शेयरिंग वाले बिजनेस मॉडल में स्टारबक्स को जमीन किराए पर देने के बदले कंपनी आपको अपने प्रॉफिट का कुछ हिस्सा देता है। ये हिस्सा 10% – 20% का होता है। 

    मान लीजिए आपने स्टारबक्स को अपनी जमीन किराए पर दी हैं। उस पर स्टारबक्स बिजनेस करके महीने के 10 लाख रुपये कमाता हैं, तो 10 प्रतिशत के हिसाब से वो महीने के 1 लाख रुपये आपको प्रॉफिट शेयरिंग के तौर पर देगा। 

    Starbucks Franchise खोलने के लिए जरुरी दस्तावेज

    स्टारबक्स के साथ बिजनेस शुरु करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की जरुरत होगी- 

    • पैन कार्ड 
    • आधार कार्ड 
    • लीज एग्रीमेंट 
    • GST रजिस्ट्रेशन 
    • बैंक खाते की जानकारी 

     भारत में Starbucks की Franchise खोलने के लिए कहां संपर्क करें? 

    जैसा की हमने आपको ऊपर बताया कि स्टारबक्स भारत में कोई भी फ्रेंचाइजी नहीं देती हैं, लेकिन आप उसके साथ मिलकर बिजनेस कर सकते हैं। तो अगर आप Starbucks के साथ मिलकर बिजनेस करना चाहते हैं, तो आपको Tata Consumer Products की ऑफिशियल वेबासाइट पर जाकर फॉर्म संबिट करना होगा। 

    • सबसे पहले tata consumer products की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
    • Contact Us के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
    • अब अपना नाम, E-mail ID, फोन नंबर, राज्य का नाम, सामान्य जानकारियां भरकर फॉर्म को संबिट कर दें। 
    • इसके बाद कंपनी खुद आपसे संपर्क कर लेगी। 

    यह भी पढ़े: Zudio Franchise Cost in India

    Starbucks किस बिजनेस मॉडल पर काम करता है? 

    Starbucks एक प्रीमियम कैफ़े और कॉफी कंपनी है जो मुख्य रूप से ब्रांड वैल्यू, गुणवत्ता और अनुभव पर आधारित बिजनेस मॉडल पर काम करती है। इसका बिजनेस मॉडल ग्राहकों को सिर्फ कॉफी बेचने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें एक शानदार और आरामदायक माहौल प्रदान करना भी है। 

    अपने बिजनेस को फैलाने के लिए ये कंपनी फेंचाइजी मॉडल पर काम नहीं करती हैं। सामान्य तौर पर एक फ्रेंचाइजी देने वाला ब्रांड किसी व्यक्ति को अपने नाम से बिजनेस चलाने की अनुमति प्रदान करता हैं। फ्रेंचाइजी में फ्रेंचाइजी धारक प्रोडक्ट में कुछ सामान्य से बदलाव भी कर सकता हैं, और उसमें अपने अनुसार प्रोडक्ट बेच सकता हैं। 

    परन्तु स्टारबक्स ऐसा नहीं करता हैं, वह फ्रेंचाइजी देने के बजाय लाइसेंस प्राप्त स्टोर्स खोलने की अनुमती देता है। जो पूरी तरह से कंपनी के स्वामित्व में होते हैं। इस स्टोर पर बिकने वाली कॉफी से लेकर कर्मचारियों की सैलरी तक, हर चीज का मैनेजमेंट कंपनी के द्वारा ही किया जाता है। 

    Starbucks के साथ बिजनेस करके कितने पैसे कमा सकते हैं? 

    भारत में स्टारबक्स के साथ बिजनेस करके आप महीने के 4-6 लाख रुपये कमा सकते हैं। हालांकि इस बिजनेस में आपकी कमाई, स्टारबक्स के प्रोडक्ट्स की बिक्री पर निर्भर करती हैं। जिसकी ज्यादा कंपनी कमाई करेगी, उतना ही ज्यादा प्रॉफिट आपको भी मिलेगा। 

    यह भी पढ़े: Zepto Franchise Cost

    निष्कर्ष

    स्टारबक्स की फ्रेंचाइज़ी लेना एक बड़ा और लाभदायक निवेश हो सकता है, लेकिन भारत में स्टारबक्स की फ्रेंचाइजी लेने का कोई सीधा विकल्प मौजूद नहीं है। ऐसे में अगर आप इस कंपनी के साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं, तो आपको उनकी शर्तों को मानते हुए उनसे समझौता करना होगा। 

    आज के आर्टिकल में हमने आपको भारत में स्टारबक्स के साथ बिजनेस करने का तरीका बताया। उम्मीद हैं कि ये आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। अगर आर्टिकल में दी गई जानकारी आपको महत्वपूर्ण लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ शेयर जरुर करें। 

    FAQs: भारत में Starbucks की फ्रेंचाइजी को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

    Q.1 – स्टारबक्स फ्रैंचाइज़ी की लागत कितनी है?

    Ans – भारत में स्टारबक्स फ्रैंचाइजी उपलब्ध नहीं करवाता हैं, लेकिन अगर आप उसके साथ मिलकर बिजनेस करना चाहते हैं, तो आपको जमीन के लिए कम से कम 2-5 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। 

    Q. 2 – स्टारबक्स की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

    Ans – अपनी जमीन पर स्टारबक्स की कॉफी शॉप खोलने के लिए आपको Tata Consumer Products की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उनसे संपर्क करना होगा। इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें आपको अपना नाम, संपर्क करने का कारण आदि भरना होगा। इसके बाद कंपनी खुद आपसे संपर्क कर लेगी। 

    Q. 3 – भारत में स्टारबक का मालिक कौन है?

    Ans – भारत में स्टारबक्स Tata Consumer Products के साथ 50:50 के पार्टनरशिप में काम कर रही हैं। तो अगर आपको भारत में स्टारबक्स के कॉफी शॉप खोलने हैं, तो आपको Tata Consumer Products से ही संपर्क करना होगा।  

    Q. 4 – क्या मैं भारत में स्टारबक्स फ्रेंचाइजी खोल सकता हूं?

    Ans – नहीं, आप भारत में स्टारबक्स की फ्रेंचाइजी नहीं खोल सकते हैं, क्योंकि स्टारबक्स भारत में किसी भी तरह की कोई भी फ्रेंचाइजी उपलब्ध नहीं करवाता है। हां लेकिन आप अपनी जमीन किराए पर देकर स्टारबक्स के साथ बिजनेस जरुर कर सकते हैं। जिसमें आपको हर महीने रेंट या फिर बिजनेस में होने वाले प्रॉफिट का कुछ हिस्सा मिल जाता है। 

    Q. 5 – स्टारबक्स कॉफी कितने पैसे की है?

    Ans – Starbucks पर मिलने वाली कॉफी की कीमत सामान्य तौर पर 300 से 500 रुपये तक होती है। 

    Jyoti Singh

      Jyoti Singh is a dedicated content creator at EarnMoneyGuru, where she shares well-researched insights on earning methods, business ideas, and inspiring success stories. With a strong focus on practical value and clarity, she makes complex money topics simple and actionable for everyday readers.

      Related Posts

      20 Future Business Ideas in Hindi

      Top 20 फ्यूचर बिज़नेस आइडियाज in Hindi [2025-2030 में शुरू करने के लिए]

      मई 19, 2025
      महिलाओं के लिए घर बैठे पैकिंग का काम

      महिलाओं के लिए घर बैठे पैकिंग का काम (₹30,000 तक हर महीने कमाएं)

      मई 19, 2025
      Free Business Ideas

      फ्री बिजनेस आइडिया: बिना पैसे लगाए कैसे शुरू करें अपना कारोबार?

      मई 17, 2025
      Leave A Reply Cancel Reply

      Don't Miss
      Game Khel kar Paise Kaise Kamaye
      Earn Money

      Game Khel Kar Paise Kaise Kamaye 2025: घर बैठे रोज ₹500 कमाए

      Free Fire Se Paise Kaise Kamaye

      Free Fire Kya Hai? Free Fire Khel Ke Paise Kaise Kamaye 2025

      मई 19, 2025
      Trading Se Paise Kaise Kamaye

      Trading Se Paise Kaise Kamaye 2025: घर बैठे 10+ शानदार तरीके

      मई 19, 2025
      pi network se paise kaise kamaye

      Pi Network Kya Hai? Pi Mining और Pi Coin से पैसा कैसे कमाएं?

      मई 19, 2025
      About Us
      About Us

      Discover the secrets to earning money online in Hindi with Earn Money Guru. Your expert guide to financial empowerment and success.

      FacebookX (Twitter)InstagramPinterest
      Quick Links
      • आचार नीति
      • सुधार नीति
      • गोपनीयता नीति
      • GDPR नीति
      • संपर्क करें
      Earn Money Apps
      • Paise Kamane Wali Website
      • Paisa Kamane Wala Apps
      • Paisa Jitne Wala Game
      • Video Dekhkar Paise Kamane Wala App
      • Ludo Se Paise Kamane Wala Game
      • Daily 100 Rupees Earning App Without Investment
      • Bubble Shooter Paise Kamane Wala Game
      • Roj 500 Kaise Kamaye

       

      Earn Money Online
      • Internet Se Paise Kaise Kamaye
      • Affiliate Marketing Se Paise Kaise Kamaye
      • Meesho Se Paise Kaise Kamaye
      • Gaon Mein Ghar Baithe Paise Kaise Kamaye
      • Online Survey Karke Paise Kaise Kamaye
      • Turant Paise Kaise Kamaye
      • Typing Karke Paise Kaise Kamaye
      • Social Media Se Paise Kaise Kamaye

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.